सुरक्षा कारणों के दृष्टिगत जनपद के बांधों पर वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित
अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खण्ड शैलेष कुमार ने अवगत कराते हुए कहा है कि राष्ट्रविरोधी तत्वों एवं आंतकी घटनाओं तथा वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारत सरकार द्वारा दिये गए निर्देशों व डैम सेफ्टी रिव्यू पैनल एवं सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ0प्र0 के उच्च अधिकारियों द्वारा लिये गए निर्णयों के क्रम में जनपद के गोविन्द सागर बांध, शहजाद बांध एवं उटारी बांध सहित सभी बांधों पर वाहनों के आवागमन को जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित किया गया है , परन्तु पैदल गस्त करने वालों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। चूंकि बांधों को सार्वजनिक आवागमन हेतु प्रयोग किया जाता रहा है और वाहनों का आवागमन भी होता रहता है, अतः वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए जिला प्रशासन द्वारा जनपद के बांधों पर वाहनों के आवागमन को बंद किया गया है, इसके इतर पैदल चलने वालों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को…
Read more





