विश्वकर्मा श्रम सम्मान व ओडीओपी प्रशिक्षण-टूलकिट योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बने उद्यमी : डीएम

ललितपुर।  जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि शासन द्वारा संचलित ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का लाभ लेकर जनपद के उद्यमी आत्मनिर्भर बन सकते हैं, जिसके लिए उन्हें विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
          उन्होंने बताया कि शासन द्वारा ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत जनपद को लक्ष्य आवंटित कर दिया है, जिसका लाभ लेने के लिए 18 बर्ष से अधिक आयु के महिला एवं पुरूष आवेदक को विभागीय वेबसाइट https://msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजनांतर्गत प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्राप्ति के दौरान व्यक्ति स्वयं का कुटीर उद्योग संचालित करने में सक्षम हो जायेगा एवं इस योजना से आत्मनिर्भता में वृद्धि होगी। 
           उपायुक्त उद्योग अतहर जमाल ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 10 दिवसीय प्रशिक्षण के अन्तर्गत (हलवाई, नाई, धोबी, राजमिस्त्री, बढई, लौहार, दर्जी आदि) सम्बन्धित ट्रेडों में आवेदन कर सकते हैं , इसी प्रकार ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के अन्तर्गत (जरी सिल्क साडी, फूड प्रोसोसिंग एवं रेडीमेड होजरी गारमेन्टस् आदि) आवेदन कर सकते हैं
       अधिक जानकारी लिए किसी भी कार्यदिवस ने उपायुक्त उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र ललितपुर में संपर्क किया जा सकता है।

विभागीय वेबसाइट https://msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें

Related Posts

केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

Read more

Continue reading
शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *