बजरंग सेना की वार्षिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, ‘लव जिहाद’ को बताया हिंदू संस्कृति पर सबसे बड़ा प्रहार

ललितपुर, उत्तर प्रदेश – बजरंग सेना संगठन की वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन सिंचाई विभाग के सर्किट हाउस, ललितपुर में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के बेगूसराय से पधारे राष्ट्रीय महासचिव प्रभात सिंह जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश प्रभारी शुभम पस्तोर खड़ेरा जी की उपस्थिति रही, जबकि बैठक की अध्यक्षता बजरंग सेना जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक पस्तोर ने की। हनुमान चालीसा के पाठ से हुई शुरुआत बैठक की शुरुआत श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई, जिसका संचालन जिला महासचिव जयराम सेन ने किया। पहली बार ललितपुर आगमन पर राष्ट्रीय महासचिव का जोरदार स्वागत जिले की कार्यकारिणी द्वारा बुके एवं मालाओं के साथ किया गया। महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों का विशेष सम्मान भी इस अवसर पर किया गया। ‘लव जिहाद’ पर कड़ा रुख अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय महासचिव प्रभात सिंह ने बजरंग सेना ललितपुर की टीम की एकजुटता और अनुशासन की प्रशंसा…

Read more

Continue reading
भारतीय जनता पार्टी ने गुरु पूर्णिमा पर संत समाज का किया सम्मान

गुरुपूजन और आशीर्वाद प्राप्त कर भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रति दिखाई आस्था गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला एवं मंडल इकाइयों ने पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देशानुसार संत समाज सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिले भर के धार्मिक स्थलों, मंदिरों, मठों एवं आश्रमों में जाकर संतों, पुजारियों एवं गुरुओं का पूजन कर उन्हें तिलक, माल्यार्पण व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चंडीधाम पहुँचकर परमपूज्य चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत तुवन मंदिर में महंत श्री राम-लखन दास जी, नृसिंह मंदिर में पुजारी लक्ष्मी नृसिंह जी, राजाराम मंदिर में पुजारी महादेव जी और श्री गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी ज्ञानी दलजीत सिंह व प्रभजोत सिंह का भी श्रीफल भेंट कर एवं शाल उढ़ाकर अभिनंदन किया गया। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दिगंबर जैन अटा मंदिर में जाकर…

Read more

Continue reading
धर्मनिष्ठ शासिका अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा ने किया भव्य आयोजन

महान धर्मनिष्ठ शासिका रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जनशताब्दी महोत्सव भारतीय जनता पार्टी द्वारा 23 मई से 24 मई तक भव्य रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सुमेरा तालाब पर एक विशेष आयोजन के अंतर्गत महाआरती , शिव अभिषेक , और अहिल्याबाई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई न केवल एक कुशल प्रशासिका थीं, बल्कि उन्होंने समाज कल्याण और धर्म के क्षेत्र में भी अतुलनीय कार्य किए। उनके द्वारा बनवाए गए काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या, सोमनाथ और अन्य तीर्थस्थलों पर किए गए कार्य आज भी उनके आदर्श शासन का प्रमाण हैं। कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में महामंडलेश्वर श्री चंद्रेश्वर गिरी जी, महंत श्री बलराम पुरी जी (कुआं तला), सदर विधायक श्री रामरतन जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कैलाश निरंजन…

Read more

Continue reading