जिला कारागार ललितपुर का संयुक्त निरीक्षण

माननीय श्री नरेन्द्र कुमार झा, जनपद न्यायाधीश ललितपुर, श्री अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी ललितपुर एवं श्री मु. मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा दिनांक …. को जिला कारागार ललितपुर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान पुरूष बैरक, महिला बैरक, भोजनशाला एवं अस्पताल आदि का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल में निरूद्ध बंदियों से संवाद स्थापित किया गया एवं उनकी समस्याओं तथा जेल प्रशासन के व्यवहार के बारे में जानकारी ली गई। बंदियों द्वारा अवगत कराया गया कि जेल अधिकारी एवं कर्मचारी उनके साथ अच्छा व्यवहार करते हैं। कुछ बंदियों ने निशुल्क विधिक सहायता हेतु अनुरोध किया, जिस पर संबंधित लीगल एड काउंसिल सिस्टम को निर्देशित किया गया कि वे उनकी पैरवी सुनिश्चित करें। बंदियों को यह भी सूचित किया गया कि यदि उन्हें निशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो वे जेल परिसर में स्थापित लीगल एड डिफेंस काउंसिल में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। भोजनशाला का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था…

Read more

Continue reading