जिलाधिकारी ने कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित किसान दिवस में सुनी किसानों की समस्याएं

 15 दिनों के भीतर सभी नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने के दिये निर्देश डीएम की सभी किसानों से अपील, अनिवार्य रुप से करायें फार्मर रजिस्ट्री फसल सिंचाई हेतु किसानों को कैम्प लगाकर दिये जायें अस्थायी विद्युत कनेक्शन ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने कृषि विज्ञान केन्द्र खिरिया मिश्र में आयोजित किसान दिवस में पहुंचकर क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और मौके पर ही उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को अविलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिये।किसानों द्वारा अधिकतर शिकायतों में फसली बीमा, मण्डी में फसल बिक्री, फसल सिंचाई के लिए विद्युत समस्या, कुछेक नहरों में पर्याप्त पानी की अनुपलब्धता, डूब क्षेत्रों के मुआवजा सम्बंधी शिकायतें प्राप्त हुईं।किसानों द्वारा बताया गया कि उनके क्षेत्र में कुछ नहरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है, जिसको जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही उपस्थित अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये कि वह आगामी 15 दिनों में नहरों की टेल तक पानी पहंुचाना सुनिश्चित करें,…

Read more

Continue reading
नेमवि में विश्व विरासत सप्ताह का समारोहपूर्वक शुभारम्भभारत राष्ट्र की सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं वैज्ञानिक विरासत से युवा पीढ़ी लें प्रेरणाः जिलाधिकारी

ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय ललितपुर के तुलसी सभागार में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण झांसी मंडल द्वारा विश्व विरासत सप्ताह दिनांक 19 नवंबर से 25 नवंबर का समारोहपूर्वक जिलाधिकारी श्री सत्यप्रकाश द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा भारत की 44 विश्व विरासतों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया तथा प्रदर्शनी को छात्र छात्राओं के मध्य प्रदर्शित किया गया।छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री सत्यप्रकाश ने कहा कि भारत में अनेक सांस्कृतिक, प्राकृतिक, वैज्ञानिक और मिश्रित विश्व विरासत स्थल हैं, इनमें कोर्णाक का सूर्य मंदिर, आगरा का ताजमहल एवं किला, संाची के बौद्ध स्तूप, अजंता और एलोरा की गुफाएँ, हम्पी और खजुराहो के सांस्कृतिक स्मारक शामिल हैं। वर्तमान में भारत में कुल 44 विश्व विरासत स्थल हैं, जिनमें 36 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित (कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान) शामिल हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आहृवान करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को अपनी विरासत से जुड़ना होगा जितना…

Read more

Continue reading
बिजली बिल राहत योजना से विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत: डीएम योजना के लाभ हेतु 01 दिसम्बर से 28 फरवरी तक होंगे पंजीकरण

ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने जनपदवासियों को अवगत कराया है कि सरकार विद्युत उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए बिजली बिल राहत योजना का शुभारंभ करने जा रही है, जिसके अंतर्गत नेवर पेड व लॉन्ग अनपेड उपभोक्ताओं को विद्युत बिलों में छूट प्रदान की जाएगी।उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत समस्त विद्युत वितरण निगमों में दिनांक 01 दिसम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक अधिकतम 02 किलोवाट भार के घरेलू उपभोक्ताओं तथा 01 किलोवाट भार के वाणिज्यक नेवर पेड एवं लॉन्ग अपनेड उपभोक्ताओं के लिए विद्युत बिलों में तथा विद्युत चौरी के समस्त प्रकरणों में राजस्व निर्धारण में छूट हेतु का प्रावधान है, जिसके लिए पूर्व में आबद्ध कलेक्शन एजेन्सियों को प्रोत्साहन की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसका लाभ नेवर पेड एवं लॉन्ग अपनेड उपभोक्ताओं से भुगतान प्राप्त करने पर दिया जाएगा। ‘ ‘बिजली बिल राहत योजना 2025-26’’ में पात्र उपभोक्ता योजना का लाभ लेने हेतु तीन चरणों में पंजीकरण करा सकते हैं। योजना…

Read more

Continue reading
विश्व शौचालय दिवस

आज दिनांक 19.11.2025 को विश्व शौचालय दिवस के उपलक्ष्य में पंचायतीराज निदेशालय में मा. मंत्री जी – पंचायतीराज विभाग उ. प्र. शासन की अध्यक्षता में एवं अपर मुख्य सचिव महोदय श्री अनिल कुमार, मिशन निदेशक – श्री अमित कुमार सिंह की गरिमामई उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में योजनांतर्गत विभिन्न घटकों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपदों को मा. पंचायती राज मंत्री जी के कर कमलो के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस क्रम में जनपद ललितपुर को गोवर्धन परियोजना के तहत ग्राम पंचायत कारी पहाड़ी ब्लॉक जखौरा में निर्मित 85 घन मीटर की क्षमता बायो गैस संयंत्र की अस्थाना एयम सफलता पूरक संचालन की श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य किए जाने हेतु पुरस्कृत किया गया।

Read more

Continue reading

Hi नमस्कार कैसे है आप क्या आप प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट ,फिल्म लाइन, ऐक्टिंग, dancing, तकनीकी या मीडिया, पत्रकारिता काम कर रहे हैं या करने का सोच रहे है तो आपके लिए एक विशेष प्रकार का ऑफर है आप parshuram associate and kanan dream production pvt limited company bharat के साथ हाथ मिला सकते है, फ्रेंचाइजी, ले सकते है या चैनल पार्टनर बन सकते है हमारी कंपनी, सभी प्रकार की प्रॉपर्टी avlevile कराती है जैसे,,कृषि भूमि, ploting की भूमि, व्यापारिक भूमि, सोलर पावर प्लांट के लिए भूमि, हायड्रोजन प्लांट के लिए भूमि, इंडस्ट्रीज लगाने के भूमि, धार्मिक संस्थानों के लिए भूमि, भवन, बंगले, फ्लैट, दुकान, फार्म हाउस, बेयर हाऊस, सभी तरह की भूमि कंपनी provide कराती है साथ आप अपने शहर में कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर काम शुरू कर सकते है, कंपनी की टीम up,mp,राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, उत्तराखंड, Chhattisgarh, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मे,उपलब्ध है जो आपका सहयोग करेगी आर आपके व्यापार को बढ़ावा देगी अधिक जानकारी…

Read more

Continue reading
मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, कालपी-जालौन द्वारा कौशल सुधार प्रशिक्षण का समापन

जनपद ललितपुर के ग्राम-बौलारी, तालबहेट में मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, कालपी के द्वारा संचालित 15 दिवसीय कौशल सुधार प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन दिनांक 17 नवम्बर 2025 को कराया गया। यह प्रशिक्षण 03 नवम्बर 2025 से 17 नवम्बर 2025 तक सफलतापूर्वक चलाया गया। इस कार्यक्रम में सामान्य वर्ग के 25 प्रशिक्षार्थी दर्जी, अनुसूचित जाति के 50 प्रशिक्षार्थी दर्जी एवं 25-ब्यूटीपार्लर के प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री पहलवान सिंह ग्राम प्रधान बौलारी, श्री संजय यादव सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, ललितपुर, जिला ग्रामोद्योग कार्यालय ललितपुर से श्री वीरेन्द्र जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, श्री अंकित सविता वरिष्ठ सहायक, श्री अरविन्द स्नेही कनिष्ठ सहायक एवं मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, कालपी से प्रशिक्षण प्रभारी श्री राम सिंह राजपूत तथा श्री गौरव चौबे अध्यक्ष सहकारी समिति बिजरौठा अन्य व्यक्ति श्री पंकज सेन, श्री रामलखन आदि उपस्थित रहे।

Read more

Continue reading
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, ललितपुर

जिलाधिकारी ने जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कार्यों समीक्षा की खराब प्रगति वाले प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों व ब्लॉक प्रोग्राम व समुदाय मैनेजरों को लगाई फटकार, सुधार न होने पर सेवा समाप्त करने की दी चेतावनी बैठक से अनुस्थिति, कार्य में शिथिलता व लापरवाही पर प्रभारी चिकित्साधिकारी जखौरा का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण किया तलब ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला स्तरीय शासी निकाय की बैठक कर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की एक-एक कर गहन समीक्षा की और लपरवाह अधिकारियों व चिकित्सकों को फटकार लगायी और वेतन रोकने की कार्यवाही करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।बैठक के दौरान विकासखण्ड स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बार और बिरधा में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति खराब होने पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी कि अगली बैठक तक स्वास्थ्य सेवाओं के सभी पैरामीटर्स में अपेक्षित सुधार न हुआ तो जिम्मेदारों…

Read more

Continue reading
सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर चल रहे कार्यक्रमों के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत यूनिटी मार्च का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देश पर सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की एक सौ पचासवीं जयंती के अवसर पर चल रहे एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत आज यूनिटी मार्च पद यात्रा का आयोजन किया गया।यह आयोजन तुवन मंदिर से लेकर स्वामी ब्रह्मानंद संस्थान महेशपुरा तक यूनिटी मार्च के रूप में हुआ। मार्च में पदयात्री हाथों में आत्मनिर्भर सम्बन्धित वैनर, पोस्टर,दफ्ती लिए हुए नारेबाजी करते हुए चल रहे थे ।पद यात्रा के मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू थे जो भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत के साथ इस यात्रा का नेतृत्व भी कर रहे थे ।यह पद यात्रा तुवन मंदिर प्रांगण से बर्णी चोराहा,स्टेशन, नेहरू नगर,जुगपुरा,होते महेश पुरा होते स्वामी ब्रह्मानंद संस्थान में पहुंची जहां पद यात्रा के उपरांत एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की और संचालन बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप…

Read more

Continue reading
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तालबेहट, जनपद ललितपुर में आयोजित हुआ रोजगार मेला जिसमें 269 अभ्यर्थियों का हुआ चयन’’

आज दिनांक 15-11-2025 को जिला सेवायोजन कार्यालय, ललितपुर के तत्वाधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। साथ ही रोजगार मेले में उपस्थित सभी अभ्यर्थियों हेतु कॅरियर काउन्सिलिंग भी करायी गयी। कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्थान के अनुदेशक श्री सर्वेश कुमार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पधारे काउन्सलर श्री फिरोज इकबाल द्वारा सभी अभ्यर्थियों को आई0टी0आई0 उत्तीर्ण करने के उपरान्त सरकारी नौकरी जैसे रेलवे, टेक्नीशियन, लोको पायलट आदि की तैयारी के बारे मे जानकारी दी और रोजगार के विभिन्न आयामों से परिचित कराया गया। रोजगार मेले में कुल 05 कम्पनियों के नियोजकों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें कुल 344 अभ्यर्थियों द्वारा साक्षात्कार दिया गया। साक्षात्कार उपरान्त कुल 269 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।अन्त में संस्थान के फोरमैन श्री विपिन बिहारी कौशल द्वारा रोजगार मेले में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया । साथ ही रोजगार मेले की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह आयोजनों को कराने…

Read more

Continue reading
फसल बीमा पॉलिसी

आज दिनांक 14.11.2025 को जिलाधिकारी, महोदय ललितपुर के फसल बीमा पॉलिसी के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के कम में जनपद हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नामित ‘फसल बीमा कम्पनी एग्रीकल्चर इन्श्योरेस क०इं०लि० के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 25.11.2025 तक फसल बीमा कम्पनी द्वारा खरीफ 2025 में बीमित कृषकों की सूची उप कृषि निदेशक, ललितपुर के कार्यालय में उपलब्ध करा दी जायेगी तथा बीमा पॉलिसी कृषक के पते पर डाक के माध्यम से प्राप्त करायी जायेगी। अतः यदि कोई किसान भाई यह जानकारी प्राप्त करना चहता है कि वह बीमित है कि नहीं तो इसकी जानकारी दिनांक 25.11.2025 के उपरान्त उप कृषि निदेशक कार्यालय एवं जनपद के फसल बीमा कम्पनी कार्यालय से प्राप्त कर सकता है। उप कृषि निदेशक, ललितपुर

Read more

Continue reading