राष्ट्रीय बचत योजना में ललितपुर की एतिहासिक उपलब्धी

ललितपुर। जनपद ललितपुर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय बचत योजनाओं में निवेश के क्षेत्र में एक एतिहासिक सफलता प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। निर्धारित लक्ष्य 71 करोड़ 56 लाख के सापेक्ष दो गुने से अधिक 230.32 प्रतिशत की अद्वितीय उपलब्धी के साथ जनपदवासियों द्वारा 1 अरब 64 करोड़ 81 लाख से अधिक की धनराशि विभिन्न राष्ट्रीय बचत योजनाओं-आरडी, किसान विकास पत्र, सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना सहित अन्य योजनाओं में सीधे व अभिकर्ताओं के माध्यम से धनराशि जमा की गई है। यह आंकड़ा न केवल ललितपुर जनपद के गौरव का विषय है, बल्कि प्रदेश के समक्ष एक प्रेरणादायी मॉडल के रुप में भी उभरा है। यह उल्लेखनीय है कि ललितपुर बुन्देलखण्ड का हिस्सा है, जिसे आर्थिक और शैक्षिक रुप से पिछड़े जिलों में गिना जाता है। ऐसे मे यह बड़ी उपलब्धी जनपद, प्रशासन और नागरिकों के संयुक्त प्रयासों का प्रमाण है। इस सफलता का प्रमुख श्रेय जनपद के युवा…

Read more

Continue reading
ललितपुर में जिला वृक्षारोपण समिति एवं पर्यावरण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 11:00 बजे जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत उप प्रभागीय वनाधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रभाग ललितपुर डॉ. शिरीन द्वारा की गई। बैठक में डॉ. शिरीन ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 के वृक्षारोपण कार्यक्रम हेतु सभी विभागों के लिए शासन स्तर से लक्ष्य निर्धारित किए जा चुके हैं, परंतु कुछ विभागों से अभी तक स्थल चयन, कार्य योजना एवं गड्ढा खुदाई की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि सभी विभाग दो दिन के भीतर यह जानकारी प्रभागीय निदेशक कार्यालय को प्रेषित करें। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की भी समीक्षा की गई और बताया गया कि वन महोत्सव सप्ताह 1 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाया जाएगा, जिसमें जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए समस्त विभागों के समन्वय से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। साथ ही बैठक…

Read more

Continue reading
प्रेस क्लब ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर किया आयोजन

Lalitpur , 30 मई। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब के तत्वावधान में एक गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों एवं पत्रकारिता में नैतिकता की महत्ता पर विचार-विमर्श करना था। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री राजीव बवेले ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि, “हिंदी पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का एक सशक्त औजार रही है। आज हमें इसकी गरिमा को बनाए रखने की जरूरत है।” कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री श्री अमित सोनी ने किया। वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों ने मंच से हिंदी पत्रकारिता की बदलती भूमिका पर प्रकाश डाला, पुष्पा झा संपादक ललित सुझाव न्यूज़ ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कहा:“हिंदी पत्रकारिता की नींव सच्चाई, संघर्ष और जनसेवा पर टिकी है। आज के दौर में पत्रकारों की सबसे…

Read more

Continue reading
ललितपुर में एग्रीजंक्शन योजना के तहत बेरोजगार कृषि स्नातकों के लिए सुनहरा अवसर

ललितपुर, 28 मई 2025 — जिले के बेरोजगार कृषि स्नातकों के लिए आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा अवसर उपलब्ध है। उप कृषि निदेशक, ललितपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार, वर्ष 2025-26 में “स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजना” के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकासखण्डों में एग्रीजंक्शन केन्द्रों की स्थापना की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को एक ही छत के नीचे गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक, कीटनाशक, जैविक उत्पाद एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रशिक्षित कृषि उद्यमियों की नियुक्ति की जाएगी। पात्रता व शर्तें: इन विकासखण्डों में होंगे एग्रीजंक्शन केंद्र: जखौरा, विरधा, तालबेहट, बार, महरौनी, मड़ावरा आवेदन की अंतिम तिथि: इच्छुक आवेदक दिनांक 20 जून 2025 सांय 5:00 बजे तक अपना आवेदन सादे कागज पर सभी दस्तावेजों के साथ पंजीकृत डाक द्वारा कार्यालय उप कृषि निदेशक, कचहरी विकास भवन के पीछे, ललितपुर भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि व समय के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्य दिवसों…

Read more

Continue reading
जिले में भगवान विश्वकर्मा के नाम पर द्वार निर्माण कराने की मांग को लेकर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य को सौंपा ज्ञापन

मंगलवार को विश्वकर्मा समाज के लोगो ने सर्किट हाउस ललितपुर में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कुलदीप विश्वकर्मा के जिले में पधारने पर फूल मालाओ से स्वागत किया एवं औपचारिक भेंट की। इस दौरान जिले के विश्वकर्मा समाज के लोगों ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य से कई सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की और ज्ञापन देकर जिले में विश्वकर्मा भगवान के नाम पर द्वार व मार्गों के नामकरण कराने की मांग की। ज्ञापन मे बताया गया की जिले में भगवान विश्वकर्मा के नाम से अभी तक कोई भी द्वार या सार्वजानिक स्थान नहीं है जबकि जिले में काफी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग हैं। ललितपुर जिले में धार्मिक और महापुरुषों के नाम पर बहुत से द्वार व सार्वजनिक स्थान बनाये गए हैं लेकिन विश्व के निर्माणकर्ता एवं प्रथम इंजीनियर भगवान विश्वकर्मा के नाम पर ललितपुर जिले मे अभी तक किसी भी सार्वजनिक स्थान,द्वार या मार्ग का नामकरण नहीं किया गया।मांग की गई की…

Read more

Continue reading
घर-घर जाकर पेयजल आपूर्ति का स्थलीय निरीक्षण कर आपूर्ति सुचारु रखने के दिये निर्देश , कारीपहाड़ी गौशाला में गौवंश प्रबंधन का लिया जायजा, बायोगैस संयत्र से उत्पादन कर गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर

ललितपुर। शासन के निर्देशानुसार जनपद में 50 लाख की लागत की परियोजना, पेयजल आपूर्ति की उपलब्धता एवं गौशालाओं के प्रबंधन के स्थलीय सत्यापन के क्रम में श्री सुनील कुमार वर्मा (आई0ए0एस0), विशेष सचिव, रेशम विकास एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद नोडल अधिकारी के रूप में जनपद में विभिन्न योजनाओं का रविवार को निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम विकास खण्ड तालबेहट के चुरावनी ग्राम में घर-घर जाकर पेयजल आपूर्ति का स्थलीय सत्यापन किया और ग्रामीणों से फीडबैक भी लिया, यहां पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि ग्राम चुरावनी नत्थीखेड़ा ग्राम समूह पेयजल योजना से आच्छादित है। योजना का निर्माण वर्ष 2019-20 है। योजना में जामनी नदी पर स्थित इण्टेक वेल के द्वारा रॉ वाटर लेकर नत्थीखेड़ा ग्राम में स्थित 6.0 एमएलटी क्षमता के डब्ल्यूटीपी पर जल का शोधन करके ग्राम हिंगोरा में स्थित 300 केएल/18एम के ओएचटी से ग्राम चुरावनी में पेयजल आपूर्ति की जा रही है। ग्रामवासियों से पूछने…

Read more

Continue reading
अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों के अवशेश पदों पर तैनाती,सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने विषयक

वर्ष 2025-26 में अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों के अवशेश पदों पर तैनाती किये जाने एवं प्रशिक्षण शिविरों के संचालन हेतु योग्य अभ्यर्थियांे से सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने विषयक।वर्ष 2025-26 में खेल निदेशालय,उ0प्र0 के अधीन जनपदों में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण शिविर संचालन हेतु जनपद-ललितपुर के योग्य खिलाड़ियों/अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से 29 खेलों (पावरलिफ्टिंग व साईकिलिंग को छोड़कर) में अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों के अवशेष पदों पर चयन एवं सेवायें प्राप्त करने के लिए आवेदन चाहे गये है। आवेदन करने के लिए रिक्तियाॅ, सेवायोजन पोर्टल पर दिनांक 25.05.2025 से प्रदर्शित हो गयी है तथा पोर्टल पर आवेदन करने की अन्तिम तिथि 08.06.2025 निर्धारित की गयी है।अतः इच्छुक अभ्यर्थी जो आवेदन करना चाहते है वह दिनांक 25.05.2025 से 06.06.2025 तक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है।

Read more

Continue reading
जल जीवन मिशन पर निगरानी बढ़ेगी, लापरवाही नहीं चलेगी – सांसद अनुराग शर्मा

झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के यशस्वी सांसद माननीय श्री अनुराग शर्मा जी ने आज जल निगम (शहरीय- ग्रामीण ) एवं जल संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य था क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की गहन समीक्षा करना तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन करना। बैठक में माननीय सांसद महोदय ने जल जीवन मिशन, अमृत पेयजल योजना, और टैंकर आपूर्ति व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी :- सांसद महोदय ने जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली प्रत्येक नगर पालिका और नगर पंचायत में बिछाई जा रही पाइपलाइन व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट रूप से उन स्थानों की पहचान की जहां कार्यों में अत्यधिक विलंब हो रहा है। इस देरी पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित…

Read more

Continue reading
अगर रिश्ते सुधारने हैं तो पाकिस्तान को बदलना होगा रवैया”

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई में तुर्किये में निर्मित ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया था। वहीं, तुर्किये ने हमेशा भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए पाकिस्तान की पैरवी की है। आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान के सभी ‘भाईजान’ के खिलाफ भारत सख्त कदम उठा रहा है। भारतीय कारोबारियों ने भी तुर्किये के सेब और संगमरमर जैसे उत्पादों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। वहीं, भारत के शैक्षणिक संस्थानों ने भी तुर्किये का बायकॉट किया है। इसी बीच विदेश विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को कहा, “हमें उम्मीद है कि तुर्की की ओर से पाकिस्तान को आतंकवाद पर अपना समर्थन बंद करने को कहेगा। तुर्किये और भारत के रिश्तों को लेकर रणधीर जायसवाल ने कहा कि रिश्ते एक-दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता के आधार पर बनते हैं।”

Read more

Continue reading
श्री सर्वेश्वर धाम मंदिर का 28वाँ प्रतिष्ठा दिवस श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

– परम पूज्य जगद्गुरु डॉ. स्वामी कृष्ण गिरी जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में श्री श्री 1008 श्री सर्वेश्वर धाम मंदिर का 28वाँ प्रतिष्ठा दिवस बड़ी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल भगवान के विशेष पूजन एवं अभिषेक के साथ हुई। दोपहर 12 बजे से श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। सुंदरकांड पाठ के पश्चात कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर एडवोकेट कौशल किशोर गोस्वामी, जगदीश गोस्वामी, डॉ. कटारे, मुन्ना सोनी, अरविंद सक्सेना, सुरेश चंद्र पांडेय, अमित पांडेय, अशोक नामदेव, कुनाल सिंह, प्रदीप गोस्वामी, अशोक सक्सेना, शशांक नामदेव, आदित्य गोस्वामी, अनुराग, पीयूष, सोनू रैकवार एवं महंत गिरीश बाबा सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Read more

Continue reading