सरकारी जमीनों पर न होने पाये कब्जा, दोषियों के विरुद्ध करें कड़ी कार्यवाही : डीएम 

चारागाह की भूमि पर होगा वियावाकी वृक्षारोपण, फलदार पौधे व हरी घास लगायी जाएगी ललितपुर। आज शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत कल्यानपुरा विकास खण्ड बिरधा का औचक निरीक्षण कर ग्राम पंचायत कल्यानपुरा के श्यामपुरा में खाली पड़ी 30 एकड़ भूमि में मियाबांकी वृक्षारोपण, मोरिंग (सहजन) वृहद वृक्षारोपण, अमृत सरोवर तथा पार्क का निर्माण कराये जाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उक्त सभी कार्य 2-3 दिवस में प्रारम्भ कराते हुये वर्षा प्रारम्भ होने से पूर्व गड्डाखुदान कार्य पूर्ण करते हुये वृक्षारोपण आरम्भ कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी दशा में सरकारी जमीनों पर कब्जा न होने पाए, इसके लिए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए और ऐसी सरकारी जमीनों को तत्काल कब्जामुक्त कराते हुए मियावाकी वृक्षारोपण कराये और हरी घांस उगायें। इस दौरान ग्राम पंचायत कल्यानपुरा में पुराने मियाबाकी वृक्षारोपण कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें पुराने प्राविधान के अनुसार शेष बेड का निर्माण 5 जून से पहले पूर्ण कर वृक्षारोपण…

Read more

Continue reading
कमिश्नर-डीआईजी ने मड़ावरा एवं डीएम-एसपी ने महरौनी तहसील में सुनी जनशिकायतें मौके पर कराया अनेकों शिकायतों का समाधान, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को लगाया कमिश्नर ने सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा और क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की डिजिटल लाईब्रेरी का उद्घाटन कर प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को दी सौगात, बच्चों को प्रेरित करने के दिये निर्देश तहसील परिसर में वृक्षारोपण कर अधिक से अधिक पौधे लगाने का दिया संदेश

ललितपुर। गरीब को त्वरित व सुगम न्याय मिले, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए शासन द्वारा माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील स्तर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कराया जाता है, जिसमें जिले व मण्डल के उच्चाधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुनते हैं और मौके पर ही निस्तारण कराते हैं। इसी के क्रम में आज माह के प्रथम शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसके चलते मण्डलायुक्त झांसी मण्डल, झांसी श्री बिमल कुमार दुबे एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री केशव कुमार चौधरी ने तहसील मड़ावरा में फरियादियों की शिकायतें सुनी, वहीं जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक ने तहसील महरौनी में जनसुनवाई की। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने दूरदराज से आये फरियादियों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से निस्तारण कराया, उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही…

Read more

Continue reading
ललितपुर में उत्कृष्ट कारीगरों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार

जिला खादी एवं ग्रामोद्योग कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत राज्य सरकार एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्त पोषित इकाइयों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत जिले की चार श्रेष्ठ इकाइयों का चयन किया जाएगा, जो उत्पादन व विपणन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। चयनित इकाइयों को राज्य एवं मंडल स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में उन इकाइयों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने न्यूनतम निवेश के साथ अधिकतम रोजगार सृजन किया है। वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक विभागीय योजनाओं के अंतर्गत कार्यरत प्रमुख योजनाओं में लाभ प्राप्त करने वाली इकाइयाँ 24 सितंबर 2024 तक आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक उद्यमी आवेदन पत्र जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय, स्टेशन रोड, ललितपुर में किसी भी कार्यदिवस में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: मोबाइल: 7408410798 दूरभाष: 05176-273283

Read more

Continue reading
जिलाधिकारी ने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ की बैठक  संस्थागत प्रसव की बढ़ोत्तरी के लिए सीएचसी और पीएचसी के साथ सभी चिकित्सा इकाइयों पर भी प्रसव की आवश्यक तैयारिया की जाए  नियमित टीकाकरण से कोई भी बच्चा वंचित न रहने पाए: डीएम  जरूरतमंदों को उचित दर पर दवाएं मुहैया कराने के लिए जनपद में 7 जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे

जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने आज शुक्रवार को कलैक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में जरुरतमंदों को उचित दर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए 7 जन औषधि केन्द्रों की स्वीकृति मिल गई है, जिसके सम्बंध में कार्यवाही प्रचलित है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सघ्भी जनऔधषि केन्द्र क्रियाशाील होकर जनपद के जरुरतमंदों को सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने जनपद की चिकित्सा इकाईयों पर उपलब्ध सेवाओं की समीक्षा करते हुए जनपद स्तर पर प्रथम तिमाही की गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रªेशन अत्यधिक कम होने पर नाराजगी व्यक्त की एवं जिम्मदारों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने उपकेन्द्र स्तर की प्रसव इकाईयों को बढ़ाने एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ाने हेतु आयुर्वेदिक एवं अनाधिकृत इकाईयों का चिन्हींकरण करने के साथ ही टीकाकरण हेतु छूटे हुए बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षण करने के निर्देश दिये। संक्रामक रोगों की…

Read more

Continue reading
8वी कक्षा पास कोई भी विद्यार्थी माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश लेने से वंचित न रहे: डीएम

9वी कक्षा में प्रवेश लिये विद्यार्थियों का विद्यालयवार एवं बोर्डवार डाटा एकत्र करने हेतु जीआईसी प्रिंसिपल को दिये निर्देश : शिक्षा के महत्व को समझते हुए शत-प्रतिशत बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश दिलाने हेतु अभिभावकों से अपील : शिक्षा किसी भी क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए बुनियादी जरूरत होती है ललितपुर में इसी जरूरत को पूरा करने के लिए जिला अधिकारी अक्षय त्रिपाठी प्रत्येक स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं कि शिक्षा से कोई भी बच्चा वंचित नहीं रहने पाए। इसके लिए उन्होंने पहले बेसिक शिक्षा विभाग के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व अध्यापकों को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों के नामांकन करने की निर्देश दिए थे अब उन्होंने जनपद  के 137 माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 8 पास हुए सभी छात्र-छात्राओं के शप्रतिशत नामांकन की समीक्षा करने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक…

Read more

Continue reading
भीषण गर्मी में गौवंशों की सुरक्षा को लेकर अधिशासी अधिकारी ने किया कान्हा गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण

आज अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा दैलवारा स्थित कान्हा गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने गौवंशों की सुरक्षा हेतु टीनशेड के चारों ओर हरी पट्टी लगाने और नियमित देखरेख के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने भूसे एवं चारे की गुणवत्ता, जल आपूर्ति की नियमितता और सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पशुओं के उपचार या देखरेख में पाई गई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के समय गौशाला में लगी हाईमास्क लाइटें खराब पाई गईं, जिसके त्वरित सुधार के निर्देश मुख्य स्टोर लिपिक को दिए गए। साथ ही गौशाला में 2000 पौधों के रोपण के निर्देश भी निर्माण लिपिक को दिए गए। इसके अतिरिक्त, गौ आश्रय स्थल के पास स्थित दो एकड़ भूमि का निरीक्षण कर वहां बाउंड्रीवाल निर्माण और अतिरिक्त गौशाला निर्माण हेतु 1.65 करोड़ रुपए का…

Read more

Continue reading
न्याय हर महिला का अधिकार – अब मिलेगा त्वरित समाधान!

जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह ने अवगत कराया है कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता हेतु दिनांक 01.05.2025 को प्रातः 11 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस मे मा0 सदस्या, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती अर्चना पटेल के द्वारा महिला जनसुनवाई की जाएगी, इसके पश्चात सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा बालिका/महिला गृह व आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया जाएगा।        उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता के दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न जनपदों के राजकीय गेस्ट हाउसों में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई/निरीक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में माननीय सदस्या, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती अर्चना पटेल की अध्यक्षता में 01.05.2025 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में…

Read more

Continue reading
बरसात पूर्व नगर पालिका द्वारा व्यापक नाला सफाई अभियान शुरू

नगर पालिका परिषद ललितपुर द्वारा बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने हेतु आज अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में जोन-1 एवं जोन-2 क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जून से पूर्व समस्त छोटे-बड़े नालों की सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा सिल्ट हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। जोन-2 के वार्ड नं. 09, मोहल्ला सिविल लाइन चांदमारी में निरीक्षण के समय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री जितेन्द्र स्वरूप तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के नालों की सफाई कार्य तेजी से कराया जा रहा है और प्रतिदिन लगभग 200-300 मीटर नाले की सफाई की जा रही है। इसी प्रकार जोन-1 के वार्ड नं. 16, मोहल्ला आजादपुरा में प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार जैन ने जानकारी दी कि ऐरा हाउस पुलिया से गुप्ता कॉलोनी की ओर नाले की सफाई कराई जा रही है। श्री विश्वकर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 30 मई 2025 तक नगर के…

Read more

Continue reading
चंदेरी रेल लाइन का फाइनल लोकेशन सर्वे शुरू

चंदेरी रेल लाइन का फाइनल लोकेशन सर्वे प्रारंभ कर दिया गया है। इसके जरिये ललितपुर को चंदेरी से जोड़ा जाएगा। आगे यह मार्ग सीधे कोटा से जुड़ेगा। चंदेरी के रास्ते पिपरई गांव एवं ललितपुर को जोड़ने वाली 80 किलोमीटर रेल लाइन के निर्माण के लिए रेल मंत्रालय ने 26 नवंबर 2024 को फाइनल लोकेशन सर्वे करने का आदेश जारी किया था। पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय जबलपुर एवं भोपाल रेल मंडल द्वारा निविदा प्रक्रिया प्रारंभ करने की तैयारी चल रही है। अंतिम सर्वे के बाद डीपीआर आदि बनाकर रेल मंत्रालय को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पश्चात बजट की राशि स्वीकृति होते ही रेल लाइन का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। चंदेरी रेल लाइन से बढ़ेगी सुविधा, शिक्षा और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा वर्षों से लंबित चंदेरी रेल लाइन परियोजना को अब गति मिलने लगी है, जिससे न सिर्फ क्षेत्र के विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा। जनपद से बड़ी संख्या में छात्र…

Read more

Continue reading
वार्ड निरीक्षण व बैठक आयोजित की गई-नगर पालिका परिसर

जनपद में ग्रीष्म ऋतु के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 28.04.2025 को अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा नगर के वार्ड नंबर 25 मु0 चौबयाना का सेक्टर मजिस्ट्रेट श्री अरविंद वर्मा अवर अभियंता सिंचाई निर्माण खण्ड प्रथम, कर अधीक्षक/प्रभारी सफाई निरीक्षक श्री राजेश जैन, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक श्री जितेन्द्र स्वरूप तिवारी व वार्ड पार्षद श्री धर्मवीर कुशवाहा के साथ निरीक्षण व वार्ड में बैठक आयोजित की गई।  निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने पाया कि वार्ड नंबर 25 मु0 चौबयाना में 8 हैण्डपम्प खराब पड़े हुए है, वार्ड में टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है, लेकिन वह पर्याप्त मात्रा में नहीं है, जिस पर अधिशासी अधिकारी द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट श्री अरविंद वर्मा को वार्ड में 02 टैंकरों को बढ़ाते हुए पेयजलापूर्ति सुनिश्चित कराने एवं खराब पड़े 08 हैण्डपम्पों की मरम्मत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।  इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा, कर अधीक्षक/प्रभारी सफाई…

Read more

Continue reading