डॉ. धन्नूलाल गौतम के निधन पर संस्कार भारती ललितपुर द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित

कलाजगत ने खोया एक वरिष्ठ मार्गदर्शक

ललितपुर। संस्कार भारती जनपद ललितपुर इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह सभा झांसी नगर निगम के पूर्व चेयरमैन, भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा झांसी मंडल में संस्कार भारती के संस्थापक सदस्य डॉ. स्व. धन्नूलाल गौतम के आकस्मिक निधन पर आयोजित की गई।

डॉ. गौतम कला जगत में एक प्रतिष्ठित नाम थे। वे संस्कार भारती के पूर्व राष्ट्रीय संगीत विद्या उप प्रमुख तथा उत्तर प्रदेश नाट्य संगीत अकादमी के पूर्व उपसभापति रहे। उन्होंने कला साधकों का सदैव मार्गदर्शन किया और जीवन भर कला व संस्कृति के संरक्षण हेतु कार्य किया।

सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन और दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना के साथ हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. गौतम के निधन से कला और संस्कृति जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

श्रद्धांजलि सभा में संस्कार भारती के संरक्षक श्री गोविंद नारायण व्यास, श्री रमेश पाठक रवीन्द्र, श्री प्रभुदयाल संज्ञा, श्री सुदेश सोनी, अध्यक्ष श्री बृजमोहन संज्ञा, महामंत्री श्री के. के. पाठक, उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण शर्मा, श्री कृष्णकांत सोनी, श्री ओमकार राजा, श्री महेश नामदेव, श्री कन्हैया नामदेव, श्री अखिलेश शांडिल्य, श्री शीलचंद्र जैन शास्त्री, श्री सर्वेश श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया से श्रीमती पुष्पा झा सहित अन्य पत्रकारगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने डॉ. गौतम के योगदानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Posts

केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

Read more

Continue reading
शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *