रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती जनपद ललितपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

उ0प्र0 सरकार के आदेशों के अनुपालन में शिक्षा निदेशक (मा0)उ0प्र0 लखनऊ के पत्रांकःशिविर/5841-5936 /2025-26 दिनांक 16 मई 2025 द्वारा प्रदान किये गये निर्देशानुसार दिनांक 19.05.2025 को पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती जनपद के समस्त विद्यालयों में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम की श्रृंखला में मुख्य समारोह शुभारम्भ राजकीय इण्टर काॅलेज,ललितपुर के सभागार में प्रातः 09ः00बजे से किया गया। सरकार के लिए नामित किये गये नोडल अधिकारी श्री रामरतन कुशवाहा(एड0)विधायक सदर ललितपुर के मुख्य आतिथ्य में एवं श्री मनोहर लाल पंथ,मा0राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग,उ0प्र0 सरकार की गरिमामयी उपस्थिति में प्रारम्भ किया गया । सर्व प्रथम मुख्य अतिथि श्री रामरतन कुशवाहा(एड0)विधायक सदर ललितपुर एवं श्री मनोहर लाल पंथ,मा0राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग,उ0प्र0 सरकार मा0 शिक्षक विधायक प्रतिनिधि श्री केदार नाथ तिवारी,श्री ओमप्रकाश जिला विद्यालय निरीक्षक ललितपुर श्री धर्मेन्द्र कुमार,प्रधानाचार्य,राजकीय इण्टर काॅलेज,ललितपुर एवं अन्य उपस्थित अतिथियों द्वारा मांॅ सरस्वती के चित्र का पूजन,दीप प्रज्वलित करके लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर को सादर नमन करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। तदोपरान्त श्री ओमप्रकाश जिला विद्यालय निरीक्षक ललितपुर श्री धर्मेन्द्र कुमार,प्रधानाचार्य,राजकीय इण्टर काॅलेज,ललितपुर द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

        कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री रामरतन कुशवाहा(एड0)विधायक सदर ललितपुर द्वारा अपने उद्बोधन में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की जीवनगाथा उनके द्वारा समाजहित में दिये गये महान समाज योगदानों पर प्रकाश डालते हुय कहा कि दिनांक 31 मई 1725 को जन्मी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को एक दूरदर्शी प्रशासक और आध्यात्मिक दिग्गज के रुप में याद किया जाता है जिनके शासन माॅडल ने उनके राज्य में शांति,समृद्धि और सामाजिक सद्भाव लाया। 

     कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए श्री मनोहर लाल पंथ,मा0राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग,उ0प्र0 ने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रनिर्माण,मंदिर जीर्णोद्धार,जन कल्याण और पर्यावरणीय स्थिरता में उनके योगदान पर विचार किया जाएगा जो सभी आधुनिक शासन और नेतृत्व को प्रेरित करते हैं। इसी क्रम में मा0 शिक्षक विधायक प्रतिनिधि श्री केदार नाथ तिवारी, ने उद्बोधन में कहा कि अपने समय में सामाजिक मानदंडों को तोड़ते हुए,लोकमाता होलकर ने बुद्धि,साहस ओर करुणा के साथ नेतृत्व किया सत्ता में महिलाओं की भूमिका को फिर से परिभाषित किया।

      कार्यक्रम के अंत में श्री धर्मेन्द्र कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर काॅलेज, ललितपुर ने मुख्य अतिथि सहित सभा में उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

      इस अवसर पर मुख्या अतिथि एवं अन्य अतिथियों के साथ-साथ भारी संख्या में शिक्षक/शिक्षिकाओं,छात्र एवं अभिभावक उपस्थित रहे। 

     साथ ही शासन की मंशानुसार जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता एवं महिला सशक्किरण दौड़ का आयोजन भी किया गया। 

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *