Latest Story
केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋणशहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देशभारतीय जनता पार्टी के विधान सभा ललितपुर के व ललितपुर के अटल स्मृति सम्मेलन व एस आई आर की द्वितीय कार्यशाला आयोजन को लेकर मानीटरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्नयुवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दलगर्मी के मौसम में जनपद में न हो पेयजल संकट, निर्माणाधीन परियोजनाओं को जल्द पूरा करें: डीएमजनपद में उद्योगों को बढ़ावा देने व नई इकाईयों के संचालन पर जिलाधिकारी ने दिया जोरकैरियर मार्गदर्शन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमजिला स्तरीय समीक्षा समिति व जिला सलाहकार समिति प्रेस विज्ञप्तिजिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ देखा ईवीएम वेयरहाउस/एफएलसी हॉलमाननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण

Today Update

Main Story

परिचय – पुष्पा झा, संपादक ललित सुझाव पाक्षिक समाचार पत्र___
निष्पक्ष एवं निर्भीक विचारधारा का प्रबल हिन्दी पक्षधर
“ललित सुझाव” एक समर्पित पाक्षिक समाचार पत्र है, जो समाज, संस्कृति, शिक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है। इस पत्र का नेतृत्व कर रही हैं पुष्पा झा, जो एक अनुभवी, सजग और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई संपादक हैं।

पुष्पा झा का उद्देश्य न केवल ताजातरीन समाचारों को लोगों तक पहुँचाना है, बल्कि विचारोत्तेजक लेखों, जनकल्याणकारी सुझावों और रचनात्मक अभिव्यक्ति को भी मंच देना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, स्पष्टता और भाषा की पकड़ ने “ललित सुझाव” को जनमानस में एक विश्वसनीय पहचान दिलाई है।

ललितपुर झा समाज के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

ललितपुर।झा समाज ललितपुर द्वारा आयोजित एक भव्य एवं गरिमामयी शपथ ग्रहण समारोह में नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का विधिवत पदभार ग्रहण किया। यह आयोजन समाज की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक चेतना का प्रतीक बनकर उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की आरती एवं दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके पश्चात समाज के वरिष्ठजन एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्हों से सम्मान किया गया। समारोह में ललितपुर सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय स्तर के झा समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिले भर से समाज के प्रतिष्ठित सदस्य एवं बड़ी संख्या में आमजन भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों में प्रमुख संरक्षक रज्जनलाल झा, जिलाध्यक्ष रमेश कुमार झा, उपाध्यक्ष रामचरन झा, महामंत्री शिवलाल झा, एवं कोषाध्यक्ष रघुवीर प्रसाद झा सहित सभी ने समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन की सुदृढ़ता और युवा सशक्तिकरण के संकल्प के साथ शपथ ग्रहण की। अपने संबोधन में…

Read more

Continue reading
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया जिला भाजपा कार्यालय में योग

ललितपुर-अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज इक्कीस जून को भारतीय जनता पार्टी ने के कार्यकर्ताओं द्वारा आज जिला कार्यालय पर योग किया गया।इस योग कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की और संचालन जिला महामंत्री बब्बूराजा बुन्देला ने किया।योग कार्यक्रम प्रसिद्ध योगाचार्यों रामू कांत जी एवं अशोक कुमार सेन के नेतृत्व में किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किये ।इसके अलावा इस अवसर पर विभिन्न योग की क्रियाएं कार्यकर्ताओं द्वारा की गईं। कार्यकर्ताओं को योग प्रशिक्षित योगाचार्यों द्वारा कराया गया।इस कार्यक्रम के जिला संयोजक जिला महामंत्री बंशीधर श्रीवास एवं सह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह क्षेत्रीय संयोजक डा दीपक चौबे ने कार्यक्रम को सफल आयोजित कर जीवंत मूर्त रूप दिया ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि यह बहुत गर्व का विषय है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मा नरेंद्र मोदी जी ने अपने प्रयासों से योग को अन्तर्राष्ट्रीय जगत में प्रसिद्धि दिलाई और संयुक्तराष्ट्र संघ में स्थान…

Read more

Continue reading
दशावतार मंदिर, देवगढ़ में ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ का आयोजन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, झाँसी मण्डल के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून, 2025 को प्रातः 06:00 बजे केन्द्रीय संरक्षित स्मारक गुप्तकालीन (दशावतार) मंदिर, देवगढ़, ललितपुर में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” है और भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय इसे देश भर के लगभग 100 आइकोनिक स्मारक स्थल पर एक साथ आयोजन कर रहा है। योग दिवस मनाने से सम्बंधित जानकारी तथा इनके छायाचित्र आदि को अपलोड करने हेतु विस्तृत जानकारी आयुष मंत्रालय भारत सरकार की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आम जनमानस/पर्यटकों को भी आमंत्रित किया गया है। उपरोक्त कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी श्री सचिन कुशवाहा, स० पु० झाँसी मण्डल हैं, साथ ही यदि इस योग दिवस में कोई भी संस्था प्रतिभाग करना चाहते हैं तो नोडल अधिकारी से संपर्क कर प्रतिभाग कर सकते हैं।योग कार्यक्रम निम्नानुसार संपादित किया…

Read more

Continue reading
अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नगर पालिका परिषद ललितपुर की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से हटाई गई बाउंड्रीवाल

ललितपुर, 17 जून 2025 — अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री अंकुर श्रीवास्तव के निर्देशन में नगर पालिका परिषद ललितपुर द्वारा आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पालिका की आराजी संख्या 557 पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। यह कार्रवाई सदनशाह क्षेत्र के पास की गई, जहां अतिक्रमणकारियों ने नगर पालिका की भूमि पर बाउंड्रीवाल बनाकर अवैध कब्जा कर लिया था। इस कार्रवाई का नेतृत्व अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा एवं नायब तहसीलदार सदर श्री घनेन्द्र तिवारी ने किया। मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन के माध्यम से अवैध बाउंड्रीवाल को ढहा दिया गया। पालिका प्रशासन के अनुसार, अतिक्रमणकारियों को पूर्व में कई बार समझाया गया था कि वे स्वेच्छा से अवैध कब्जा हटा लें, लेकिन चेतावनियों के बावजूद कार्रवाई आवश्यक हो गई। अतिक्रमण की गई भूमि पर गोमटी रखकर मांस, मछली, अंडा आदि का अवैध व्यवसाय भी किया जा रहा था, जिसे भी मौके पर हटाया गया। कार्रवाई के…

Read more

Continue reading
भारतीय जनता पार्टी की नगर मंडल ललितपुर की ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ सम्पन्न

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एक स्थानीय विद्यालय के सभागार में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भगत सिंह राठौर ने की, जबकि संचालन का दायित्व डा. तेजस्व श्रीवास्तव ने निभाया। सभा के मुख्य अतिथि ललितपुर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा (एड.) रहे, और मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला ने सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्य वक्ता बब्बू राजा बुंदेला ने कहा कि “ग्यारह वर्ष पूर्व जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार बनी, तब हमने विकसित भारत का संकल्प लिया था।” उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और विशेष रूप से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इस योजना ने बुंदेलखंड की महिलाओं को धुएं से निजात दिलाकर उनके जीवन में बदलाव लाया है। कार्यक्रम में बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने…

Read more

Continue reading
भारत दो हजार सैंतालीस तक होगा विकसित देशों की श्रेणी में शामिल –रामेश्वर प्रसाद सड़ैया

बानापुर-सेवा सुशासन गरीब कल्याण के केंद्र सरकार के ग्यारह साल बेमिसाल कार्यक्रम के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी के बानपुर मण्डल में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।सभा की अध्यक्षता बानपुर मण्डल अध्यक्ष रामगोपाल विश्वकर्मा पचभैया ने की एवं संचालन अवनीश तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य बक्ता के रूप में चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डा दीपक चौबे एवं मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सड़ैया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवीन्द्र कुमार नामदेव ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सड़ैया ने कहा कि दो हजार चौदह में भारतीय जनता पार्टी की मोदी जी की केन्द्र सरकार आते ही हमने विकसित भारत का स्वप्न देखा था और उसी समय इस का संकल्प करके हमने दो हजार सैंतालीस तक सिद्धि की योजना बनाई थी और उस रास्ते पर हम निरंतर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी संकल्प के तहत आज हम हथियारों के निर्यातक देश वन चुके हैं।…

Read more

Continue reading
नोडल अधिकारी ने औचक निरीक्षण कर परखी फायर स्टेशन व मेडिकल कॉलज की परखी व्यवस्थाएं

मेडिकल कॉलेज में अधिकांश कक्षों पर मिला ताला, सफाई का अभाव, मेडिकल वेस्ट और निष्प्रयोज्य सामग्री देख भड़के नोडल अधिकारी फायर स्टेशन के प्रोजेक्ट एस्टीमेट में मिली कमियां, गुणवत्ताहीन निर्माण सामग्री का सत्यापन कराने के दिये निर्देश ललितपुर। नोडल अधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण श्री अमृत त्रिपाठी (आईएएस) ने आज शनिवार को फायर स्टेशन भवन व राजकीय मेडिकल कॉलेज के महिला विंग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक मौजूद रहे। उन्होंने सर्वप्रथम फायर स्टेशन का निरीक्षण किया, उन्होंने फायर स्टेशन मे सुरक्षा उपकरणों की जांच की, उन्होंने मुख्य अग्निशमन अधिकारी से कहा कि शहर को आपदा से बचाने वाले इस भवन में अग्निकाण्ड से बचने के क्या उपाय हैं, नोडल अधिकारी ने फायर स्टेशन के प्रोजेक्ट एस्टीमेट का अध्ययन किया, जिसके अनुसार धरातल स्तर पर कई कमियां पायी गईं। नोडल अधिकारी ने अपने सामने ही सुरक्षा उपकरणों को चलवाकर देखा। मौके पर सायरन की आवाज बहुत…

Read more

Continue reading
“स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान” का शुभारंभ: 200 से अधिक संगठनों की साझी पहल, आत्मनिर्भर भारत की ओर एक सशक्त कदम

नई दिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली में आज स्वदेशी विचारधारा को मजबूत करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक पहल की गई। “स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान” की औपचारिक घोषणा एक भव्य आयोजन में की गई, जिसमें देशभर के 200 से अधिक सामाजिक, व्यापारिक, किसान, युवा एवं शैक्षणिक संगठनों ने भाग लिया। यह अभियान विदेशी विकल्पों से मुक्त होकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक ठोस प्रयास है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), भारतीय मजदूर संघ, विभिन्न किसान यूनियनें और व्यापारी मंच समेत अनेक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही। अभियान का लक्ष्य इस अभियान का उद्देश्य स्पष्ट है — हर गांव और हर घर तक स्वदेशी पहुंचाना, ताकि भारत न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने, बल्कि वैश्विक आर्थिक युद्ध में भी एक सशक्त भूमिका निभा सके। अभियान का नारा: “हर युवा उद्यमी, हर घर स्वदेशी” पुस्तक विमोचन:…

Read more

Continue reading
डॉ. धन्नूलाल गौतम के निधन पर संस्कार भारती ललितपुर द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित

कलाजगत ने खोया एक वरिष्ठ मार्गदर्शक ललितपुर। संस्कार भारती जनपद ललितपुर इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह सभा झांसी नगर निगम के पूर्व चेयरमैन, भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा झांसी मंडल में संस्कार भारती के संस्थापक सदस्य डॉ. स्व. धन्नूलाल गौतम के आकस्मिक निधन पर आयोजित की गई। डॉ. गौतम कला जगत में एक प्रतिष्ठित नाम थे। वे संस्कार भारती के पूर्व राष्ट्रीय संगीत विद्या उप प्रमुख तथा उत्तर प्रदेश नाट्य संगीत अकादमी के पूर्व उपसभापति रहे। उन्होंने कला साधकों का सदैव मार्गदर्शन किया और जीवन भर कला व संस्कृति के संरक्षण हेतु कार्य किया। सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन और दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना के साथ हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. गौतम के निधन से कला और संस्कृति जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। श्रद्धांजलि सभा में संस्कार भारती के संरक्षक श्री गोविंद नारायण व्यास, श्री रमेश पाठक रवीन्द्र,…

Read more

Continue reading
योगी आदित्यनाथ जी के जन्मोत्सव पर भव्य वाहन यात्रा और सम्मान समारोह का आयोजन

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ द्वारा एक भव्य वाहन यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर महाराज मुकेश नाथ जी का शहर में जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थलों पर उनका सम्मान और स्वागत किया गया। इस उपलक्ष्य में जीजीआईसी स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां संगठन के सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। साथ ही, विद्यालय की दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं का भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे, जिनमें गोरखा पीठ कौशांबी से सुभाष पांडे जी, युवा नागेंद्र, प्रदेश मंत्री मनविंदर कौर, प्रदेश मंत्री अक्षय आलिया जी, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन शिवाजी (मध्य प्रदेश), प्रदेश मंत्री महेश पटेरिया जी, नरवरिया जी, सुखदेव सिंह, रवि राठौर, जिला मातृशक्ति एवं भाजपा नगर उपाध्यक्ष सुनीता पंत जी, सुनील डोगरा जी (मंडल…

Read more

Continue reading