शादी अनुदान के स्वीकृत पत्र वितरण

  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवम निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री रविंद्र मणि साहनी द्वारा जनपद में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण किए गए। जनपद के मछुवा समुदाय के श्री इमारत सिंह रायकवार ,जखौरा,हल्की बहू बमहौरिसर,दुरजु रायकवार खांदी, हरभजन रायकवार घिसौली आदि को स्वीकृति पत्र प्रदान करते हुए सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा कहा गया कि पिछड़ा वर्ग के लोग अधिक से अधिक शासकीय योजनाओं का लाभ उठाएं। वर्तमान में प्रदेश सरकार पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए विशेष कर मछुवा समुदाय के बहुत सारी योजनाओं का संचालन कर रही है। आवास योजनाओं, पेंशन योजनाओं, मछली पालन आदि के बारे में बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार में जो योजनाएं संचालित हो रही हैं उसमें मछुआ समुदाय के लिए अलग से भी कई योजनाएं संचालित हैं।समाज के जिन लोगों को आज स्वीकृति पत्र प्राप्त हुए हैं यह अन्य लोगों को भी इस योजना के संबंध में अवगत कराएंगे और उनको लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेंगे।

         जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश कुमार बघेल द्वारा बताया गया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना में अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे अभिभावकों को लाभान्वित किया जाता है। जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपए से कम हो तथा पुत्री का विवाह करते समय उसकी उम्र 18 वर्ष हो गई हो। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक ऐसे 96 लोगों को लाभान्वित करते हुए उनके बैंक खाते में ₹20000 की धनराशि हस्तांतरित की जा चुकी है। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने पर और लोगों को भी लाभान्वित किया जाएगा ।

   इस अवसर पर निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश रैकवार, युवा जिलाध्यक्ष पीयूष रैकवार, वरिष्ठ महासचिव महेश रैकवार,बुंदेलखंड प्रभारी कैलाश निषाद एवं लोकसभा प्रभारी इंजीनियर अशोक रैकवार झांसी आदि कार्यक्रम में।उपस्थित रहे।

Related Posts

केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

Read more

Continue reading
शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *