—————————————————-
ललितपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह ने अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) दिया जाना है, जिसके लिए कोई भी पात्र बालक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है। निर्धारित तिथि के उपरान्त प्राप्त नामांकन/सिफारिशों पर ही विचार नहीं किया जाएगा।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) भारत सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार है। मेधावी युवा व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए स्थापित यह पुरस्कार छह श्रेणियों (बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला और संस्कृति, तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी) के अंतर्गत दिया जाता है- 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे (31 जुलाई 2025 तक) जिन्होंने इन क्षेत्रों में उत्कृष्टता और उत्कृष्ट योगदान का प्रदर्शन किया है, वे नामांकित होने के पात्र हैं। पीएमआरबीपी के लिए नामांकन/सिफारिशें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन की जाएंगी।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए जिला प्रोबेशन कार्यालय, ललितपुर से किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।
केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण
ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…
Read more





