देश में फिर से बढ़ने लगे कोविड-19 के मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या 3 हजार के पार

बार फिर कोविड-19 ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। देश और दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। भारत में पिछले कुछ दिनों में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 3758 तक पहुँच चुकी है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को वायरस के चलते चार मौतें भी दर्ज की गईं।

दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में 61 नए मरीज सामने आए हैं। विशेषज्ञों ने चेताया है कि हल्के लक्षण भी नजर आएं तो सतर्क हो जाना चाहिए और तुरंत चिकित्सा सलाह लेनी चाहिए।

डॉ. सुमोल रत्न

 (NIIMS मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) ने कोविड-19 के लक्षणों और बचाव के उपायों को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इम्यूनिटी मजबूत करने से संक्रमण से बचाव में मदद मिलती है।

कोविड-19 के सामान्य लक्षण:

  • हल्का बुखार या ठंड लगना
  • सूखी खांसी
  • गले में खराश
  • थकान
  • सिर दर्द
  • नाक बहना या बंद होना
  • मांसपेशियों में दर्द
  • सांस लेने में कठिनाई

कोविड से बचाव के घरेलू उपाय:

  • गुनगुने पानी से गरारे करें: दिन में 2-3 बार नमक मिले गुनगुने पानी से गरारा करने से गले के संक्रमण का खतरा कम होता है।
  • तुलसी-अदरक की चाय: औषधीय गुणों से भरपूर यह चाय खांसी, जुकाम और गले की खराश में राहत देती है।
  • गिलोय का काढ़ा: सुबह-शाम इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है और बुखार, बदन दर्द में राहत मिलती है।
  • पर्याप्त पानी पिएं: रोज़ 4-5 लीटर पानी, गुनगुना पानी, नारियल पानी या हर्बल ड्रिंक्स लेने से शरीर हाइड्रेट रहता है।
  • अजवाइन की चाय: छाती में जकड़न या खांसी की स्थिति में यह बहुत उपयोगी है। दिन में दो बार इसका सेवन किया जा सकता है।

Related Posts

केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

Read more

Continue reading
शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *