जम्मू-कश्मीर के सांबा में ड्रोन अटैक, अखनूर में गोलीबारी की सूचना; पूरा शहर ब्लैक आउट

जम्मू-कश्मीर के सांबा और अखनूर में एक बार फिर ड्रोन अटैक और गोलीबारी की खबरें आ रही है। सांबा में ड्रोन हमले की सूचना है जिसके बाद वहां ब्लैक आउट कर दिया गया है। वहीं अखनूर में गोलीबारी की भी खबर है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। ताजा जानकारी के लिए जागरण के साथ जुड़े रहें। हम आपको पल-पल की खबर से अपडेट करते रहेंगे।l श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सांबा फिर से ड्रोन अटैक होना शुरू हो गया है। सांबा में ड्रोन हमले और अखनूर में गोलीबारी होने की सूचना है। सांबा से हमारे संवाददाता से मिली सूचना के अनुसार ड्रोन अटैक होने के बाद सांबा में ब्लैक आउट हो गई है। अखनूर के अंतर्गत प्रगवाल सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए और इसके बाद वहां गोलाबारी हुई है।

Read more

Continue reading
पाकिस्तान में हुए एयर स्ट्राइक ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने हेतु जिलाधिकारी ने आकस्मिक विभागों के साथ की बैठक

पाकिस्तान में हुई एयर स्ट्राइक *ऑपरेशन सिंदूर* के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाये जाने के सम्बंध में जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने रक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, खाद्यान्न व अन्य आकस्मिक विभागों के साथ कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक की।    बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए आवश्यक है कि जिला प्रशासन के साथ-साथ आम लोग भी सतर्क एवं जागरुक रहें, इसके लिए जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आकस्मिकता वाले विभाग अपने संसाधनों को सक्रिय व किसी भी स्थिति के लिए उपलब्ध रखें। उन्होंने सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, खाद्यान्न सहित अन्य विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश न दें, किसी भी स्थान पर आवश्यक वस्तुओं यथा खाद्यान, ईधन आदि का भण्डारण न होने दें, इसके लिए भण्डारण गृहों का निरीक्षण करते रहें, किसी भी स्थान पर अधिक भीड़ एकत्र न हो, जनपद में पर्याप्त पुलिस बल तैनात…

Read more

Continue reading
राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 39,910 वादों का निस्तारण, ₹5.82 करोड़ से अधिक की समझौता राशि निर्धारित

जिला न्यायालय परिसर, ललितपुर में 10 मई 2025 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश श्री नरेन्द्र कुमार झा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। अपर जिला जज (प्रथम) श्री यादवेन्द्र सिंह और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मयंक जायसवाल की देख-रेख में सम्पन्न इस कार्यक्रम में सरकारी एवं निजी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्ता तथा वादी-प्रतिवादी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य आकर्षण एवं सेवा गतिविधियाँ वादों का निस्तारण एवं समझौता राशि न्यायिक अधिकारियों के योगदान (चयनित आंकड़े) विविध श्रेणियों का योगदान इस अवसर पर जिलाधिकारी ललितपुर सहित सभी न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता, बैंक अधिकारी तथा वादकारीगण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोगों को बिना लंबित मुकदमों के त्वरित एवं किफायती न्याय उपलब्ध कराने का यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसने व्यापक स्तर पर सुलह-समझौते को प्रोत्साहित किया।

Read more

Continue reading
राजकीय फलसंरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, ललितपुर में 100-दिन का उद्यमिता विकास खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश सरकार के फलसंरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, ललितपुर में सुकूनदायक स्वरोजगार के अवसरों के लिए 100-दिन का “उद्यमिता विकास खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण गांवों और कस्बों के इच्छुक युवक एवं युवतियों को खाद्य प्रसंस्करण के आधुनिक तकनीकी ज्ञान से लैस करेगा और स्वरोजगार के पथ पर उनका मार्गदर्शन करेगा। प्रमुख विवरण कैसे करें आवेदन अधिक जानकारी एवं संपर्क इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्वरोजगार बढ़ाना, स्थानीय कच्चे माल का आधुनिकीकरण एवं मूल्य वर्धन माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है। इच्छुक आवेदक समय सीमा समाप्त होने से पहले अपना आवेदन सुनिश्चित कर लें।

Read more

Continue reading
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को, नागरिकों से आपसी सुलह के माध्यम से वाद निस्तारण की अपील

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर के तत्वावधान में दिनांक 10 मई 2025 को प्रातः 10:00 बजे से जनपद न्यायालय परिसर, ललितपुर एवं जनपद की समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर माननीय श्री नरेंद्र कुमार झा ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस लोक अदालत में भाग लेकर अपने लंबित वादों का आपसी सुलह एवं समझौते के माध्यम से समाधान कराएं। इस लोक अदालत में मोटर वाहन ई-चालान, आपराधिक शमनीय वाद, बैंक वसूली, भूमि अधिग्रहण, पारिवारिक/वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, विद्युत अधिनियम, स्टाम्प अधिनियम, श्रम अधिनियम, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, उपभोक्ता फोरम, स्थायी लोक अदालत, नगर पालिका टैक्स, पुलिस अधिनियम, दुकान एवं वाणिज्य अधिनियम, आयकर, वाणिज्य कर, जलकर, वन अधिनियम, सेवा संबंधी वाद, तथा चेक बाउंस जैसे मामलों का निस्तारण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वादकारियों से अनुरोध किया…

Read more

Continue reading
ललितपुर में अग्निवीर भर्ती प्रचार कार्यक्रम एवं कैरियर काउंसलिंग शिविर का सफल आयोजन

जिला मजिस्ट्रेट, महोदय ललितपुर द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक, ललितपुर व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ललितपुर को संदर्भित पत्र के आदेश के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ललितपुर के द्वारा निर्धारित विद्यालयों दिनांक 05.05.2025 को राजकीय इण्टर कॉलेज, ललितपुर एवं राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, ललितपुर में दिनांक 06-05-2025 को राजकीय पॉलीटेक्निक, ललितपुर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ललितपुर में व दिनांक 07-05-2025 को पहलवान गुरूदीन महिला महाविद्यालय, ललितपुर एवं दीपचन्द्र चौधरी महाविद्यालय ललितपुर में आयोजित अग्निवीर भर्ती के प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम के साथ जिला सेवायोजन कार्यालय ललितपुर द्वारा भी कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में सार्जेन्ट श्री राजीव एवं कॉपरल श्री रोहित ने भारत सरकार द्वारी जारी अग्निपथ योजनाओं से सम्बन्धित पूर्ण जानकारी अभ्यर्थियों को प्रदान की । कार्यक्रमों के आयोजनों के दौरान जिला मजिस्ट्रेट, ललितपुर के आदेशों के क्रम में श्रीमती आकाँक्षा यादव, जिला रोजगार सहायता अधिकारी द्वारा रोजगार संगम पोर्टल, सेवायोजन पोर्टल एवं रोजगार मेलों से अभ्यर्थियों को अवगत कराया गया।…

Read more

Continue reading
पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण पाठशाला का सफल आयोजन

आज पोषण अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय “पोषण पाठशाला” का आयोजन श्रीमती लीना जोशी, प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में पोषण, स्वास्थ्य, व महिला एवं बाल विकास से जुड़े विषय विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। कार्यक्रम में डॉ. अंजू अग्रवाल, डॉ. सीमा टंडन, डॉ. मो0 सलीम खान सहित कई विशेषज्ञों ने बच्चों में कुपोषण की रोकथाम और उसके समाधान पर व्याख्यान दिए। विषय रहा — “गाय का दूध, रत्नाज्ञान और गर्भ से बचाव।” इस कार्यक्रम को लखनऊ से लाईव टेलीकोन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारित किया गया और जिले के 1124 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, किशोरियों और महिलाओं को जोड़ा गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद में 25491 लाभार्थियों को इस कार्यक्रम से जोड़ा गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी, परियोजना अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। 10 आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रीतिभोज का भी आयोजन किया…

Read more

Continue reading
मिशन निर्दोष रूप से निष्पादित: पीएम मोदी ने कैबिनेट सहयोगियों को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक बैठक की अध्यक्षता की, जहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर विवरण साझा किया – दिन के शुरुआती घंटों में सीमा पार नौ आतंकवादी शिविरों पर भारतीय रक्षा बलों द्वारा किए गए लक्षित सैन्य हमले। बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने कैबिनेट को सूचित किया कि ऑपरेशन को योजना के अनुसार निष्पादित किया गया था, “बिना किसी गलती के।” उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सेना ने पहले से की गई विस्तृत तैयारियों का कड़ाई से पालन करते हुए मिशन को अत्यंत सटीकता के साथ पूरा किया है। सूत्रों ने कहा कि प्रधान मंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उनकी व्यावसायिकता और प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए उनके “प्रशंसनीय कार्य” और “बेदाग़ निष्पादन” के लिए सशस्त्र बलों की प्रशंसा की। कैबिनेट मंत्रियों ने सर्वसम्मति से पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया और सशस्त्र बलों के सफल अभियान के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने बताया कि आतंकवाद…

Read more

Continue reading
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों की बैठक संपन्न

माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार माननीय श्री नरेंद्र कुमार झा, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के संबंध में समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में श्री यादवेन्द्र सिंह-I, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम; श्री सुनील सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. एक्ट); श्री यशवंत कुमार सरोज, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (दक्षिण प्रादेशिक क्षेत्र); श्री नवनीत कुमार भारती, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो); श्री मयंक जायसवाल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण; श्री विभांशु सुधीर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट; श्री रवि शंकर गुप्ता, सिविल जज (सी.डी.); श्रीमती अदिति जैन, अपर सिविल जज (जू.डि.); श्री देव प्रिय सारस्वत, सिविल जज (जू.डि.); एवं श्री बहादुर सिंह, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ललितपुर उपस्थित रहे। बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के…

Read more

Continue reading
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव:हत्या का आरोप, पिकअप के लिए 5 लाख रुपए मांग रहा था पति

ललितपुर के कोतवाली तालबेहट क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान जयंती प्रजापति (26) के रूप में हुई है। उनका शव ग्राम खांदी के मजरा टेकरी स्थित घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला।रविवार की सुबह पति सुरेन्द्र प्रजापति ने कमरे में दीवाल पर लगे खूंटे पर पत्नी का शव देखा। उसने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका के पिता प्रीतम प्रजापति ने बेटी की मौत को हत्या बताया है। उन्होंने बताया कि जयंती की शादी सात साल पहले सुरेन्द्र से हुई थी। दंपति के एक पुत्र और एक पुत्री है। पिता का आरोप है कि एक साल पहले दामाद ने पिकअप खरीदी थी। इसके लिए वह पांच लाख रुपए की मांग कर रहा था। पैसे न देने पर वह बेटी के साथ मारपीट भी करता था।सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि पोस्टमार्टम…

Read more

Continue reading