विश्वकर्मा श्रम सम्मान व ओडीओपी प्रशिक्षण-टूलकिट योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बने उद्यमी : डीएम

ललितपुर।  जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि शासन द्वारा संचलित ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का लाभ लेकर जनपद के उद्यमी आत्मनिर्भर बन सकते हैं, जिसके लिए उन्हें विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।          उन्होंने बताया कि शासन द्वारा ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत जनपद को लक्ष्य आवंटित कर दिया है, जिसका लाभ लेने के लिए 18 बर्ष से अधिक आयु के महिला एवं पुरूष आवेदक को विभागीय वेबसाइट https://msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजनांतर्गत प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्राप्ति के दौरान व्यक्ति स्वयं का कुटीर उद्योग संचालित करने में सक्षम हो जायेगा एवं इस योजना से आत्मनिर्भता में वृद्धि होगी।            उपायुक्त उद्योग अतहर जमाल ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 10 दिवसीय प्रशिक्षण के अन्तर्गत (हलवाई, नाई, धोबी, राजमिस्त्री, बढई, लौहार, दर्जी आदि) सम्बन्धित ट्रेडों में आवेदन कर सकते हैं ,…

Read more

Continue reading
“पेन्टिंग विद् आयल कलर्स“ विशिष्ट कला शिविर का भव्य शुभारम्भ

शिविर आयोजक ओमप्रकाश बिरथरे ने शिविर के विषय में बताते हुये कहा कि तैल चित्र तैल रंगो का उपयोग करके की जाने वाली एक अनूठी तकनीक है। इसके द्वारा बने हुये चित्र कालजयी होते है। जिसका लम्बा एवं समृद्ध इतिहास है। प्राचीन भारत से लेकर आधुनिक समय तक तैल चित्र कलाकारों को उनकी रचनात्मकता व्यक्त करने का एक शक्तिशाली माध्यम रही है। लियोनार्डो दा विंची, रम्ब्रांट और विनसेंट बानगांग, राजा रवि वर्मा जैसे विश्वप्रसिद्ध कलाकारों ने तैलचित्रकला को अपना पसन्दीदा माध्यम माना है। तैल चित्रण की शुरूआत सातवी शताब्दी में अफगान के बामियान की गुफाओं में बौद्ध कलाकारों द्वारा भित्ति चित्र बनाने में प्रथम बार प्रयोग किया गया। 15वीं शताब्दी में चित्रकला को जान बेन आइक ने एक नई ऊचाई दी और इसे एक लोकप्रिय कला तकनीक बनाने में सफल रहे। आधुनिक भारत में तैल चित्र के जनक राजा रवि वर्मा थे, जिन्होंने भारतीय पौराणिक पात्रों का जैसे राम, कृष्ण, नल-दमयन्ती आदि के चित्रों को तैल…

Read more

Continue reading
रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती जनपद ललितपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

उ0प्र0 सरकार के आदेशों के अनुपालन में शिक्षा निदेशक (मा0)उ0प्र0 लखनऊ के पत्रांकःशिविर/5841-5936 /2025-26 दिनांक 16 मई 2025 द्वारा प्रदान किये गये निर्देशानुसार दिनांक 19.05.2025 को पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती जनपद के समस्त विद्यालयों में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम की श्रृंखला में मुख्य समारोह शुभारम्भ राजकीय इण्टर काॅलेज,ललितपुर के सभागार में प्रातः 09ः00बजे से किया गया। सरकार के लिए नामित किये गये नोडल अधिकारी श्री रामरतन कुशवाहा(एड0)विधायक सदर ललितपुर के मुख्य आतिथ्य में एवं श्री मनोहर लाल पंथ,मा0राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग,उ0प्र0 सरकार की गरिमामयी उपस्थिति में प्रारम्भ किया गया । सर्व प्रथम मुख्य अतिथि श्री रामरतन कुशवाहा(एड0)विधायक सदर ललितपुर एवं श्री मनोहर लाल पंथ,मा0राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग,उ0प्र0 सरकार मा0 शिक्षक विधायक प्रतिनिधि श्री केदार नाथ तिवारी,श्री ओमप्रकाश जिला विद्यालय निरीक्षक ललितपुर श्री धर्मेन्द्र कुमार,प्रधानाचार्य,राजकीय इण्टर काॅलेज,ललितपुर एवं अन्य उपस्थित अतिथियों द्वारा मांॅ सरस्वती के चित्र का पूजन,दीप प्रज्वलित करके लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर को सादर नमन करते…

Read more

Continue reading
18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की असाधारण उपलब्धियों के लिए भारत सरकार द्वारा दिया जाएगा पुरस्कार

—————————————————-ललितपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह ने अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) दिया जाना है, जिसके लिए कोई भी पात्र बालक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है। निर्धारित तिथि के उपरान्त प्राप्त नामांकन/सिफारिशों पर ही विचार नहीं किया जाएगा।         प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) भारत सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार है। मेधावी युवा व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए स्थापित यह पुरस्कार छह श्रेणियों (बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला और संस्कृति, तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी) के अंतर्गत दिया जाता है- 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे (31 जुलाई 2025 तक) जिन्होंने इन क्षेत्रों में उत्कृष्टता और उत्कृष्ट योगदान का प्रदर्शन किया…

Read more

Continue reading
ओ लेवल एवं सीसीसी प्रशिक्षण संस्थाएं 27 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2 द्वारा संचालित ‘ओ लेवल’ एवं ‘सीसीसी’ कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रशिक्षण संस्थाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह योजना अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के बेरोजगार युवक-युवतियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देने हेतु चलाई जा रही है। भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट (NIELIT) से मान्यता प्राप्त संस्थाएं, जिनकी मान्यता आवेदन की अंतिम तिथि तक वैध है, वे इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई 2025 है। संस्थान 13 मई से 27 मई 2025 तक वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in या obccomputertraning.upsdc.gov.in पर जाकर निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकॉपी, आवश्यक दस्तावेजों के साथ हस्ताक्षरित कर, 27 मई 2025 शाम 5:00 बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, ललितपुर में अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। संस्थाओं के दस्तावेजों की जांच और भौतिक सत्यापन के बाद चयन समिति द्वारा प्रशिक्षण…

Read more

Continue reading
राजकीय फलसंरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, ललितपुर में 100-दिन का उद्यमिता विकास खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश सरकार के फलसंरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, ललितपुर में सुकूनदायक स्वरोजगार के अवसरों के लिए 100-दिन का “उद्यमिता विकास खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण गांवों और कस्बों के इच्छुक युवक एवं युवतियों को खाद्य प्रसंस्करण के आधुनिक तकनीकी ज्ञान से लैस करेगा और स्वरोजगार के पथ पर उनका मार्गदर्शन करेगा। प्रमुख विवरण कैसे करें आवेदन अधिक जानकारी एवं संपर्क इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्वरोजगार बढ़ाना, स्थानीय कच्चे माल का आधुनिकीकरण एवं मूल्य वर्धन माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है। इच्छुक आवेदक समय सीमा समाप्त होने से पहले अपना आवेदन सुनिश्चित कर लें।

Read more

Continue reading
ललितपुर में उत्कृष्ट कारीगरों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार

जिला खादी एवं ग्रामोद्योग कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत राज्य सरकार एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्त पोषित इकाइयों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत जिले की चार श्रेष्ठ इकाइयों का चयन किया जाएगा, जो उत्पादन व विपणन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। चयनित इकाइयों को राज्य एवं मंडल स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में उन इकाइयों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने न्यूनतम निवेश के साथ अधिकतम रोजगार सृजन किया है। वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक विभागीय योजनाओं के अंतर्गत कार्यरत प्रमुख योजनाओं में लाभ प्राप्त करने वाली इकाइयाँ 24 सितंबर 2024 तक आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक उद्यमी आवेदन पत्र जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय, स्टेशन रोड, ललितपुर में किसी भी कार्यदिवस में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: मोबाइल: 7408410798 दूरभाष: 05176-273283

Read more

Continue reading
8वी कक्षा पास कोई भी विद्यार्थी माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश लेने से वंचित न रहे: डीएम

9वी कक्षा में प्रवेश लिये विद्यार्थियों का विद्यालयवार एवं बोर्डवार डाटा एकत्र करने हेतु जीआईसी प्रिंसिपल को दिये निर्देश : शिक्षा के महत्व को समझते हुए शत-प्रतिशत बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश दिलाने हेतु अभिभावकों से अपील : शिक्षा किसी भी क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए बुनियादी जरूरत होती है ललितपुर में इसी जरूरत को पूरा करने के लिए जिला अधिकारी अक्षय त्रिपाठी प्रत्येक स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं कि शिक्षा से कोई भी बच्चा वंचित नहीं रहने पाए। इसके लिए उन्होंने पहले बेसिक शिक्षा विभाग के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व अध्यापकों को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों के नामांकन करने की निर्देश दिए थे अब उन्होंने जनपद  के 137 माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 8 पास हुए सभी छात्र-छात्राओं के शप्रतिशत नामांकन की समीक्षा करने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक…

Read more

Continue reading
20 दिवसीय हैंडीक्राफ्ट व पेंटिंग कार्यशाला संपन्न, प्रतिभागियों ने दिखाई रचनात्मकता

माँ सरस्वती के मुख्य आतिथ्य में समाजसेवी संस्था ग्लोबल एमपावरमेंट टीम मिशन बेटियां के तत्वावधान में “मिशन बेटियाँ” कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संयोजका श्रीमती उर्वशी साहू के दिशा निर्देशन में आयोजित 20 दिवसीय हैंडीक्राफ्ट व पेंटिंग कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला दौरान प्रतिभागियों ने सुंदर हस्तनिर्मित कलाकृतियाँ व चित्रकारी कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बेटियों को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सशक्त बनाना था। प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार की कलात्मक तकनीकें सीखीं, जिसमें हस्तशिल्प, पेंटिंग, डिजाइनिंग आदि शामिल थे। बताते चले की विगत 8 बर्षों से संस्था द्वारा निशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । इस बर्ष की कार्यशाला में जनपद की शिक्षक / शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।प्रतिभागियों ने कार्यशाला के दौरान आकर्षक हैंडीक्राफ्ट आइटम्स जैसे मौल्ड वर्क, गिलास वर्क, प्लास्टर of पैरस वर्क, वॉल हैंगिंग, तथा सुंदर पेंटिंग्स बनाईं। इन कृतियों में सामाजिक संदेश, प्रकृति चित्रण और सांस्कृतिक विरासत को उकेरा गया।कार्यशाला के अंत में एक प्रदर्शनी आयोजित…

Read more

Continue reading
पीएनबीआरसीटी द्वारा महिलाओं के लिये महिला टेलर का प्रशिक्षण सम्पन्न

ललितपुर, उत्तर प्रदेश: पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी ललितपुर द्वारा आयोजित 30 दिवसीय महिला टेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दक्ष बनाना था। समापन समारोह में मुख्य अतिथिसोहन परिहार (मुख्य शाखा प्रबंधक), तुलसी चौधरी (विशिष्ट अतिथि), मुकुल पटेल (वरिष्ठ प्रबंधक), और अर्पण (जिला प्रबंधक) उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया ताकि वे अपने जीवन स्तर को सुधार सकें और दूसरों को भी रोजगार प्रदान कर सकें। उन्होंने बताया कि महिलाएं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने व्यवसाय की शुरुआत कर सकती हैं। विशिष्ट अतिथि ने बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और महिलाओं को सीएलसीएस योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित करने की प्रेरणा दी। वरिष्ठ फेकल्टी रूपेश श्रीवास्तव ने सफल प्रशिक्षण हेतु सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बाहर से आईं लाल बहादुर शास्त्री महिला महाविद्यालय की ममता दीक्षित भी उपस्थित रहीं।रूपेश श्रीवास्तव ने संचालन किया ,कार्यक्रम…

Read more

Continue reading