
ललितपुर जिला उद्योग व्यापार मंडल ने स्मार्ट मीटर बिजली की बड़ी हुई दरें एवं निजीकरण के के संबंध में एक ज्ञापन यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित नाम से एवं नगर की समस्या को लेकर मुख्य मार्गों पर गहरे गड्ढे, नलों में दूषित पानी आना, मुख बाजार में शौचालय का निर्माण एवं पुराने बने हुए शौचालय में यूरिन पोट एवं सफाई करने की मांग को लेकर दोनों उद्यापन उप जिलाधिकारी महोदय को सौंपे
2024 में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध संगठन ने किया था लेकिन बिजली चोरी को रोकने के लिए केंद्र सरकार की नीति के अनुसार स्वागत भी किया था लेकिन सरकार ने किस नियत के तहत दो कंपनी गोवा राज्य सरकार द्वारा ब्लैक लिस्टेड की गई थी और सरकार ने कहा था यह कंपनियां केंद्र एवं राज्य में कहीं भी टेंडर नहीं डालेंगे फिर भी उत्तर प्रदेश सरकार ने इन दोनों कंपनियों को स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका दिया है जो कि अनुचित है
लगभग 6 महीना पहले विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष श्री अवधेश वर्मा के द्वारा स्मार्ट मीटर का विरोध भी किया गया था और जांच में अधिकांश मीटर खराब पाए गए थे लेकिन लखनऊ विद्युत नियामक आयोग आयोग एवं सरकारी अधिकारियों की मिली भगत से जांच छुपा ली गई थी जिस पर ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया था फिर भी सरकार दोनों कंपनियों से मीटर लगाने का कार्य करवा रही है और हर जगह उपभोक्ता द्वारा बिजली मित्रों का विरोध किया जा रहा है
दूसरे राज्यों में भी स्मार्ट मीटर लगाने का भारी विरोध हो रहा है जबकि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए जिले के बिजली अधिकारियों द्वारा एक-एक मीटर जांच करकेलगाने का आदेश था लेकिन जिले के विद्युत अधिकारी तानाशाही रवैया पूर्वक कंपनी के लोग घर-घर जाकर मीटर लगा रहे हैं और स्मार्ट मीटर में बहुत तेज जंपिंग हो रही है जिससे 100 यूनिट का भार 1000 यूनिट में बदल जाता है कई गरीब परिवारों के बिल 40% से बढ़कर 50% बढ़कर आ रहे हैं जिससे उपभोक्ता घबरा रहा है बिल ठीक करने के लिए विद्युत कार्यालय के चक्कर लगा रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है और उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है सभी संगठनों के द्वारा विरोध किया जा रहा है अगर स्मार्ट मीटर के पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो यह उत्तर प्रदेश में जल आंदोलन बन सकता है और इसका खामियाजा 2027 में होने वाले चुनाव में सरकार को उठाना पड़ेगा इसलिए हमारी मांग है विद्युत विभाग के अधिकारी पहले सरकारी आवास कार्यालय बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों मॉल में प्राथमिकता से मीटर लगाए और जो पुरानी मीटर है उनको चेक मीटर के रूप में छोड़ दें
जिलाधिकारी महोदय से मांग की गई शीघ्र ही सड़क के गड्ढे भरवाने की कृपा करें नलों में जो दूषित पानी आ रहा है उसको जल संस्थान अभियंता को निर्देशित करें स्वच्छ निर्मल पानी नलों में सप्लाई किया जाए एवं बने हुए शौचालय में साफ सफाई उसे सप्ताह का विशेष ध्यान दिया जाए
सरकार द्वारा बिजली के रेट बढ़ाया जा रहे हैं जो सरासर अनुचित हैं वर्तमान में ₹7 से लेकर₹12 यूनिट करने जा रही है जो पूर्णता गलत है ऐसा कोई भी कानून नहीं है जब सरकार से 23122 करोड रुपए सर प्लस हो तो तो सरकार को बिजली दरें बढ़ाने का कोई अधिकार नहीं है और हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं
विद्युत निजीकरण की बात सरकार कर रही है जिस पर पूरे प्रदेश में कर्मचारी एवं संगठन लगातार विरोध करते आ रहे हैं गोरखपुर में 123 दिन से लगातार निजीकरण का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इसलिए सरकार से मांग है विद्युत निजीकरण ना करें
यदि शीघ्र ही हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो संगठन विरोध के रूप में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगा
ज्ञापन देने में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित मनीष सडै़या , जिला अध्यक्ष सुरेश बडे़रा वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतरबांस, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, जिला संयुक्त महामंत्री अभिषेक अनोरा , जिला कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर जमोरया, प्रदेश उपाध्यक्ष गल्ला मंडी अध्यक्ष जयकुमार महोली, प्रदेश उपाध्यक्ष उद्योग मंच कमलेश सराफ, प्रदेश संगठन मंत्री राहुल गुप्ता, प्रदेश मंत्री संतोष इमलिया प्रदेश युवा मंत्री अजय सोनी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू सिंधी , रविंद्र दिवाकर, जिला उपाध्यक्ष डॉ संजीव कड़की , मोहम्मद इकराम , सुरेंद्र लारिया , नगर महामंत्री समित समैया, जिला युवा अध्यक्ष विशाल सराफ, नगर युवा अध्यक्ष संजय जैन रिंकू, जिला विधि सलाहकार एडवोकेट नीरज मोदी,
नगर विधि सलाहकार अखिलेश शर्मा , जिला मंत्री सुबोध गोस्वामी, राघवेंद्र सिंह राजा, बॉबी सरदार, प्रभात लागोन, नितिन अग्रवाल, शरीफ जावेद , विनोद घी, रजनीश चड्ढा , भागचंद जैन शिखर जैन, पवन दाऊ, प्रकाश जैन, जंतु समैया, मुरारी सोनी मनीष समैया, मनीष मनपसंद , आकाश गुप्ता राजकुमारसाहू राहुल पंसारी अवधेशनायक , रितेश राठौर, राहुल पंसारी , रविंद्र मुनमुन नवीन बुड़वार , सरदार हरविंदर सिंहसलूजा संजीव नायक, महावीर कमरा , जगदीश कुशवाहा, बबलू पटाखा आदि मुख्य रूप से शामिल थे
शैलेंद्र सिंघई जिला महामंत्री जिला उद्योग व्यापार मंडल ललितपुर






