विशेष सुविधाएं और भारी अनियमितताएं उजागर: सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार ललितपुर का औचक निरीक्षण

माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर श्री नरेंद्र कुमार झा के निर्देशानुसार श्री मयंक जायसवाल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर द्वारा प्रातः 10:45 बजे जिला कारागार ललितपुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में कारागार की वास्तविक स्थिति, बंदियों को मिल रही सुविधाओं, स्वच्छता और कानून व्यवस्था की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा पुरुष बैरक, महिला बैरक, भोजनशाला, अस्पताल सहित विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया गया। पुरुष बैरक संख्या 5A और 5B में भारी अनियमितताएं देखने को मिलीं। बैरक 5A की दीवारों पर गुटखा थूकने के निशान मिले और बैरक के बाहर गुटखा व तंबाकू के खाली पाउच भारी मात्रा में फेंके हुए पाए गए, जो साफ दर्शाता है कि प्रतिबंधित वस्तुएं जेल परिसर में कैसे पहुंच रही हैं।

बैरक 5B में स्थिति और भी चौंकाने वाली थी। वहां बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर को रखा गया था। उनके पास दल्लप का गद्दा, तकिया, बैटरी वाला पंखा, ब्रांडेड शैम्पू, साबुन, तेल, देशी घी, मिठाई, अचार, क्रॉकरी और टिफिन जैसी विशेष सुविधाएं उपलब्ध थीं। सबसे बड़ी बात यह रही कि उनके तकिए के नीचे ₹500 के नोटों की गड्डी मिली, जिसकी कुल राशि ₹30,000 थी। इस पर जब पूछताछ की गई तो बंदी ने बताया कि यह रकम उनके निजी खर्च के लिए है।

वहीं, उसी बैरक में अन्य चार बंदी कटोरी में दाल और प्लास्टिक की पन्नी में रोटी लेकर जमीन पर बैठे भोजन करते पाए गए, जो जेल के भीतर वर्गभेद और भेदभावपूर्ण व्यवहार की स्थिति को उजागर करता है।

निरीक्षण के दौरान एक अन्य बैरक में ताला बंद पाया गया। जेल प्रशासन ने बताया कि वह स्टोर और कैंटीन के लिए उपयोग होता है, लेकिन जब उसे खोलने को कहा गया तो जेल कर्मियों ने अनावश्यक देरी की। जब बैरक खोला गया तो पता चला कि वहां कुछ बंदियों के लिए अलग से विशेष भोजन तैयार किया जा रहा था, जबकि सामान्यतः सभी के लिए एक जैसी पाकशाला से भोजन वितरण का नियम है।

बावजूद इन अनियमितताओं के, निरीक्षण के दौरान जब बंदियों से संवाद किया गया तो उन्होंने बताया कि जेल अधिकारी और कर्मचारी उनके साथ अच्छा व्यवहार करते हैं और उन्हें किसी प्रकार की गंभीर समस्या नहीं है। साथ ही उन्हें निशुल्क अधिवक्ता सुविधा के बारे में भी जानकारी दी गई और बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर वे प्रार्थना पत्र के माध्यम से अधिवक्ता की मांग कर सकते हैं।

भोजनशाला में सफाई व्यवस्था सामान्य स्तर की पाई गई।

इस निरीक्षण के दौरान श्री मुकेश कुमार, अधीक्षक जिला कारागार, श्री जयनारायण भारती एवं श्रीमती शकुंतला देवी, उपकारापाल, डॉ. विजय द्विवेदी, चिकित्साधिकारी तथा न्यायालय की ओर से श्री रोहित राठौर, श्री विशाल और श्री नदीम खा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *