शहर के मुख्य मार्गों पर फैले अतिक्रमण का हुआ निरीक्षण

दिनांक 16.08.2025 को उप जिलाधिकारी सदर/प्रशासक श्री मनीष कुमार द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर फैले अतिक्रमण व शहर में आने-जाने वाले वाहनों की व्यवस्था एवं शहर की सुन्दरता व साफ-सफाई को दुरूस्त किये जाने हेतु निरीक्षण किया गया साथ ही शहर के मुख्य बाजार कटरा बाजार में डिब्बे, खोखों को व्यवस्थित कर शौचालय बनाये जाने हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया, वहीं अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी गई।निरीक्षण के दौरान प्रशासक महोदय द्वारा शहर के मुख्य मार्केट कटरा बाजार, सर्राफा बाजार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों से वार्ता की गई, वहीं दुकानदारों द्वारा स्थाई रूप से किये गये अतिक्रमण को हटाये जाने के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया, इस दौरान कटरा बाजार में गणेशमूर्ति स्थल वाली सडक़ का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें संबंधित ठेकेदार को सडक़ की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जाने हेतु निर्देश दिये गये व ठेकेदार को निर्देश दिये कि सडक़ निर्माण…

Read more

Continue reading
‘वृद्धा आश्रम में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस’

समाज कल्याण निदेशालय लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा अनुदानिक एवं देहाती ग्रामोंथान विकास समिति द्वारा संचालित पंडित दीन दयाल उपाध्याय वृद्ध जन आश्रम रामनगर ललितपुर में आजादी के अमृत महोत्सव पवन पर्व पर देश का 79 व स्वतंत्रता दिवस निवासरत वृद्ध माता पिता के साथ धूम धाम से मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा माँ सरस्वती एवं गांधी जी को माल्याअर्पण की गईं उनके द्वारा बताया गया कि समाज व घर परिवार से उपेक्षित सभी वर्ग के माता पिताओ के लिए सरकार के मंशानुरूप वृद्ध जनों के लिए वृद्ध आश्रम का संचालन किया जा रहा है ऐसे वृद्ध जो सुविधाओं से वंचित है उनको शासन की ओर से आश्रम में सभी सुविधाऐं निःशुल्क प्रदान की जाती है आश्रम में भोजन आवास चिकित्सा एवं बस्त्र की निःशुल्क व्यवस्था है साथ ही सभी को दैनिक व्यय के लिए पेंशन का लाभ भी मिलता है कार्यक्रम में आश्रम प्रबंधक दामोदर शर्मा द्वारा…

Read more

Continue reading
उरई: उरई के जिला अस्पताल के शौचालय में नवजात शिशु का शव बाल्टी में मिला, पुलिस जांच में जुटी #orai

16/08/2025 शनिवार की दोपहर 3:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के जिला अस्पताल से जानकारी प्राप्त हुई, जिला अस्पताल के शौचालय में रखी बाल्टी में नवजात शिशु का व संदिग्ध हालत में पड़ा मिला, जिस इलाके में हड़कंप बच गया और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।https://youtu.be/fk61JYOmJqU?feature=shared

Read more

Continue reading
“ललित सुझाव समाचार पत्र नौ वर्षों की निष्ठा और जनता का विश्वास”

आज ललित सुझाव न्यूज़ अपनी 9 वर्षों की यात्रा पूरी कर रहा है। यह अवसर हमारे लिए गर्व का है, क्योंकि यह केवल संस्थान की उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी पाठकों, लेखकों, संवाददाताओं और शुभचिंतकों की साझी सफलता है, जिन्होंने इस सफर में हमारा साथ दिया। इन नौ वर्षों में हमारा संकल्प एक ही रहा—निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितैषी पत्रकारिता। हमने कोशिश की कि हर समाचार केवल सूचना न होकर समाज के लिए प्रेरणा बने। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, रोजगार, पर्यावरण और स्थानीय समस्याओं जैसे मुद्दों को हमने हमेशा प्रमुखता से उठाया। हम मानते हैं कि मीडिया केवल खबरें छापने का माध्यम नहीं है, बल्कि जनता की आवाज़ है। यही कारण है कि ललित सुझाव न्यूज़ ने हमेशा पाठकों के सुझावों को सम्मान दिया और समाज के हर वर्ग की चिंताओं को मुखरता से सामने रखा। यह नौ साल की यात्रा हमारे लिए अनुभव, विश्वास और संघर्ष की कहानी है। यह हम सबके प्रयासों का परिणाम है कि…

Read more

Continue reading
✍️ संपादकीय

“9 साल की यात्रा – जनता के सुझाव से जन-जन तक” आज ललित सुझाव न्यूज़ के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हमने पत्रकारिता के इस सफर में पूरे 9 साल पूरे कर लिए हैं। यह अवसर केवल हमारी संस्था के लिए गर्व का नहीं, बल्कि उन सभी पाठकों, सहयोगियों और समाजसेवियों के लिए भी है, जिन्होंने इस यात्रा में हमें निरंतर शक्ति और मार्गदर्शन दिया। इन नौ वर्षों में हमारा प्रयास हमेशा यही रहा कि समाचार केवल घटनाओं का विवरण न होकर समाज का दर्पण भी बने। हमने कोशिश की कि हर खबर पाठक को सोचने पर विवश करे, हर रिपोर्ट समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश दे। चाहे वह शिक्षा का प्रश्न हो, स्वच्छता का अभियान हो, बेरोज़गारी की चुनौती हो या फिर स्थानीय समस्याओं का समाधान—हमने निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को ही अपना पथप्रदर्शक माना। इस नौ साल की यात्रा में हमने देखा कि कैसे छोटे-से प्रयास बड़ी लहर बन सकते हैं। “हर घर…

Read more

Continue reading
79वां स्वतंत्रता दिवस – ललितपुर में भगवान श्री विश्वकर्मा जी धर्मशाला पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया , अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

ललितपुर, 15 अगस्त। जनपद ललितपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्री विश्वकर्मा जी धर्मशाला में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान गाया और “भारत माता की जय” व “वंदे मातरम्” जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। आयोजकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर पुष्पमालाएं अर्पित कीं और उनके बलिदान को नमन किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और देश की आज़ादी के लिए दिए गए बलिदानों को याद करते हुए, देश के विकास और एकता के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

Read more

Continue reading
‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’…

‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’… अर्थात, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग…यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति हमारा प्रण है। तिरंगा हमारी आन, बान, शान है और स्वच्छता हमारे संस्कार, हमारी सभ्यता और हमारे भविष्य की पहचान है। गांव हो या शहर, पंचायत हो या नगर निकाय आजादी का यह पर्व हम सबको एक सूत्र में पिरोता है। हम सबकी जिम्मेदारी एक है। राष्ट्रभक्ति के साथ स्वच्छ, सुंदर और सशक्त उत्तर प्रदेश का निर्माण…मुझे विश्वास है कि हम अपने-अपने पंचायत सचिवालय, नगर निकाय कार्यालय, घरों, सार्वजनिक भवनों और संस्थानों में तिरंगा लहराएंगे और आसपास की स्वच्छता को अपना व्यक्तिगत दायित्व मानते हुए सुनिश्चित करेंगे। इस बार के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमारे लिए गौरव का क्षण है कि इस 15 अगस्त को उत्तर प्रदेश के 33 से अधिक ग्राम प्रधान उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशिष्ट रूप से सम्मानित किए जाएंगे। यह ग्राम…

Read more

Continue reading