प्रेस क्लब ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर किया आयोजन

Lalitpur , 30 मई। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब के तत्वावधान में एक गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने उपस्थिति दर्ज की।

कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों एवं पत्रकारिता में नैतिकता की महत्ता पर विचार-विमर्श करना था।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री राजीव बवेले ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि, “हिंदी पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का एक सशक्त औजार रही है। आज हमें इसकी गरिमा को बनाए रखने की जरूरत है।”

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री श्री अमित सोनी ने किया। वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों ने मंच से हिंदी पत्रकारिता की बदलती भूमिका पर प्रकाश डाला,

पुष्पा झा संपादक ललित सुझाव न्यूज़ ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कहा:
“हिंदी पत्रकारिता की नींव सच्चाई, संघर्ष और जनसेवा पर टिकी है। आज के दौर में पत्रकारों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि वे विश्वसनीयता और नैतिकता को प्राथमिकता दें। एक पत्रकार केवल खबर देने वाला नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाला होता है।”
उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की भूमिका भी पत्रकारिता जगत में लगातार सशक्त होती जा रही है और यह बदलाव स्वागत योग्य है।
इस अवसर पर मनजीत सरदार एवं श्री संतोष पत्रकार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विजय जैन ‘कल्लू’, अजीत भारती, सुनील शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार बृजेश तिवारी ललित ज्योति, संपादक सौरभ गोस्वामी, संजय ताम्रकार, विकास ताम्रकार, शिवम पस्तोर, विकास सोनी, कृष्णकांत सोनी, अमित संध्या, आचार्य, सुनील जैन, शैलेंद्र जैन, रवि चुनरी जैन, सुनील बरिया, विनोद मिश्रा,देवेंद्र पाठक,अजय तोमर एवं पत्रकार पूजा कश्यप सहित अनेक गणमान्य पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पत्रकारिता के मूल्यों, उसकी जिम्मेदारियों और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता समाज का आईना है और इसे निष्पक्ष, निर्भीक और सत्यनिष्ठ बने रहना चाहिए।

आख़िर में समस्त प्रेस क्लब सदस्यों, प्रिंट मीडिया तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों ने पत्रकारिता के दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Posts

केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

Read more

Continue reading
शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *