जिलाधिकारी ने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ की बैठक संस्थागत प्रसव की बढ़ोत्तरी के लिए सीएचसी और पीएचसी के साथ सभी चिकित्सा इकाइयों पर भी प्रसव की आवश्यक तैयारिया की जाए नियमित टीकाकरण से कोई भी बच्चा वंचित न रहने पाए: डीएम जरूरतमंदों को उचित दर पर दवाएं मुहैया कराने के लिए जनपद में 7 जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे
जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने आज शुक्रवार को कलैक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में जरुरतमंदों को उचित दर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए 7 जन औषधि केन्द्रों की स्वीकृति मिल गई है, जिसके सम्बंध में कार्यवाही प्रचलित है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सघ्भी जनऔधषि केन्द्र क्रियाशाील होकर जनपद के जरुरतमंदों को सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने जनपद की चिकित्सा इकाईयों पर उपलब्ध सेवाओं की समीक्षा करते हुए जनपद स्तर पर प्रथम तिमाही की गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रªेशन अत्यधिक कम होने पर नाराजगी व्यक्त की एवं जिम्मदारों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने उपकेन्द्र स्तर की प्रसव इकाईयों को बढ़ाने एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ाने हेतु आयुर्वेदिक एवं अनाधिकृत इकाईयों का चिन्हींकरण करने के साथ ही टीकाकरण हेतु छूटे हुए बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षण करने के निर्देश दिये। संक्रामक रोगों की…
Read more





