डीएम ने अधिकतर फरियादियों की समस्याओं को मौके पर ही अधिकारियों से कराया निस्तारण

ललितपुर। जनसामान्य को उचित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाए जाने के लिए शासन के निर्देशानुसार आज माह के तृतीय शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में *संपूर्ण समाधान दिवस* आयोजित किया गया, इस दौरान जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने जनपद की तहसील पाली पहुंचकर जनसुनवाई की, उन्होंने बारी बारी शिकायतकर्ताओं को अपने समीप बुलाकर उनकी समस्या सुनी और सम्बंधित अधिकारियों से कई मामलों में तत्काल समाधान कराया और शेष शिकायती पत्रों पर स्वयं स्थलीय स्तर पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। 

             *जनपद में गर्मी के मौसम में आग लगने की बढ़ती घटनाओं से चिंतित पाली क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से उनके क्षेत्र में एक फायर स्टेशन स्थापित होने की मांग हो रही थी, जिस पर जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी द्वारा गंभीरता से प्रयास किये जा रहे थे, उनके प्रयास रंग लाए और पूरे प्रदेश में 12 नए फायर स्टेशन शासन से स्वीकृत हुए हैं, जिसमें से जनपद ललितपुर की पाली तहसील भी शामिल की गई है।*

             *पाली के लिए दो यूनिट की फायर स्टेशन शासन से स्वीकृत की गई है जो जल्द ही अपने मूर्त रूप में देखी जाएगी, यह क्षेत्र की जनता के लिए एक राहत की बात है। यह जानकारी आज तहसील पाली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र के लोगों को दी तो वहां उपस्थित लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई,उनके चेहरे पर संतोष का भाव स्पष्ट देखा जा रहा था कि अब यदि कोई आग लगने की घटना क्षेत्र में होती है तो वहां से जल्द फायर स्टेशन से गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पा सकेगी और किसानों को फसल क्षति का दंश नहीं झेलना पड़ेगा।*

         आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में निम्न शिकायतें प्राप्त हुईं:-

          तहसील पाली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 19 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 07, पुलिस का 01, चकबंदी के 04, विद्युत का 01, सिंचाई के 05 तथा नगर पंचायत का 01 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 02 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया।

             तहसील ललितपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 40 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 14, पुलिस के 05, विद्युत के 03, विकास विभाग का 01 तथा अन्य विभागों के 17 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 04 प्रकरण का मौके पर निस्तारण कराया गया।

              तहसील महरौनी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 04, पुलिस का 01, पूर्ति के 02, नगर पंचायत का 01 तथा अन्य विभाग का 01  प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 02 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया।

              तहसील मड़ावरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 04, विकास का 01, पुलिस के 02 तथा विद्युत विभाग का 01 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 01 प्रकरण का मौके पर निस्तारण कराया गया।

          तहसील तालबेहट में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 121 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 42, विकास के 13, विकास के 07, पूर्ति के 38, विद्युत के 06 तथा अन्य विभागों के 15 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 11 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया।

            इस अवसर पर पीडी डी आर डी ए दीपक यादव, उपयुक्त मनरेगा रमेश कुमार यादव, उप जिलाधिकारी पाली सानिया सैयद, क्षेत्राधिकारी, डीपीआरओ नवीन मिश्रा, डीपीओ नंदलाल सिंह, डीपीओ नीरज सिंह, डी आई ओ डीएस दयाल  सहित अन्य जनपदस्तरीय व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

Read more

Continue reading
शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *