ललितपुर-
इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय श्री राधेश्याम पांचाल जी का अचानक एक आवश्यक कार्यवश ललितपुर आगमन हुआ। इस अवसर पर वे ललित सुझाव न्यूज़ की संपादक एवं विश्वकर्मा ज्ञान सागर की राष्ट्रीय प्रमुख श्रीमती पुष्पा झा के निवास पर भी पधारे।

इस आत्मीय भेंट के दौरान विभिन्न सामाजिक विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। विशेष रूप से विश्वकर्मा समाज को एक ध्वज के नीचे संगठित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया। श्री पांचाल जी ने समाज में एकता, समरसता और जागरूकता लाने हेतु अपने विचार साझा किए, जो आने वाले समय में संगठनात्मक दिशा तय करने में सहायक सिद्ध होंगे।
श्रीमती पुष्पा झा ने श्री राधेश्याम पांचाल जी के ललितपुर आगमन एवं उनके निवास पर पधारने हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा,
“यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि इतने वरिष्ठ समाजसेवी ने समय निकालकर न केवल ललितपुर पधारने की कृपा की, बल्कि समाजहित के मुद्दों पर चर्चा कर हम सभी को प्रेरित किया।”






