बजरंग सेना की वार्षिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, ‘लव जिहाद’ को बताया हिंदू संस्कृति पर सबसे बड़ा प्रहार

ललितपुर, उत्तर प्रदेश – बजरंग सेना संगठन की वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन सिंचाई विभाग के सर्किट हाउस, ललितपुर में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के बेगूसराय से पधारे राष्ट्रीय महासचिव प्रभात सिंह जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश प्रभारी शुभम पस्तोर खड़ेरा जी की उपस्थिति रही, जबकि बैठक की अध्यक्षता बजरंग सेना जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक पस्तोर ने की। हनुमान चालीसा के पाठ से हुई शुरुआत बैठक की शुरुआत श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई, जिसका संचालन जिला महासचिव जयराम सेन ने किया। पहली बार ललितपुर आगमन पर राष्ट्रीय महासचिव का जोरदार स्वागत जिले की कार्यकारिणी द्वारा बुके एवं मालाओं के साथ किया गया। महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों का विशेष सम्मान भी इस अवसर पर किया गया। ‘लव जिहाद’ पर कड़ा रुख अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय महासचिव प्रभात सिंह ने बजरंग सेना ललितपुर की टीम की एकजुटता और अनुशासन की प्रशंसा…

Read more

Continue reading
ललितपुर: व्यापारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट, स्मार्ट मीटर पर रोक की रखी मांग

ललितपुर जिला उद्योग व्यापार मंडल के सैकड़ों व्यापारी भामाशाहों ने नवागत जिलाधिकारी श्री अमनदीप दुली से कलेक्ट्रेट सभागार में शिष्टाचार भेंट की। संगठन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। भेंट के दौरान जिला अध्यक्ष सुरेश बड़ेरा व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई ने जनपद की प्रमुख व्यापारिक समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने हाल ही में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों पर व्यापारियों की आपत्तियों को सामने रखते हुए कहा कि जब तक इनकी गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती, तब तक इन पर रोक लगाई जाए। जिलाधिकारी ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कालरा से चर्चा कर निर्णय लिया जाए, और जांच पूरी होने तक स्मार्ट मीटर की स्थापना रोक दी जाए। व्यापारियों ने अन्य समस्याओं जैसे बाजार की मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा, टैक्स संबंधी जटिलताएं आदि पर भी चर्चा की। जिलाधिकारी ने सभी मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुनते हुए…

Read more

Continue reading
ललितपुर में औद्योगिक विकास को मिली रफ्तार: डीएम अक्षय त्रिपाठी ने उद्योग बंधुओं संग की बैठक, समस्याएं सुनीं और दिए समाधान के निर्देश

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के पिछड़े जिलों में गिने जाने वाले ललितपुर में अब रोजगार और औद्योगिक विकास को लेकर सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी की अगुवाई में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मंगलवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि वे शिक्षा के साथ-साथ रोजगार को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास तेज किए गए हैं। स्वयं जिलाधिकारी ने बैंकों में जाकर आवेदनों की समीक्षा की और तेजी से ऋण स्वीकृति सुनिश्चित कराई है। जिलाधिकारी ने बीघाखेत में विकसित किए जा रहे नए औद्योगिक आस्थान की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए यू.पी.एस.आई.सी. के अवर अभियंता…

Read more

Continue reading
वन महोत्सव 2025 के अवसर पर 20 हेक्टेयर मे वृक्षारोपण किया गया

ललितपुर वन प्रभागवन महोत्सव 2025 के अवसर पर आज 4 जुलाई 2025 ललितपुर वन प्रभागवन महोत्सव 2025 के अवसर पर आज 4 जुलाई 2025 को ललितपुर वन प्रभाग के बार रेंज मे बेहटा रोपावनी 20 हेक्टेयर मे वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि माननीय सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाह मौजूद रहे। इसके साथ बार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री कल्याण सिंह, ग्राम प्रधान फुलवारी प्रसादी कुशवाह, मंडल अध्यक्ष हर प्रसाद कुशवाह आदि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने पीपल का पौधा लगाकर पीपल के पौधे के विशेष महत्व आसपास के लोगों के साथ साझा किए। कार्यक्रम का आयोजन उप्रभागीय वनाधिकारी महरौनी श्री सतेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर आसपास के लोग, क्षेत्रीय वनाधिकारी बार श्री अरुण अवस्थी, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी श्री सूर्यकान्त कान्त एवं अन्य रेंज स्टॉफ मौजूद रहे। को ललितपुर वन प्रभाग के बार रेंज मे बेहटा रोपावनी 20 हेक्टेयर मे वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि माननीय…

Read more

Continue reading
तालबेहट मण्डल के हर्षपुर सेक्टर में बूथ संख्या 172 में जिला अध्यक्ष ने एवं अन्य बूथों पर अनेक कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात और लगाया एक वृक्ष मां के नाम

भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देश पर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने अलग-अलग बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात के एक सौ तेईसवें कार्यक्रम को सुना और साथ ही बूथ के पदाधिकारियों और आसपास के लोगों से भी इसमें सहभागिता करायी ।इस के बाद एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत एक एक वृक्ष भी लगाया गया। जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने तालबेहट मण्डल के हर्षपुर मजरा के बूथ क्रमांक 172 में बूथ अध्यक्ष और उनकी कार्यकारणी के साथ आदरणीय मोदी जी के ‘मन की बात’कार्यक्रम को सुना । तत्पश्चात परम् श्रद्धेय जनसंघ के संस्थापक विचारपुरुष आदरणीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान को याद करते हुए उनको अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की ।इसके बाद ”एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत महोगनी का पेड़ भी लगाया ।इसी तरह श्रमसेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने महरौनी विधानसभा के बूथ क्रमांक सतासी पर ,सदर विधायक रामरतन…

Read more

Continue reading
ललितपुर झा समाज के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

ललितपुर।झा समाज ललितपुर द्वारा आयोजित एक भव्य एवं गरिमामयी शपथ ग्रहण समारोह में नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का विधिवत पदभार ग्रहण किया। यह आयोजन समाज की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक चेतना का प्रतीक बनकर उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की आरती एवं दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके पश्चात समाज के वरिष्ठजन एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्हों से सम्मान किया गया। समारोह में ललितपुर सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय स्तर के झा समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिले भर से समाज के प्रतिष्ठित सदस्य एवं बड़ी संख्या में आमजन भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों में प्रमुख संरक्षक रज्जनलाल झा, जिलाध्यक्ष रमेश कुमार झा, उपाध्यक्ष रामचरन झा, महामंत्री शिवलाल झा, एवं कोषाध्यक्ष रघुवीर प्रसाद झा सहित सभी ने समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन की सुदृढ़ता और युवा सशक्तिकरण के संकल्प के साथ शपथ ग्रहण की। अपने संबोधन में…

Read more

Continue reading
अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नगर पालिका परिषद ललितपुर की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से हटाई गई बाउंड्रीवाल

ललितपुर, 17 जून 2025 — अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री अंकुर श्रीवास्तव के निर्देशन में नगर पालिका परिषद ललितपुर द्वारा आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पालिका की आराजी संख्या 557 पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। यह कार्रवाई सदनशाह क्षेत्र के पास की गई, जहां अतिक्रमणकारियों ने नगर पालिका की भूमि पर बाउंड्रीवाल बनाकर अवैध कब्जा कर लिया था। इस कार्रवाई का नेतृत्व अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा एवं नायब तहसीलदार सदर श्री घनेन्द्र तिवारी ने किया। मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन के माध्यम से अवैध बाउंड्रीवाल को ढहा दिया गया। पालिका प्रशासन के अनुसार, अतिक्रमणकारियों को पूर्व में कई बार समझाया गया था कि वे स्वेच्छा से अवैध कब्जा हटा लें, लेकिन चेतावनियों के बावजूद कार्रवाई आवश्यक हो गई। अतिक्रमण की गई भूमि पर गोमटी रखकर मांस, मछली, अंडा आदि का अवैध व्यवसाय भी किया जा रहा था, जिसे भी मौके पर हटाया गया। कार्रवाई के…

Read more

Continue reading
भारतीय जनता पार्टी की नगर मंडल ललितपुर की ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ सम्पन्न

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा एक स्थानीय विद्यालय के सभागार में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भगत सिंह राठौर ने की, जबकि संचालन का दायित्व डा. तेजस्व श्रीवास्तव ने निभाया। सभा के मुख्य अतिथि ललितपुर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा (एड.) रहे, और मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला ने सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्य वक्ता बब्बू राजा बुंदेला ने कहा कि “ग्यारह वर्ष पूर्व जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार बनी, तब हमने विकसित भारत का संकल्प लिया था।” उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और विशेष रूप से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इस योजना ने बुंदेलखंड की महिलाओं को धुएं से निजात दिलाकर उनके जीवन में बदलाव लाया है। कार्यक्रम में बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने…

Read more

Continue reading
ग्यारह साल बेमिसाल कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रोफेसनल मीट आयोजित

सेवा सुशासन गरीब कल्याण के साथ केन्द्र सरकार के प्रधानमंत्री मोदी जी की केन्द्रीय सरकार के ग्यारह साल पूर्ण होने पर चल रहे ग्यारह साल बेमिसाल कार्यक्रम के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी ने प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की और संचालन जिला महामंत्री बलराम सिंह लोधी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ललितपुर जिले के प्रभारी पं सुरेश अवस्थी और मुख्य वक्ता के रूप में दुग्ध विकास संघ के अध्यक्ष और झांसी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सरावगी भाई जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा की आज आम प्रबुद्ध समाज खुद महसूस कर रहा है कि दो हजार चौदह और दो हजार पच्चीस के बीच देश ने कितनी प्रगति की है ।सबसे पहले मोदी जी ने वेटी बचाओ वेटी पढ़ाओ आन्दोलन चलाया और फिर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के हित में ऐसी योजनाएं…

Read more

Continue reading
विशेष सचिव नमामि गंगे डॉ. राजेश कुमार प्रजापति का मड़ावरा क्षेत्र का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने मड़ावरा विकासखंड के तीन दिवसीय भ्रमण के अंतिम दिन क्षेत्रीय विकास कार्यों और जन सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, जल आपूर्ति, पोषण और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की प्रगति और प्रभावशीलता का मौके पर जाकर मूल्यांकन किया। डॉ. प्रजापति ने ग्राम पंचायत गिरार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से चिकित्सा सुविधाओं पर सीधा संवाद किया और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चिकित्सालय में दवाओं के स्टॉक की जांच कर संबंधित रजिस्टर से उसका मिलान किया। निरीक्षण के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पेयजल टंकी का भी अवलोकन किया गया, जहां ग्रामीणों से शुद्ध पेयजल आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Read more

Continue reading