जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की चतुर्थ बैठक सम्पन्न, ब्लैक स्पॉट्स पर सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
– जिला सड़क सुरक्षा समिति की चतुर्थ बैठक आज अपरान्ह 2:00 बजे कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पिछली बैठक दिनांक 24 मार्च 2025 के कार्यवृत्त के अनुपालन की समीक्षा की गई। साथ ही मार्च 2025 तक जनपद में घटित सड़क दुर्घटनाओं का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया गया। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर आगामी बैठक से पूर्व आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण कर लें तथा प्रत्येक ब्लैक स्पॉट की फोटोग्राफ्स भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। NHAI द्वारा कराए गए रोड सेफ्टी कार्यों की मासिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वैध एवं अवैध कट की सूची तैयार कर अवैध कट्स को बंद करने हेतु कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, NH-44 से मिलने वाले सभी राज्य राजमार्ग (S.H.), मुख्य जिला सड़कें…
Read more





