पाकिस्तान में हुए एयर स्ट्राइक ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने हेतु जिलाधिकारी ने आकस्मिक विभागों के साथ की बैठक

पाकिस्तान में हुई एयर स्ट्राइक *ऑपरेशन सिंदूर* के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाये जाने के सम्बंध में जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने रक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, खाद्यान्न व अन्य आकस्मिक विभागों के साथ कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक की। 

  बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए आवश्यक है कि जिला प्रशासन के साथ-साथ आम लोग भी सतर्क एवं जागरुक रहें, इसके लिए जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आकस्मिकता वाले विभाग अपने संसाधनों को सक्रिय व किसी भी स्थिति के लिए उपलब्ध रखें। उन्होंने सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, खाद्यान्न सहित अन्य विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश न दें, किसी भी स्थान पर आवश्यक वस्तुओं यथा खाद्यान, ईधन आदि का भण्डारण न होने दें, इसके लिए भण्डारण गृहों का निरीक्षण करते रहें, किसी भी स्थान पर अधिक भीड़ एकत्र न हो, जनपद में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे और निर्धारित प्वाइंट्स पर अग्निशमन वाहनों एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता रहे। इसके अलावा अति संवेदनशील क्षेत्र-बाधों, बड़ी पेयजल योजनाओं, विद्युतघरों एक्सप्लोसिव्स आदि की कड़ी निगरानी की जाए, सीसीटीवी कैमरे व स्टॉफ को संवेदीकृत किया जाए। नो ड्रोन जोन में ड्रोन प्रतिबंधित रहे, शादी समारोह व अन्य कार्यक्रमों में ड्रोन संचालकों की बैठक कर उनसे भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करायें।* 

         उन्होंने आमजन से अपील की है कि जनपद पूरी तरह सुरक्षित है, डरने की आवश्यकता नहीं है, केवल सतर्क रहना है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक उपाय करने हैं। आमजन सोशल मीडया के इस्तेमाल पर विशेष सतर्कता बरतें, अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल अधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और जिला प्रशासन द्वारा बताये गए तरीकों पर अमल करें।

           पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्तमान स्थिति के दृष्तिगत भारत सरकार द्वारा चिन्हित जिलों में झांसी और सागर जनपद शामिल हैं, चूंकि हमारा जनपद इन दोनो जिलो के बीच स्थित हैं, इसलिए हमें भी हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना है। उन्होंने कहा कि हमारे जनपद से गुजरने वाला एनएच-44 संवेदनशील है, इसलिए एनएचएआई के अधिकारी सुरक्षा के पुष्ता इंतजाम करें। अति संवेदनशील व संवेदनशील क्षेत्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है, ऐसे स्थानों पर प्रत्येक व्यक्ति की चैकिंग की जा रही है। होटल संचालक अपने होटलों में सुरक्षा के पर्याप्त उपाय करें, सीसीटीवी कैमरे लगायें, जो रिसेप्शन व गैलरी एरिया कवर करें, हर व्यक्ति की एंट्री रजिस्टर में दर्ज करें और आधार कार्ड लें, अगर कोई संदिग्ध लगे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। 

         अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख प्रतिष्ठानों/क्षेत्रों को सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील व संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा सिविल डिफेंस में जनपद के संगठन, सिक्योरिटी एजेन्सियां, पीआरडी, नेहरु युवा केन्द्र के दल, आपदा मित्र आदि को शामिल करते हुए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया गया है।

 बैठक में पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक, अपर जिलाधिकारी वि/रा अंकुर श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पाण्डेय, सीएमओ डॉ इम्तियाज अहमद, एसडीएम तालबेहट भूपेन्द्र सिंह, एसडीएम महरौनी राजबहादुर, एसडीएम पाली सानिया सैयद, सीएफओ डॉ मतलूब अहमद, अधिशासी अभियंता लोनिवि राजेश कुमार एवं विजय चंद्रा, सहा0 आयुक्त खाद्य सुरक्षा विनोद कुमार शर्मा, स्टेशन स्टाफ ऑफीसर तालबेहट पवन कुमार, डीआईओ एनआईसी अर्पित जैन, एआरटीओ राजेश कुमार, एलआईयू इंसपेक्टर अंकित कुमार शुक्ला, आरपीएफ इन्सपेक्टर अर्जुन कुमार यादव, डिवीजन इंजी0 बीएसएनएल एसके अहिरवार, कर निर्धारण अधिकारी नपा राजेन्द्र प्रसाद, एजीएम भारत एक्सप्लोसिव जितेन्द्र निगम एवं जनपद के होटल संचालक व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *