बजरंग सेना की वार्षिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, ‘लव जिहाद’ को बताया हिंदू संस्कृति पर सबसे बड़ा प्रहार

ललितपुर, उत्तर प्रदेश – बजरंग सेना संगठन की वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन सिंचाई विभाग के सर्किट हाउस, ललितपुर में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के बेगूसराय से पधारे राष्ट्रीय महासचिव प्रभात सिंह जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश प्रभारी शुभम पस्तोर खड़ेरा जी की उपस्थिति रही, जबकि बैठक की अध्यक्षता बजरंग सेना जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक पस्तोर ने की।

हनुमान चालीसा के पाठ से हुई शुरुआत

बैठक की शुरुआत श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई, जिसका संचालन जिला महासचिव जयराम सेन ने किया। पहली बार ललितपुर आगमन पर राष्ट्रीय महासचिव का जोरदार स्वागत जिले की कार्यकारिणी द्वारा बुके एवं मालाओं के साथ किया गया। महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों का विशेष सम्मान भी इस अवसर पर किया गया।

‘लव जिहाद’ पर कड़ा रुख

अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय महासचिव प्रभात सिंह ने बजरंग सेना ललितपुर की टीम की एकजुटता और अनुशासन की प्रशंसा की। उन्होंने “लव जिहाद को हिंदू संस्कृति पर सबसे बड़ा प्रहार” बताते हुए इस पर तीव्र नाराज़गी व्यक्त की और समाज को इस खतरे के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने पाकिस्तान को मुँहतोड़ जवाब देने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भारतीय सेना व रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया।

गौ सेवा और सनातन संस्कृति पर बल

प्रदेश प्रभारी शुभम पस्तोर खड़ेरा ने सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करने और गौ माता की सेवा को प्राथमिकता देने की बात कही। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा कौशिक ने सभी से प्रतिदिन दो रोटियाँ गौ माता को खिलाने और अपनी बेटियों को आधुनिकता की आड़ में असभ्यता से दूर रखने की अपील की।

नव नियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम के दौरान संगठन में नव नियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय महासचिव द्वारा नियुक्ति पत्र भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। साथ ही, प्रभात सिंह को ललितपुर जिले की कार्यकारिणी द्वारा स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

मुख्य पदाधिकारियों की उपस्थिति

इस बैठक में अनेक महत्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:

प्रदेश प्रभारी शुभम पस्तोर खड़ेरा, महिला मोर्चा प्रभारी कविता पस्तोर, जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक पस्तोर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा कौशिक, जिला संयोजक खुसाल समैया, जिला मुख्य सलाहकार विकास सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक नायक, जिला उपाध्यक्ष आदेश तिवारी, अजय सिंह बुंदेला, गीता पटेल, सम्पादक पुष्पा झा ललित सुझाव न्यूज़ , नगर अध्यक्ष राजकुमारी दुबे, महामंत्री रानू राजा बुंदेला, संगठन मंत्री संजय सिंह लोधी व संजू सेन बुढ़वार, सचिव गजेन्द्र नायक, छाया गोस्वामी, नगर संयोजक जितेंद्र नायक, नगर महामंत्री प्रमोद तिवारी, युवा मोर्चा से आदर्श दुबे, वेदांश मिश्रा, उपदेश आचार्य, कृष्ण कुमार कुशवाहा आदि।

कार्यक्रम के अंत में जिला संयोजक खुसाल समैया ने पधारे हुए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *