जनपद में ग्रीष्म ऋतु के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आज दिनांक 27.04.2025 को अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा नगर के वार्ड नंबर 12 आजादपुरा तृतीय, वार्ड नंबर 17 सिविल लाइन द्वितीय व वार्ड नंबर 23 रावतयाना प्रथम में वार्ड के पार्षदों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ वार्डों का निरीक्षण कर प्रत्येक वार्ड में वार्ड के नागरिको एवं पार्षदों के साथ बैठक आयोजित की गई, बैठक के दौरान पेयजल समस्या को दुरूस्त कराये जाने के लिए सम्बन्धित सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिशा निर्देश दिये गयें।
वार्ड नंबर 12 मुहल्ला आजादपुरा तृतीय में वार्ड पार्षद श्रीमति दीपा विनोद कुशवाहा के साथ निरीक्षण किया गया व वार्ड के नागरिकों के साथ बैठक आयोजित कर पेयजल समस्या के निदान हेतु वार्ता की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वार्ड में 34 हैण्डपम्प है, जिनमें से 12 हैण्डपम्प रीबोर होना है, 3 हैण्डपम्प में पानी पीने लायक नहीं आ रहा है, इन हैण्डपम्पों में पानी आने के कुछ समय बाद जंग जैसा पानी आने लगता है, निरीक्षण के दौरान केवल 4 हैण्डपम्प वर्तमान में चालू है जिसमें वार्ड नंबर 12 में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट श्री पंकज सेन जूनियर इंजीनियर सिंचाई खण्ड प्रथम को निर्देशित किया गया कि भीषण गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए हैण्डपम्पों की मरम्मत कराये जाने हेतु कहा गया।
वार्ड नं0-17 मुहल्ला सिविल लाइन द्वितीय में वार्ड पार्षद श्री कुन्दन पाल के साथ वार्ड का निरीक्षण किया गया व वार्ड के नागरिकों के साथ आयोजित की गई। बैठक के दौरान वार्डवासियों द्वारा बताया गया कि अधिकतर हैण्डपम्प खराब पड़े हुए है व वार्ड में पानी के टैंकर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रहे है, जिस कारण वार्ड वासियों को काफी समस्या उत्पन्न हो रही है, जिस पर अधिशासी अधिकारी द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट श्री विजय सिंह जूनियर इंजीनियर सिंचाई खण्ड प्रथम को वार्ड में पेयजलापूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के लिए टैंकरांे की संख्या बढ़ाये जाने एवं जल्द से जल्द वार्ड में खराब पडे़ हैण्डपम्पों को रीबोर कराने व उनकी मरम्मत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वार्ड में क्षेत्रपाल मंदिर पास स्थित कुंआ में पानी की उपलब्धता है, जिससे क्षेत्रपाल मंदिर की कमेटी द्वारा मंदिर निर्माण कार्य में तलाई हेतु प्रयोग किया गया जा रहा है, जिससे कुंआ का पानी सूख जाता है। इस दौरान मदिर प्रबंधक से कुंआ की सफाई एवं जमा सिल्ट को दूर कराये जाने हेतु अनुरोध किया गया, जिससे कि वार्ड वासियों को पेयजल समस्या से निजात मिल सके।
वार्ड नंबर 23 मुहल्ला रावतयाना प्रथम में वार्ड पार्षद श्रीमति फरजाना जज्जू व वार्डवासियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें वार्ड पार्षद द्वारा बताया गया कि वार्ड में वर्तमान समय में पेयजलआपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के लिए 3 पानी के टैंकर लगाये गये है, इस दौरान अधिशासी अधिकारी द्वारा संबंधित सेक्टर मजिस्टेªट श्री शैलेन्द्र सिंह अवर अभियंता सिंचाई निर्माण खण्ड प्रथम को निर्देशित किया गया कि वार्ड में टैंकरों की संख्या को बढ़ाया जाये व खराब पड़े हैण्डपम्पों की मरम्मत करायी जाये।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा, कर अधीक्षक/प्रभारी सफाई निरीक्षक श्री राजेश जैन, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक श्री जितेन्द्र स्वरूप तिवारी, वार्ड पार्षद श्रीमति दीपा विनोद कुशवाहा, पार्षद श्री कुन्दन पाल, पार्षद श्रीमति फरजाना जज्जू, सेक्टर मजिस्टेªट श्री शैलेन्द्र सिंह अवर अभियंता सिंचाई निर्माण खण्ड प्रथम, सेक्टर मजिस्ट्रेट श्री विजय सिंह जूनियर इंजीनियर सिंचाई खण्ड प्रथम, सेक्टर मजिस्ट्रेट श्री पंकज सेन जूनियर इंजीनियर सिंचाई खण्ड प्रथम, गैरिज प्रभारी श्री अमित कुमार, संबंधित वार्डों के स्वास्थ्य नायक सहित पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।










