ललितपुर झा समाज के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

ललितपुर।
झा समाज ललितपुर द्वारा आयोजित एक भव्य एवं गरिमामयी शपथ ग्रहण समारोह में नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का विधिवत पदभार ग्रहण किया। यह आयोजन समाज की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक चेतना का प्रतीक बनकर उभरा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की आरती एवं दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके पश्चात समाज के वरिष्ठजन एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्हों से सम्मान किया गया। समारोह में ललितपुर सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय स्तर के झा समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिले भर से समाज के प्रतिष्ठित सदस्य एवं बड़ी संख्या में आमजन भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों में प्रमुख संरक्षक रज्जनलाल झा, जिलाध्यक्ष रमेश कुमार झा, उपाध्यक्ष रामचरन झा, महामंत्री शिवलाल झा, एवं कोषाध्यक्ष रघुवीर प्रसाद झा सहित सभी ने समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन की सुदृढ़ता और युवा सशक्तिकरण के संकल्प के साथ शपथ ग्रहण की।

अपने संबोधन में विधायक श्री रामरतन कुशवाहा ने झा समाज की एकजुटता और जागरूकता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा, “समाज को संगठित और सशक्त बनाना आज के समय की महती आवश्यकता है। ललितपुर में सामाजिक चेतना का यह स्तर अत्यंत प्रशंसनीय है।”

राष्ट्रीय झा समाज के पदाधिकारियों ने भी अपने वक्तव्यों में संगठन विस्तार, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। जिलाध्यक्ष श्री रमेश कुमार झा ने अपने उद्बोधन में समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार को प्राथमिकता देने की बात कही। महामंत्री श्री शिवलाल झा ने आगामी कार्य योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता झांसी से पधारे वरिष्ठ समाजसेवी नाथूराम ओझा द्वारा की गई, वहीं मुख्य वक्ता के रूप में दीपमाला झा ने सारगर्भित उद्बोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस गरिमामयी अवसर पर प्रमुख रूप से लक्ष्मी नारायण शास्त्री, संपादक पुष्पा झा (ललित सुझाव न्यूज़), आशा झा झाँसी, ब्रज बिहारी ओझा झाँसी व श्रीमती मिथलेश ओझा झाँसी , विमला झा मडवारी, कपूर सिंह झा, दयाकिशन झा, इंजी. अरविन्द झा, रामगोपाल झा एडवोकेट, सुनील कुमार झा, महेन्द्र विश्वकर्मा, लक्ष्मण झा मड़ावरा, रामपाल झा, सतीष झा, लक्ष्मण प्रसाद झा, बलराम झा, अरविन्द झा तेरा, लालचन्द्र झा, नितिन झा, दाताराम झा, महेन्द्र झा पारा, अर्जुन झा, हेमन्त झा सहित बड़ी संख्या में झा समाज के सदस्यगण सपरिवार उपस्थित रहे।

Related Posts

केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

Read more

Continue reading
शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *