ललितपुर में बन रहे बल्क ड्रग फार्मा पार्क का उच्चस्तरीय निरीक्षण, विकास को लेकर मिली सराहना

ललितपुर, 24 मई — उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के विजन के तहत जनपद ललितपुर के ग्राम सैदपुर में निर्माणाधीन बल्क ड्रग फार्मा पार्क का शनिवार को उच्चस्तरीय निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री की सलाहकार समिति के आर्थिक सलाहकार डॉ. के.वी. राजू, खाद्य सुरक्षा सलाहकार डॉ. जी.एन. सिंह तथा वरिष्ठ सलाहकार श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने पार्क के निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ ने अतिथियों का स्वागत शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर किया। वहीं जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बुके भेंट कर समिति का अभिनंदन किया।

निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने निर्माण स्थल पर चल रहे कार्यों का अवलोकन किया, साइट मैप और थ्रीडी मॉडल को देखा, तथा LED स्क्रीन के माध्यम से फार्मा पार्क पर आधारित डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट प्रेजेंटेशन का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यों की गति की सराहना करते हुए परियोजना को तय समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

“तेजी से हो रहा विकास, अगले वर्ष शुरू होंगी यूनिट्स”: अवनीश अवस्थी

मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि जमीन का आवंटन तेज़ी से हो रहा है और अगले 9 महीनों में यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना शुरू होगी, जिससे रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और जनपद का समग्र विकास होगा। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी सहयोग की अपील की।

फार्मा पार्क के पहले चरण में 350 एकड़ में कार्य जारी

यूपीसीडा के प्रोजेक्ट प्रमुख राजीव त्यागी ने जानकारी दी कि बल्क ड्रग फार्मा पार्क की स्थापना भारत सरकार की नीति के अंतर्गत की जा रही है। सैदपुर स्थित पशुपालन विभाग की कुल 2000 एकड़ भूमि में से 1472.33 एकड़ भूमि यूपीसीडा को हस्तांतरित की जा चुकी है। पहले चरण में 350 एकड़ में कार्य प्रगति पर है, जिसके लिए शासन से 450 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है।

तेज़ी से हो रहे निर्माण कार्य

  • पार्क के लिए आवश्यक सुविधाएं जैसे नेशनल हाईवे, रेलवे कनेक्टिविटी और जल आपूर्ति व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही हैं।
  • 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र का कार्य प्रगति पर है।
  • 15 किमी में से 10 किमी बिजली लाइन डाली जा चुकी है।
  • फोरलेन सड़क चौड़ीकरण, बाउंड्री वॉल, एंट्री गेट, फायर फाइटिंग बिल्डिंग, साइनबोर्ड और अन्य बुनियादी ढांचे पर कार्य तीव्र गति से चल रहा है।

उपस्थित रहे वरिष्ठ अधिकारी

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभूषण प्रताप, मड़ावरा की एसडीएम रोशनी यादव, यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार, लोक निर्माण विभाग व विद्युत विभाग के वरिष्ठ अभियंताओं समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

Read more

Continue reading
शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *