मुख्यमंत्री ने विधानमण्डल सत्र के पूर्व मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया

प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व व मार्गदर्शन में उ0प्र0, देश की
सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार ने श्रमिकों, युवाओं, महिलाओं तथा व्यापारियों
आदि के उत्थान के लिए बेहतरीन प्रयास किए, अनेक राष्ट्रीय एवं
अन्तरराष्ट्रीय संस्थाओं ने इन कार्यों की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की

विकसित और आत्मनिर्भर उ0प्र0 के लिए आगामी 13 और 14 अगस्त को लगातार 24 घण्टे तक उ0प्र0 विधान मण्डल में प्रदेश के विजन डॉक्यूमेन्ट पर चर्चा की जाएगी

लखनऊ: 11 अगस्त, 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व व मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश, देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हुआ है। प्रदेश ने विगत साढ़े आठ वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व, अविस्मरणीय तथा अनुकरणीय प्रगति की है। प्रदेश सरकार ने श्रमिकों, युवाओं, महिलाओं तथा व्यापारियों आदि के उत्थान के लिए बेहतरीन प्रयास किए हैं। प्रदेश के परसेप्शन में व्यापक बदलाव आया है। अनेक राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय संस्थाओं ने इन कार्यों की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की है।
मुख्यमंत्री जी आज उत्तर प्रदेश विधानमण्डल के मानसून सत्र के प्रारम्भ होने के पूर्व यहां विधानभवन परिसर में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज से उत्तर प्रदेश विधान मण्डल का सत्र प्रारम्भ हो रहा है। उत्तर प्रदेश विधान मण्डल देश का सबसे बड़ा विधान मण्डल है। यहां जनप्रतिनिधिगण जनता जनार्दन की सेवा से जुड़े जिन मुद्दों पर चर्चा करते हैं, वह देश में नजीर के तौर पर माने जाते हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विगत साढ़े आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश विधान मण्डल ने अनेक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। यह सत्र अत्यधिक महत्वपूर्ण सत्र है। इस सत्र में बाढ़, जल जमाव, स्वास्थ्य तथा शिक्षा आदि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा होगी। राज्य सरकार सदन को सार्थक चर्चा-परिचर्चा का मंच बनाने के लिए सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर पूरी तैयारी के साथ देगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में देश की स्वाधीनता दिवस के अमृतकाल का यह तीसरा वर्ष है। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से विकसित भारत विजन के साथ जुड़ने का आह्वान किया था। ‘विकसित भारत अर्थात् विकसित उत्तर प्रदेश’, ‘आत्मनिर्भर भारत अर्थात् आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’। विकसित और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के लिए सरकार तथा प्रदेशवासियों के विजन के सम्बन्ध में किसी सदन में पहली बार चर्चा होगी। आगामी 13 और 14 अगस्त को लगातार 24 घण्टे तक उत्तर प्रदेश विधान मण्डल में प्रदेश के विजन डॉक्यूमेन्ट पर चर्चा की जाएगी। आगामी 25 वर्षों की कार्य योजना को लेकर सरकार अपने विजन को सदन के पटल पर रखेगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कल दलीय नेताओं की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। इस सम्बन्ध में अन्य कई मुद्दों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी थी। विजन डॉक्यूमेन्ट पर नीति आयोग के मार्गदर्शन, विशेषज्ञों के सहयोग तथा आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सदन में सरकार द्वारा विस्तृत कार्ययोजना की घोषणा भी की जाएगी।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य व श्री ब्रजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, कृषि राज्यमंत्री श्री बलदेव सिंह ओलख, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *