डीएम ने अधिकतर फरियादियों की समस्याओं को मौके पर ही अधिकारियों से कराया निस्तारण

ललितपुर। जनसामान्य को उचित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाए जाने के लिए शासन के निर्देशानुसार आज माह के तृतीय शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में *संपूर्ण समाधान दिवस* आयोजित किया गया, इस दौरान जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने जनपद की तहसील पाली पहुंचकर जनसुनवाई की, उन्होंने बारी बारी शिकायतकर्ताओं को अपने समीप बुलाकर उनकी समस्या सुनी और सम्बंधित अधिकारियों से कई मामलों में तत्काल समाधान कराया और शेष शिकायती पत्रों पर स्वयं स्थलीय स्तर पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। 

             *जनपद में गर्मी के मौसम में आग लगने की बढ़ती घटनाओं से चिंतित पाली क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से उनके क्षेत्र में एक फायर स्टेशन स्थापित होने की मांग हो रही थी, जिस पर जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी द्वारा गंभीरता से प्रयास किये जा रहे थे, उनके प्रयास रंग लाए और पूरे प्रदेश में 12 नए फायर स्टेशन शासन से स्वीकृत हुए हैं, जिसमें से जनपद ललितपुर की पाली तहसील भी शामिल की गई है।*

             *पाली के लिए दो यूनिट की फायर स्टेशन शासन से स्वीकृत की गई है जो जल्द ही अपने मूर्त रूप में देखी जाएगी, यह क्षेत्र की जनता के लिए एक राहत की बात है। यह जानकारी आज तहसील पाली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र के लोगों को दी तो वहां उपस्थित लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई,उनके चेहरे पर संतोष का भाव स्पष्ट देखा जा रहा था कि अब यदि कोई आग लगने की घटना क्षेत्र में होती है तो वहां से जल्द फायर स्टेशन से गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पा सकेगी और किसानों को फसल क्षति का दंश नहीं झेलना पड़ेगा।*

         आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में निम्न शिकायतें प्राप्त हुईं:-

          तहसील पाली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 19 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 07, पुलिस का 01, चकबंदी के 04, विद्युत का 01, सिंचाई के 05 तथा नगर पंचायत का 01 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 02 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया।

             तहसील ललितपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 40 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 14, पुलिस के 05, विद्युत के 03, विकास विभाग का 01 तथा अन्य विभागों के 17 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 04 प्रकरण का मौके पर निस्तारण कराया गया।

              तहसील महरौनी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 04, पुलिस का 01, पूर्ति के 02, नगर पंचायत का 01 तथा अन्य विभाग का 01  प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 02 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया।

              तहसील मड़ावरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 04, विकास का 01, पुलिस के 02 तथा विद्युत विभाग का 01 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 01 प्रकरण का मौके पर निस्तारण कराया गया।

          तहसील तालबेहट में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 121 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 42, विकास के 13, विकास के 07, पूर्ति के 38, विद्युत के 06 तथा अन्य विभागों के 15 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 11 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया।

            इस अवसर पर पीडी डी आर डी ए दीपक यादव, उपयुक्त मनरेगा रमेश कुमार यादव, उप जिलाधिकारी पाली सानिया सैयद, क्षेत्राधिकारी, डीपीआरओ नवीन मिश्रा, डीपीओ नंदलाल सिंह, डीपीओ नीरज सिंह, डी आई ओ डीएस दयाल  सहित अन्य जनपदस्तरीय व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

ललितपुर झा समाज के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

ललितपुर।झा समाज ललितपुर द्वारा आयोजित एक भव्य एवं गरिमामयी शपथ ग्रहण समारोह में नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का विधिवत पदभार ग्रहण किया। यह आयोजन समाज की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक चेतना का प्रतीक बनकर उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की आरती एवं दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके पश्चात समाज के वरिष्ठजन एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्हों से सम्मान किया गया। समारोह में ललितपुर सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय स्तर के झा समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिले भर से समाज के प्रतिष्ठित सदस्य एवं बड़ी संख्या में आमजन भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों में प्रमुख संरक्षक रज्जनलाल झा, जिलाध्यक्ष रमेश कुमार झा, उपाध्यक्ष रामचरन झा, महामंत्री शिवलाल झा, एवं कोषाध्यक्ष रघुवीर प्रसाद झा सहित सभी ने समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन की सुदृढ़ता और युवा सशक्तिकरण के संकल्प के साथ शपथ ग्रहण की। अपने संबोधन में…

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर झांसी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए सांसद अनुराग शर्मा

21 जून 2025 को आयोजित 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झांसी के सांसद अनुराग शर्मा ने नगर में विभिन्न स्थलों पर आयोजित योग कार्यक्रमों में सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सामूहिक योग अभ्यास से हुई, जिसमें सांसद ने जिले के अधिकारियों, नागरिकों और बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के समापन पर सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि आज पूरा विश्व 11वीं बार एक साथ योग कर रहा है। योग न केवल शरीर और मन का संतुलन है, बल्कि यह भारत की प्राचीन संस्कृति का अमूल्य उपहार है जिसने विश्व को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के संतुलन की आवश्यकता को दर्शाती है। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री के आवाहन पर आज 180 से अधिक देशों में योग कार्यक्रम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *