पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण पाठशाला का सफल आयोजन

आज पोषण अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय “पोषण पाठशाला” का आयोजन श्रीमती लीना जोशी, प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में पोषण, स्वास्थ्य, व महिला एवं बाल विकास से जुड़े विषय विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। कार्यक्रम में डॉ. अंजू अग्रवाल, डॉ. सीमा टंडन, डॉ. मो0 सलीम खान सहित कई विशेषज्ञों ने बच्चों में कुपोषण की रोकथाम और उसके समाधान पर व्याख्यान दिए। विषय रहा — “गाय का दूध, रत्नाज्ञान और गर्भ से बचाव।” इस कार्यक्रम को लखनऊ से लाईव टेलीकोन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारित किया गया और जिले के 1124 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, किशोरियों और महिलाओं को जोड़ा गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद में 25491 लाभार्थियों को इस कार्यक्रम से जोड़ा गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी, परियोजना अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। 10 आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रीतिभोज का भी आयोजन किया…

Read more

Continue reading
मिशन निर्दोष रूप से निष्पादित: पीएम मोदी ने कैबिनेट सहयोगियों को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक बैठक की अध्यक्षता की, जहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर विवरण साझा किया – दिन के शुरुआती घंटों में सीमा पार नौ आतंकवादी शिविरों पर भारतीय रक्षा बलों द्वारा किए गए लक्षित सैन्य हमले। बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने कैबिनेट को सूचित किया कि ऑपरेशन को योजना के अनुसार निष्पादित किया गया था, “बिना किसी गलती के।” उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सेना ने पहले से की गई विस्तृत तैयारियों का कड़ाई से पालन करते हुए मिशन को अत्यंत सटीकता के साथ पूरा किया है। सूत्रों ने कहा कि प्रधान मंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उनकी व्यावसायिकता और प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए उनके “प्रशंसनीय कार्य” और “बेदाग़ निष्पादन” के लिए सशस्त्र बलों की प्रशंसा की। कैबिनेट मंत्रियों ने सर्वसम्मति से पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया और सशस्त्र बलों के सफल अभियान के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने बताया कि आतंकवाद…

Read more

Continue reading
सांसद अनुराग शर्मा ने मा.गृहमंत्री अमित शाह से भेंट कर बुन्देली भाषा, मूंगफली किसानों और सहारिया समुदाय के मुद्दे उठाए

ललितपुर के लोकप्रिय सांसद श्री अनुराग शर्मा जी ने आज भारत सरकार के माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी से सौजन्य भेंट की। इस भेंट के दौरान उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों को उनके समक्ष प्रस्तुत किया तथा क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट करते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु आग्रह किया। श्री शर्मा ने सबसे पहले बुन्देलखण्ड क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए बताया कि आजादी के बाद बुन्देलखण्ड क्षेत्र को विंध्य प्रदेश के अंतर्गत 35 देशीय रियासतों को मिलाकर गठित किया गया था, जो लगभग आठ वर्षों तक अस्तित्व में रहा। वर्ष 1956 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा इस क्षेत्र के सात जनपद उत्तर प्रदेश में और सात जनपद मध्य प्रदेश में शामिल कर दिए गए। आज भी बुन्देलखण्ड क्षेत्र की सामाजिक और भाषाई सशक्त पहचान के रूप में विद्यमान है। श्री शर्मा ने कहा कि बुन्देलखण्ड में लगभग ढाई करोड़ लोग बुन्देली भाषा…

Read more

Continue reading
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों की बैठक संपन्न

माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार माननीय श्री नरेंद्र कुमार झा, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के संबंध में समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में श्री यादवेन्द्र सिंह-I, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम; श्री सुनील सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. एक्ट); श्री यशवंत कुमार सरोज, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (दक्षिण प्रादेशिक क्षेत्र); श्री नवनीत कुमार भारती, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो); श्री मयंक जायसवाल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण; श्री विभांशु सुधीर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट; श्री रवि शंकर गुप्ता, सिविल जज (सी.डी.); श्रीमती अदिति जैन, अपर सिविल जज (जू.डि.); श्री देव प्रिय सारस्वत, सिविल जज (जू.डि.); एवं श्री बहादुर सिंह, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ललितपुर उपस्थित रहे। बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के…

Read more

Continue reading
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव:हत्या का आरोप, पिकअप के लिए 5 लाख रुपए मांग रहा था पति

ललितपुर के कोतवाली तालबेहट क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान जयंती प्रजापति (26) के रूप में हुई है। उनका शव ग्राम खांदी के मजरा टेकरी स्थित घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला।रविवार की सुबह पति सुरेन्द्र प्रजापति ने कमरे में दीवाल पर लगे खूंटे पर पत्नी का शव देखा। उसने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका के पिता प्रीतम प्रजापति ने बेटी की मौत को हत्या बताया है। उन्होंने बताया कि जयंती की शादी सात साल पहले सुरेन्द्र से हुई थी। दंपति के एक पुत्र और एक पुत्री है। पिता का आरोप है कि एक साल पहले दामाद ने पिकअप खरीदी थी। इसके लिए वह पांच लाख रुपए की मांग कर रहा था। पैसे न देने पर वह बेटी के साथ मारपीट भी करता था।सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि पोस्टमार्टम…

Read more

Continue reading
अवैध खनन के दौरान खदान धंसने से 2 की मौत:तीसरे की तलाश जारी, जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा

रविवार शाम 7 बजे ग्राम खांदी के मजरा गनेशपुरा निवासी 23 वर्षीय सुनील अहिरवार और 20 वर्षीय अमर सिंह एक ट्रैक्टर चालक के साथ मिट्टी खोदने गए थे। खदान में काम करते समय अचानक मिट्टी का टीला धंस गया।सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन में सुनील और अमर सिंह के शव बरामद किए गए। तीसरे मजदूर की तलाश के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही है।क्षेत्राधिकारी तालबेहट अभय नारायण राय के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मजदूरों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Read more

Continue reading
कमिश्नर-डीआईजी ने मड़ावरा एवं डीएम-एसपी ने महरौनी तहसील में सुनी जनशिकायतें मौके पर कराया अनेकों शिकायतों का समाधान, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को लगाया कमिश्नर ने सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा और क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की डिजिटल लाईब्रेरी का उद्घाटन कर प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को दी सौगात, बच्चों को प्रेरित करने के दिये निर्देश तहसील परिसर में वृक्षारोपण कर अधिक से अधिक पौधे लगाने का दिया संदेश

ललितपुर। गरीब को त्वरित व सुगम न्याय मिले, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए शासन द्वारा माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील स्तर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कराया जाता है, जिसमें जिले व मण्डल के उच्चाधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुनते हैं और मौके पर ही निस्तारण कराते हैं। इसी के क्रम में आज माह के प्रथम शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसके चलते मण्डलायुक्त झांसी मण्डल, झांसी श्री बिमल कुमार दुबे एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री केशव कुमार चौधरी ने तहसील मड़ावरा में फरियादियों की शिकायतें सुनी, वहीं जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक ने तहसील महरौनी में जनसुनवाई की। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने दूरदराज से आये फरियादियों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से निस्तारण कराया, उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही…

Read more

Continue reading
ललितपुर में उत्कृष्ट कारीगरों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार

जिला खादी एवं ग्रामोद्योग कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत राज्य सरकार एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्त पोषित इकाइयों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत जिले की चार श्रेष्ठ इकाइयों का चयन किया जाएगा, जो उत्पादन व विपणन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। चयनित इकाइयों को राज्य एवं मंडल स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में उन इकाइयों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने न्यूनतम निवेश के साथ अधिकतम रोजगार सृजन किया है। वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक विभागीय योजनाओं के अंतर्गत कार्यरत प्रमुख योजनाओं में लाभ प्राप्त करने वाली इकाइयाँ 24 सितंबर 2024 तक आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक उद्यमी आवेदन पत्र जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय, स्टेशन रोड, ललितपुर में किसी भी कार्यदिवस में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: मोबाइल: 7408410798 दूरभाष: 05176-273283

Read more

Continue reading
कमिश्नर-डीआईजी ने मड़ावरा एवं डीएम-एसपी ने महरौनी तहसील में सुनी जनशिकायतें

गरीब को त्वरित व सुगम न्याय मिले, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए शासन द्वारा माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील स्तर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कराया जाता है, जिसमें जिले व मण्डल के उच्चाधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुनते हैं और मौके पर ही निस्तारण कराते हैं। इसी के क्रम में आज माह के प्रथम शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसके चलते मण्डलायुक्त झांसी मण्डल, झांसी श्री बिमल कुमार दुबे एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री केशव कुमार चौधरी ने तहसील मड़ावरा में फरियादियों की शिकायतें सुनी, वहीं जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक ने तहसील महरौनी में जनसुनवाई की। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने दूरदराज से आये फरियादियों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से निस्तारण कराया, उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही शिकायत…

Read more

Continue reading
बोले रक्षामंत्री- खत्म नहीं हुआ बल्कि अभी जारी है ऑपरेशन सिंदूर- पाक

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत की गई एयर स्ट्राइक की जानकारी देने के लिए बुलाई गई सर्व दलीय बैठक में रक्षा मंत्री ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किया गया ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है बल्कि यह लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को राजधानी दिल्ली के पार्लियामेंट एनेक्सी में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए देश के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में जानकारी देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर का अभी समापन नहीं हुआ है बल्कि यह लगातार जारी है।

Read more

Continue reading