ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में महिला सशक्तिकरण हेतु जनपद स्तरीय गोष्ठी

उ0प्र0 शासन, ग्राम्य विकास विभाग लखनऊ के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी महोदय के मार्गदार्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी के कुशल नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिये जाने हेतु दिनांक 30 मई 2025 को महिलाओं के विभिन्न समूहों एवं लाभार्थियों के साथ जनपद स्तर पर गोष्ठी का आयोजन मा. कल्याण सिंह सभागार, रामनगर ललितपुर में किया गया है। गोष्ठी में मनोहर लाल पंथ ‘मन्नू कोरी ‘‘मा0 राज्यमंत्री श्रम एव सेवायोजन‘‘ उ0प्र0 सरकार, रामरतन कुशवाहा विधायक सदर ललितपुर, कैलाश नारायण निरंजन, अध्यक्ष जिला पंचायत ललितपुर, हरिश्चन्द्र रावत, जिलाध्यक्ष भा.ज.पा. ललितपुर, एम.एल.सी प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी एवं सांसद प्रतिनिधि दिनेश गोस्वामी उपस्थित रहें। अतिथियों के द्वारा मॉ सरस्वती एवं पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्यावाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तदोपरान्त अतिरंजन सिंह जिला विकास अधिकारी, दीपक यादव परियोजना निदेशक, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार एवं रमेश यादव, उपायुक्त श्रम रोजगार के द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया गया। गोष्ठी में ग्राम्य विकास विभाग के योजनाओं से जुडी महिला लाभार्थियों, कैडरों की विभिन्न सखियों, मनरेगा की महिला मेट आदि को बुलाकर उनके लिए जो काम किया गया है, उसकी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला लाभार्थियों, कैडरों की विभिन्न सखियों, मनरेगा की महिला मेट आदि को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

 साथ ही जनपद के समस्त विकासखण्डों से प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियांे को स्वीकृत पत्र एवं संाकेतिक चाबी का वितरण अतिथियांे के द्वारा किया गया। अतिथियों ने अपने उदवोधन में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्यावाई होल्कर के जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डालते हुये उनके द्वारा किये गये साहसिक कार्यों के सम्बन्ध में उपस्थित महिला शक्ति को जानकारी दी गयी। गोष्ठी में स्वयं सहायता समूह के सदस्य रानी, रचना, दुर्गेश मंजू के द्वारा अपनी सफलता की कहानी सुनाई गयी। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट किया गया। कार्यक्रम के अन्त में अतिरंजन सिंह, जिला विकास अधिकारी ललितपुर के द्वारा  आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेश रिछारिया, ब्लाक मिशन प्रबंधक बार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के कर्मचारीगण, उ.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समस्त जिला मिशन प्रबंधक, ब्लाक मिशन प्रबंधक, डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, मनरेगा के समस्त अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आदि का सहयोग रहा।

Related Posts

केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

Read more

Continue reading
शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *