तेज रफ्तार डंपर ने रौंदे आधा दर्जन से अधिक गौवंश, गौसेवकों में आक्रोश, बजरंग सेना ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

जनपद ललितपुर के मिर्चवारा गांव के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बजाज पावर प्लांट से राख ले जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने आधा दर्जन से अधिक गौवंश को बेरहमी से रौंद दिया। इस दुर्घटना में कई गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल होकर तड़पती रहीं। स्थानीय ग्रामीणों और गौसेवकों में इस हृदयविदारक घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, बजाज पावर प्लांट से नियमित रूप से भारी वाहन अत्यधिक तेज रफ्तार से ग्रामीण इलाकों से गुजरते हैं, जिससे आम नागरिकों और बेजुबान जानवरों की जान को खतरा बना रहता है। बजरंग सेना और क्षेत्रीय गौप्रेमियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी हैं: बजरंग सेना ने कहा है कि यह केवल एक कानूनी मुद्दा नहीं, बल्कि मानवता और सनातन संस्कृति से जुड़ा विषय है। यदि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता, तो संगठन…

Read more

Continue reading