10 ग्रामों में रिक्त चल रही राशन की दुकानों का जल्द होगा प्रस्ताव: डीएम

जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज बुधवार को जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। 
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा रिक्त 10 ग्रामों में यथाशीघ्र प्रस्ताव कराने हेतु खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया तथा 06 ग्रामों में नये उचित दर विकेता की नियुक्ति हेतु उपजिलाधिकारी स्तर पर लंबित प्ररकण में यथाशीघ्र नियुक्ति के निर्देश दिये गए। 
जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा खाद्य एवं रसद विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया, वर्तमान में जीरो पावर्टी परिवारों के राशन कार्ड बनाये जाने का कार्य प्रक्रियाधीन है, जिसमें 2049 के सापेक्ष 1581 परिवारों के राशन कार्ड जारी कर दिये गये है, अवशेष 468 परिवारों के आय प्रमाण पत्र न होने के राशन कार्ड जारी नही हो पा रहे है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा समस्त उपजिलाधिकारियों को यथाशीघ्र आय प्रमाण पत्र बनबाने हेतु निर्देशित किया गया। 
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में प्रचलित राशन कार्डाे की के०वाई०सी० उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से करायी जा रही है, जिसमें अभी 81 प्रतिशत कार्य किया गया है, जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि अपनी दुकान से सम्बद्ध सभी अन्त्योदय पात्र गृहस्थी परिवारों के सदस्य/यूनिटों का शत-प्रतिशत के० वाई०सी० करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत राशन कार्ड हेतु नगरीय क्षेत्र में 70 प्रतिशत के सापेक्ष 67.75 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्र में 79 प्रतिशत के सापेक्ष 78.76 प्रतिशत जनसंख्या को आच्छादित किया जा चुका है, इस प्रकार वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र का लक्ष्य पूर्ण बताया गया। 
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 इम्तियाज अहमद, बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह, जिला कार्यकम अधिकारी नीरज सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल,  सुरेशचन्द्र जैन बडेरा अध्यक्ष जिला उद्योग व्यापार मण्डल, भरतलाल जिला समन्वयक आई०सी०डी०एस० एवं जिला पूर्ति अधिकारी उमेश मिश्रा उपस्थित रहे।

Related Posts

केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

Read more

Continue reading
शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *