जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की बैठक में विकास कार्यों में तेजी जाने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने आज जनपद के प्रमुख अधिकारियों के साथ मुख्यमन्त्री डैशबोर्ड के अन्तर्गत माह अपै्रल में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा हेतु कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक की। 
     समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कम प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों को प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि प्रगति पूर्ण करने में जो भी बाधाएं आ रही हैं उन्हें सम्बंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्ण करायें। बैठक में पर्यटन विभाग की प्रगति संतोषजनक न होने पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित कार्यदायी संस्था को नोटिस देकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि ललितपुर जनपद विकास के कार्यों में लगातार जिस गति से प्रदेश में अपना स्थान बनाये हुए है, उसमें गिरावट न आने पाये। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का जनपद में प्रभावी रुप से क्रियान्वयन कर पात्र लोगों को लाभान्वित करें।
       जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए खराब ट्रांसफामरों की जानकारी ली और सूचना मिलने पर तत्काल बदले जाने के लिए अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिये। उन्होंने इस भीषण गर्मी को देखते हुए शहर की विद्युत आपूर्ति बाधित न होने की हिदायत दी। प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा करने पर बताया गया कि वर्तमान में सर्वे का कार्य प्रगति पर है, इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
      बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 इम्तियाज अहमद, पीडी डीआरडीए दीपक यादव, उपायुक्त मनरेगा रमेश कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह, उप निदेशक कृषि वसन्तु कुमार दुबे, जिला उद्यान अधिकारी परवेज खान, जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, सहायक निबंधक सहकारिता अरविन मेहर एवं कार्यदायी विभागों के अभियंता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *