8वी कक्षा पास कोई भी विद्यार्थी माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश लेने से वंचित न रहे: डीएम
9वी कक्षा में प्रवेश लिये विद्यार्थियों का विद्यालयवार एवं बोर्डवार डाटा एकत्र करने हेतु जीआईसी प्रिंसिपल को दिये निर्देश : शिक्षा के महत्व को समझते हुए शत-प्रतिशत बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश दिलाने हेतु अभिभावकों से अपील : शिक्षा किसी भी क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए बुनियादी जरूरत होती है ललितपुर में इसी जरूरत को पूरा करने के लिए जिला अधिकारी अक्षय त्रिपाठी प्रत्येक स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं कि शिक्षा से कोई भी बच्चा वंचित नहीं रहने पाए। इसके लिए उन्होंने पहले बेसिक शिक्षा विभाग के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व अध्यापकों को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों के नामांकन करने की निर्देश दिए थे अब उन्होंने जनपद के 137 माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 8 पास हुए सभी छात्र-छात्राओं के शप्रतिशत नामांकन की समीक्षा करने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक…
Read more





