भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देश पर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने अलग-अलग बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात के एक सौ तेईसवें कार्यक्रम को सुना और साथ ही बूथ के पदाधिकारियों और आसपास के लोगों से भी इसमें सहभागिता करायी ।इस के बाद एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत एक एक वृक्ष भी लगाया गया। जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने तालबेहट मण्डल के हर्षपुर मजरा के बूथ क्रमांक 172 में बूथ अध्यक्ष और उनकी कार्यकारणी के साथ आदरणीय मोदी जी के ‘मन की बात’कार्यक्रम को सुना ।

तत्पश्चात परम् श्रद्धेय जनसंघ के संस्थापक विचारपुरुष आदरणीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान को याद करते हुए उनको अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इसके बाद ”एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत महोगनी का पेड़ भी लगाया ।
इसी तरह श्रमसेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने महरौनी विधानसभा के बूथ क्रमांक सतासी पर ,सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड ने जाखलौन मण्डल में, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने मिर्चवारा बूथ पर , जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला ने सरदारपुरा बूथ पर के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यों, जिला पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, मण्डल अध्यक्षों एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने अपने निर्धारित बूथों पर मन की बात सुनी एवं एक वृक्ष मां के नाम पर लगाया गया।
इन कार्यक्रमों में बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला, महेश श्रीवास्तव भैया, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु,डा राजकुमार जैन, दीपक सिंघई,रवि साहू, मनीष जैन बामोर, सचिन साहू आदि ने सहभागिता की।






