डीएम ने अधिकतर फरियादियों की समस्याओं को मौके पर ही अधिकारियों से कराया निस्तारण
ललितपुर। जनसामान्य को उचित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाए जाने के लिए शासन के निर्देशानुसार आज माह के तृतीय शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में *संपूर्ण समाधान दिवस* आयोजित किया गया, इस दौरान जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने जनपद की तहसील पाली पहुंचकर जनसुनवाई की, उन्होंने बारी बारी शिकायतकर्ताओं को अपने समीप बुलाकर उनकी समस्या सुनी और सम्बंधित अधिकारियों से कई मामलों में तत्काल समाधान कराया और शेष शिकायती पत्रों पर स्वयं स्थलीय स्तर पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। *जनपद में गर्मी के मौसम में आग लगने की बढ़ती घटनाओं से चिंतित पाली क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से उनके क्षेत्र में एक फायर स्टेशन स्थापित होने की मांग हो रही थी, जिस पर जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी द्वारा गंभीरता से प्रयास किये जा रहे थे, उनके प्रयास रंग लाए और पूरे प्रदेश में 12 नए फायर स्टेशन शासन से स्वीकृत हुए…
Read more





