8वी कक्षा पास कोई भी विद्यार्थी माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश लेने से वंचित न रहे: डीएम

9वी कक्षा में प्रवेश लिये विद्यार्थियों का विद्यालयवार एवं बोर्डवार डाटा एकत्र करने हेतु जीआईसी प्रिंसिपल को दिये निर्देश :

शिक्षा के महत्व को समझते हुए शत-प्रतिशत बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश दिलाने हेतु अभिभावकों से अपील :

शिक्षा किसी भी क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए बुनियादी जरूरत होती है ललितपुर में इसी जरूरत को पूरा करने के लिए जिला अधिकारी अक्षय त्रिपाठी प्रत्येक स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं कि शिक्षा से कोई भी बच्चा वंचित नहीं रहने पाए। इसके लिए उन्होंने पहले बेसिक शिक्षा विभाग के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व अध्यापकों को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों के नामांकन करने की निर्देश दिए थे अब उन्होंने जनपद  के 137 माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 8 पास हुए सभी छात्र-छात्राओं के शप्रतिशत नामांकन की समीक्षा करने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद का कोई भी कक्षा 8 पास विद्यार्थी कक्षा 9 में प्रवेश लेने से वंचित न रहने पाये, इसके लिए उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कक्षा 8 पास विद्यार्थियों की विद्यालयवार व ब्लॉक वार संख्या को जाना और उसके सापेक्ष माध्यमिक के विद्यालयों में अब तक प्रवेश हुए छात्रों की संख्या को जाना।
उन्होंने कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का विद्यालयवार राजकीय, अशासकीय एवं वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय और इसी प्रकार से बोर्डवार यूपीबोर्ड, सीबीएससी बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड आदि बोर्डों व विद्यालयों में प्रवेश लिये विद्यार्थियों की संख्यात्मक आंकड़े एकत्रित करने के निर्देश प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कॉलेज को दिये। 
उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी निर्देश दिये कि वह कक्षा 8 पास हुए विद्यार्थियों व उनके परिजनों से अपने अध्यापकों के माध्यम से सम्पर्क कर पता करें कि उन्होंने कक्षा 9 में नामांकन करा लिया है अथवा नहीं। और यदि नहीं करा पाये हैं तो उसका कारण भी पता करें, जिससे उन विद्यार्थियों की काउंसलिंग कराकर शिक्षा के प्रति उनकी रुचि को जागृत किया जा सके। 
उन्होंने जनपद के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वह शिक्षा के महत्व को समझते हुए प्रत्येक दशा में अपने बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश करायें, यदि इसमें कोई कठिनाई आती है तो वह सम्बंधित प्रधानाचार्य व शिक्षा के अधिकारियों से सम्पर्क करें, इसके बाद भी कोई समस्या है तो वे कभी भी जिलाधिकारी कार्यालय सम्पर्क कर सकते हैं। 

Related Posts

केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

Read more

Continue reading
शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *