कमिश्नर-डीआईजी ने मड़ावरा एवं डीएम-एसपी ने महरौनी तहसील में सुनी जनशिकायतें

गरीब को त्वरित व सुगम न्याय मिले, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए शासन द्वारा माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील स्तर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कराया जाता है, जिसमें जिले व मण्डल के उच्चाधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुनते हैं और मौके पर ही निस्तारण कराते हैं। इसी के क्रम में आज माह के प्रथम शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसके चलते मण्डलायुक्त झांसी मण्डल, झांसी श्री बिमल कुमार दुबे एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री केशव कुमार चौधरी ने तहसील मड़ावरा में फरियादियों की शिकायतें सुनी, वहीं जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक ने तहसील महरौनी में जनसुनवाई की। 
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने दूरदराज से आये फरियादियों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से निस्तारण कराया, उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही शिकायत निस्तारण का पैमाना माना जाए, इस लिए सम्बंधित अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता की उपस्थिति में समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें। 
इस इस इवसर पर जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि शिकायतों के निस्तारण में देरी पर सम्बंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसलिए पूरी गंभीरता एवं तत्परता के साथ शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करायें।
इसी दौरान मण्डलायुक्त ने मड़ावरा तहसील परिसर में बने मनरेगा पार्क में बरगद का पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करने का संदेश दिया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा का निरीक्षण किया और सचिवालय भवन के सामने डिजिटल लाईब्रेरी का फीता काटकर उद्घाटन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण में उन्होंने प्रसव कक्ष, एनआरसी, हेल्थ एटीएम, दवा स्टोर रुम सहित वार्डों व शौचालय आदि को देखा और नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिये। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर से दवाओं का मिलान किया, एनआरसी में बच्चों और परिजनों से वार्ता की और क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की। डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ करते समय बताया गया कि 30 सीटर लाईब्रेरी में 29 बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, इसके अलावा यहां पर इंटरनेट/वाईफाई, एसी, ऑलइन वन डेस्कटॉप, बैठने व पानी की पर्याप्त व्यवस्था है। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि बच्चों की तैयारी के लिए पर्याप्त पाठ्यसामग्री उपलब्ध करायी जाये और ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इसके प्रति आकर्षित किया जाए। 
आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में निम्न शिकायतें प्राप्त हुईं:-
ऽ तहसील महरौनी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 174 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 81, पुलिस विभाग के 22, विकास के 04, पूर्ति के 19, विद्युत के 04, चकबंदी के 17, नगर पंचायत के 03 तथा अन्य 24 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 17 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
ऽ तहसील मड़ावरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 99 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 40, विकास के 13, पुलिस के 16, पूर्ति के 17, सिचांई के 04, चिकित्सा के 04, विद्युत के 02 तथा अन्य विभागों के 03 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 12 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
ऽ तहसील ललितपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 11, पुलिस के 05, विद्युत का 01, विकास के 02 तथा अन्य विभागों के 15 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 04 प्रकरण का मौके पर निस्तारण कराया गया।
ऽ तहसील तालबेहट में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 101 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 34, पुलिस के 24, विकास के 04, विद्युत के 02, पूर्ति के 20 तथा अन्य विभागों के 17 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 16 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया। 
ऽ तहसील पाली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 26 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 11, पुलिस के 04, चकबंदी के 07, विद्युत का 01 तथा अन्य विभागों के 03 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 04 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 इम्तियाज अहमद, उप जिलाधिकारी मड़ावरा रोशनी यादव, उप जिलाधिकारी महरौनी राजबहादुर, खण्ड विकास अधिकारी महरौनी एवं मड़ावरा सहित जिला स्तरीय/तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।  

Related Posts

केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

Read more

Continue reading
शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

Read more

Continue reading

One thought on “कमिश्नर-डीआईजी ने मड़ावरा एवं डीएम-एसपी ने महरौनी तहसील में सुनी जनशिकायतें

  1. Pingback: MyBlog

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *