सी0एम0डैशबोर्ड के अन्तर्गत राजस्व विभाग के कार्यक्रमों में जनपद को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान


सी0एम0डैशबोर्ड के अन्तर्गत राजस्व विभाग से सम्बन्धित बिन्दु शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। राजस्व विभाग के 47 बिन्दु सी0एम0डैशबोर्ड में सम्मिलित है। जिसमें आई0टी0 एवं इलैक्ट्रॉनिक्स विभाग के अन्तर्गत राईट ऑफ वे प्रोजेक्ट में माह अप्रैल 2025 में जनपद का रैंक प्रथम है, आबकारी विभाग के अन्तर्गत उत्पन्न राजस्व बनाम लक्ष्य प्रोजेक्ट में जनपद का रैंक प्रथम है, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार के अन्तर्गत मण्डी आय एवं मण्डी आवक प्रोजेक्ट में जनपद को 10 में से 10 अंक प्राप्त हुये है एवं जनपद का रैंक 10वां है, भूतत्व एवं खनिकर्म के अन्तर्गत आई0एम0एस0 एस0 के अनुसार प्रवर्तन कार्य में प्रोजेक्ट में जनपद का रैंक प्रथम हैं। इसी प्रकार राजस्व विभाग के अन्तर्गत ई-खसरा, कृषि भूमि से गैर कृषि, अधिवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, एकीकृत आपदा प्रबन्धन प्रणाली, एण्टी भू-माफिया, जाति प्रमाण पत्र, धारा-89, सोल्वेन्सी सर्टिफिकेट, मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष एवं भूलेख प्रोजेक्ट में भी जनपद का स्थान प्रथम रहा है। 
            जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी श्री अंकुर श्रीवास्तव (नोडल अधिकारी सी0एम0डैशबोर्ड) द्वारा माह अप्रैल, 2025 में जिन अधिकारियों की प्रगति शून्य पायी गयी, सम्बन्धित सभी अधिकारियों को माह अप्रैल, 2025 में चेतावनी/स्पष्टीकरण जारी किये गये तथा मण्डी सचिव, ललितपुर एवं लाईजनिंग अधिकारी श्री राकेश त्रिपाठी, डूडा विभाग का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित किया गया। जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी के निर्देश के क्रम में सम्बन्धित सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि अपने प्रोजेक्ट से सम्बन्धित बिन्दु में प्रतिमाह सुधार करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
            जिलाधिकारी द्वारा निरन्तर इस बात पर वल दिया जा रहा है कि राजस्व विभाग से सम्बन्धित बिन्दुओं का त्वरित निस्तारण किया जाये। ताकि आम जन मानस को इसका अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। सी0एम0डैशबोर्ड के नोडल अधिकारी श्री अंकुर श्रीवास्तव द्वारा अवगत कराया गया कि माह अप्रैल 2025 में राजस्व विभाग से सम्बन्धित जिन बिन्दुओं में जनपद का रैंक प्रदेश में 15 से अधिक है, सम्बन्धित समस्त अधिकारी अपने से सम्बन्धित बिन्दु में सुधार करने के निर्देश दिये गये।
            जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी द्वारा नोडल सी0एम0डैशबोर्ड श्री अंकुर श्रीवास्तव एवं उनकी टीम मे सम्मिलित श्री अंशुल खरे (ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) के कार्याें की प्रशंसा की है एवं प्रदेश में जनपद की स्थिति निरन्तर यथावत रहे, के निर्देश दिये गये है। 

Related Posts

केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

Read more

Continue reading
शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *