भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन — “ऑपरेशन सिंदूर” के सम्मान में निकली यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में दिनांक 17 मई 2025 को सायंकाल 4:00 बजे से श्री तुवन हनुमान मंदिर प्रांगण से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रभक्ति आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी, माननीय मंत्रीगण, माननीय विधायकगण, तथा परम पूज्य धर्मगुरुओं ने यात्रा की अगुवाई की। यात्रा में भाजपा के सभी प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता, एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सदस्यगण पूरे उत्साह के साथ उपस्थित रहे। देशभक्ति के नारों से गूंजती यह तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एकता, शौर्य एवं राष्ट्रगौरव का संदेश देती रही। इस आयोजन के माध्यम से “ऑपरेशन सिंदूर” में शामिल वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा आमजन को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का भाव जागृत करने का संदेश दिया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय के जयघोष के साथ हुआ।

Read more

Continue reading
अपना दल (एस) की ललितपुर में समीक्षा बैठक संपन्न, मुख्य अतिथि रहे दीपमाला कुशवाहा और धर्मपाल सिंह निरंजन

अपना दल (एस) की ललितपुर जिले में विधानसभा प्रभारी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बहिन दीपमाला कुशवाहा और श्री धर्मपाल सिंह निरंजन ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री मनोहर पटेल ने की, जबकि राष्ट्रीय सचिव एवं महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में अपना दल (एस) ललितपुर इकाई के समस्त पदाधिकारी शामिल हुए और पार्टी की आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस समीक्षा बैठक में जिला महासचिव श्री सोहनलाल निरंजन की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने बैठक की रूपरेखा और संचालन में अहम योगदान दिया। बैठक के दौरान विधानसभा क्षेत्र 226 और 227 की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी के मार्गदर्शन में आयोजित…

Read more

Continue reading
जनपद में उ0प्र0 विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति ने भ्रमण कर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 अधिकारी, जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर कृत कार्यवाही से अवगत करायें: सदस्यगण  संसदीय अध्ययन समिति का उद्देश्य कार्यपालिका व विधायिका के बीच अच्छा तालमेल बैठाकर जनता की सेवा करना है : मा0 सभापति हम सब जनता के लिए जिम्मेदार हैं, मिलकर जनपद का चौमुखी विकास करें: मा0 सदर विधायक फरियादियों से जातिसूचक व अशब्दों का प्रयोग करने की शिकायत पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा को लाइनहाजिर करने के निर्देश समिति ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर खराब सड़कों को जल्द बनवाये जाने के लिए निर्देश  बगैर जानकारी अनुपस्थिति पर समाज कल्याण अधिकारी, एक्सईएन लघु सिंचाई व प्रिंसिपल पॉलीटेक्निक का स्पष्टीकरण तलब —————————————————–ललितपुर। सरकार बनने से अब तक विभागों में मा0 जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा हेतु श्री सुरेन्द्र चौधरी सभापति उ0प्र0 विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति की अध्यक्षता एवं समिति के सदस्यगण माननीय सदस्य विधान परिषद-श्री उमेश द्विवेदी, किरणपाल कश्यप, डॉ बाबू लाल तिवारी, श्री रामरतन कुशवाहा…

Read more

Continue reading
ललितपुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मई माह के राशन वितरण की तिथि घोषित

ललितपुर। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत मई 2025 माह के राशन (अन्न) का वितरण 9 मई से 20 मई 2025 तक किया जाएगा। उत्तर प्रदेश शासन, खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा शासनादेश संख्या 2177/वि0पू0जा0-फस्र्%क्यूप् वितरण/2024 दिनांक 10 मई 2025 के माध्यम से यह जानकारी दी गई है कि भारत सरकार के पत्र संख्या 4-7/2011-P.D.I. (E-318674) दिनांक 6 मई 2025 के निर्देशों के तहत अगस्त 2025 हेतु खाद्यान्न का अग्रिम उठान करते हुए उसका वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। भारत सरकार के निर्देशों के तहत आगामी तीन महीनों के खाद्यान्न के अग्रिम उठान के कारण, मई माह के राशन वितरण की अंतिम तिथि 25 मई 2025 से घटाकर 20 मई 2025 कर दी गई है। निर्देश: जनपद ललितपुर के समस्त अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी (PHH) कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि वे 9 मई से 20 मई 2025 के बीच निर्धारित मूल्य पर अपने कोटेदारों…

Read more

Continue reading
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव:हत्या का आरोप, पिकअप के लिए 5 लाख रुपए मांग रहा था पति

ललितपुर के कोतवाली तालबेहट क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान जयंती प्रजापति (26) के रूप में हुई है। उनका शव ग्राम खांदी के मजरा टेकरी स्थित घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला।रविवार की सुबह पति सुरेन्द्र प्रजापति ने कमरे में दीवाल पर लगे खूंटे पर पत्नी का शव देखा। उसने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका के पिता प्रीतम प्रजापति ने बेटी की मौत को हत्या बताया है। उन्होंने बताया कि जयंती की शादी सात साल पहले सुरेन्द्र से हुई थी। दंपति के एक पुत्र और एक पुत्री है। पिता का आरोप है कि एक साल पहले दामाद ने पिकअप खरीदी थी। इसके लिए वह पांच लाख रुपए की मांग कर रहा था। पैसे न देने पर वह बेटी के साथ मारपीट भी करता था।सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि पोस्टमार्टम…

Read more

Continue reading
अवैध खनन के दौरान खदान धंसने से 2 की मौत:तीसरे की तलाश जारी, जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा

रविवार शाम 7 बजे ग्राम खांदी के मजरा गनेशपुरा निवासी 23 वर्षीय सुनील अहिरवार और 20 वर्षीय अमर सिंह एक ट्रैक्टर चालक के साथ मिट्टी खोदने गए थे। खदान में काम करते समय अचानक मिट्टी का टीला धंस गया।सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन में सुनील और अमर सिंह के शव बरामद किए गए। तीसरे मजदूर की तलाश के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही है।क्षेत्राधिकारी तालबेहट अभय नारायण राय के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मजदूरों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Read more

Continue reading
कमिश्नर-डीआईजी ने मड़ावरा एवं डीएम-एसपी ने महरौनी तहसील में सुनी जनशिकायतें मौके पर कराया अनेकों शिकायतों का समाधान, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को लगाया कमिश्नर ने सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा और क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की डिजिटल लाईब्रेरी का उद्घाटन कर प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को दी सौगात, बच्चों को प्रेरित करने के दिये निर्देश तहसील परिसर में वृक्षारोपण कर अधिक से अधिक पौधे लगाने का दिया संदेश

ललितपुर। गरीब को त्वरित व सुगम न्याय मिले, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए शासन द्वारा माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील स्तर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कराया जाता है, जिसमें जिले व मण्डल के उच्चाधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुनते हैं और मौके पर ही निस्तारण कराते हैं। इसी के क्रम में आज माह के प्रथम शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसके चलते मण्डलायुक्त झांसी मण्डल, झांसी श्री बिमल कुमार दुबे एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री केशव कुमार चौधरी ने तहसील मड़ावरा में फरियादियों की शिकायतें सुनी, वहीं जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक ने तहसील महरौनी में जनसुनवाई की। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने दूरदराज से आये फरियादियों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से निस्तारण कराया, उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही…

Read more

Continue reading
ललितपुर में उत्कृष्ट कारीगरों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार

जिला खादी एवं ग्रामोद्योग कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत राज्य सरकार एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्त पोषित इकाइयों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत जिले की चार श्रेष्ठ इकाइयों का चयन किया जाएगा, जो उत्पादन व विपणन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। चयनित इकाइयों को राज्य एवं मंडल स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में उन इकाइयों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने न्यूनतम निवेश के साथ अधिकतम रोजगार सृजन किया है। वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक विभागीय योजनाओं के अंतर्गत कार्यरत प्रमुख योजनाओं में लाभ प्राप्त करने वाली इकाइयाँ 24 सितंबर 2024 तक आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक उद्यमी आवेदन पत्र जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय, स्टेशन रोड, ललितपुर में किसी भी कार्यदिवस में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: मोबाइल: 7408410798 दूरभाष: 05176-273283

Read more

Continue reading
कमिश्नर-डीआईजी ने मड़ावरा एवं डीएम-एसपी ने महरौनी तहसील में सुनी जनशिकायतें

गरीब को त्वरित व सुगम न्याय मिले, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए शासन द्वारा माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील स्तर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कराया जाता है, जिसमें जिले व मण्डल के उच्चाधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुनते हैं और मौके पर ही निस्तारण कराते हैं। इसी के क्रम में आज माह के प्रथम शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसके चलते मण्डलायुक्त झांसी मण्डल, झांसी श्री बिमल कुमार दुबे एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री केशव कुमार चौधरी ने तहसील मड़ावरा में फरियादियों की शिकायतें सुनी, वहीं जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक ने तहसील महरौनी में जनसुनवाई की। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने दूरदराज से आये फरियादियों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से निस्तारण कराया, उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही शिकायत…

Read more

Continue reading
कल तहसील महरौनी में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सुनेंगे जनशिकायतें,

शनिवार को जनपद की समस्त तहसील में आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस ललितपुर। जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कल शनिवार को तहसील महरौनी में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा, जिसमें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक एवं सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर जनता की समस्यायें सुनेंगे और उनका निस्तारण करायेंगे। इसके अतिरिक्त जनपद की समस्त तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि प्रातः 10 बजे से सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित रहकर जन शिकायतों का प्रभावी निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

Read more

Continue reading