घर-घर जाकर पेयजल आपूर्ति का स्थलीय निरीक्षण कर आपूर्ति सुचारु रखने के दिये निर्देश , कारीपहाड़ी गौशाला में गौवंश प्रबंधन का लिया जायजा, बायोगैस संयत्र से उत्पादन कर गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर

ललितपुर। शासन के निर्देशानुसार जनपद में 50 लाख की लागत की परियोजना, पेयजल आपूर्ति की उपलब्धता एवं गौशालाओं के प्रबंधन के स्थलीय सत्यापन के क्रम में श्री सुनील कुमार वर्मा (आई0ए0एस0), विशेष सचिव, रेशम विकास एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद नोडल अधिकारी के रूप में जनपद में विभिन्न योजनाओं का रविवार को निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम विकास खण्ड तालबेहट के चुरावनी ग्राम में घर-घर जाकर पेयजल आपूर्ति का स्थलीय सत्यापन किया और ग्रामीणों से फीडबैक भी लिया, यहां पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि ग्राम चुरावनी नत्थीखेड़ा ग्राम समूह पेयजल योजना से आच्छादित है। योजना का निर्माण वर्ष 2019-20 है। योजना में जामनी नदी पर स्थित इण्टेक वेल के द्वारा रॉ वाटर लेकर नत्थीखेड़ा ग्राम में स्थित 6.0 एमएलटी क्षमता के डब्ल्यूटीपी पर जल का शोधन करके ग्राम हिंगोरा में स्थित 300 केएल/18एम के ओएचटी से ग्राम चुरावनी में पेयजल आपूर्ति की जा रही है। ग्रामवासियों से पूछने पर अवगत कराया गया कि ग्राम में 1.5 से 2.0 घण्टे सुबह-शाम पेयजल आपूर्ति की जा रही है। ग्राम में वर्तमान में सभी घरों में गृह पेयजल संयोजन प्रदान किये गये हैं एवं नियमित पेयजल आपूर्ति की जा रही है, जिस पर नोडल अधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए शुरु पेयजल की आपूर्ति सुचारु बनाये रखने के निर्देश दिये। 
        इसके पश्चात नोडल अधिकारी ने ग्राम कारीपहाड़ी, विकासखण्ड जखौरा स्थित गौशाला का निरीक्षण गौवंश प्रबंधन का जायजा लिया। यहां पर बताया गया कि गौशाला में कुल 474 गौवंश संरक्षित हैं, जिनके लिए 112 कुंतल भूसा, 9 कुंतल चूनी व 39 कुंतल साइलेज उपलब्ध है, गौशाला में 10 शेड, 5 पेयजल चरई, 15 भूसा चरई बनी हुई हैं, गौशाला में सुरक्षा की दृष्टि से कुल 15 कर्मचारी एवं गार्ड तैनात है जो दिन-रात शिफ्ट में कार्यरत रहते हैं। गौशाला बायोगैस संयंत्र चालू अवस्था में पाया गया, जिस पर निर्देश दिए गए कि संयत्र से उत्पादन करके गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठाया जाए।
निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी जखौरा सौरभ वर्णवाल, डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता, उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण) अवनीश सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *