भारतीय जनता पार्टी के नगर मण्डल ललितपुर ने मनायी भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा पुंज डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती

ललितपुर-भारतीय जनता पार्टी की ललितपुर मण्डल ने आज जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा पुंज डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कीं।इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष भगत सिंह राठौर ने की एवं संचालन नगर महामंत्री रोहित रावत ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे उपस्थित रहे। प्रारम्भ में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर तिलक माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में प्रस्तावना रखते हुए नगर अध्यक्ष भगत सिंह राठौर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अबकी बार भारतीय जनता पार्टी की पूर्ववर्ती पार्टी भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में पखवाड़ा मना रही हैं और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है । हमारे कार्यकर्ता भी इन कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर मना कर उनका सन्देश आम जन तक फैला रहे हैं।मुख्य अतिथि व…

Read more

Continue reading
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया जिला भाजपा कार्यालय में योग

ललितपुर-अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज इक्कीस जून को भारतीय जनता पार्टी ने के कार्यकर्ताओं द्वारा आज जिला कार्यालय पर योग किया गया।इस योग कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की और संचालन जिला महामंत्री बब्बूराजा बुन्देला ने किया।योग कार्यक्रम प्रसिद्ध योगाचार्यों रामू कांत जी एवं अशोक कुमार सेन के नेतृत्व में किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किये ।इसके अलावा इस अवसर पर विभिन्न योग की क्रियाएं कार्यकर्ताओं द्वारा की गईं। कार्यकर्ताओं को योग प्रशिक्षित योगाचार्यों द्वारा कराया गया।इस कार्यक्रम के जिला संयोजक जिला महामंत्री बंशीधर श्रीवास एवं सह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह क्षेत्रीय संयोजक डा दीपक चौबे ने कार्यक्रम को सफल आयोजित कर जीवंत मूर्त रूप दिया ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि यह बहुत गर्व का विषय है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मा नरेंद्र मोदी जी ने अपने प्रयासों से योग को अन्तर्राष्ट्रीय जगत में प्रसिद्धि दिलाई और संयुक्तराष्ट्र संघ में स्थान…

Read more

Continue reading
भारतीय जनता पार्टी की नगर मंडल ललितपुर की ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ सम्पन्न

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एक स्थानीय विद्यालय के सभागार में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भगत सिंह राठौर ने की, जबकि संचालन का दायित्व डा. तेजस्व श्रीवास्तव ने निभाया। सभा के मुख्य अतिथि ललितपुर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा (एड.) रहे, और मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला ने सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्य वक्ता बब्बू राजा बुंदेला ने कहा कि “ग्यारह वर्ष पूर्व जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार बनी, तब हमने विकसित भारत का संकल्प लिया था।” उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और विशेष रूप से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इस योजना ने बुंदेलखंड की महिलाओं को धुएं से निजात दिलाकर उनके जीवन में बदलाव लाया है। कार्यक्रम में बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने…

Read more

Continue reading