अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नगर पालिका परिषद ललितपुर की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से हटाई गई बाउंड्रीवाल

ललितपुर, 17 जून 2025 — अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री अंकुर श्रीवास्तव के निर्देशन में नगर पालिका परिषद ललितपुर द्वारा आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पालिका की आराजी संख्या 557 पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। यह कार्रवाई सदनशाह क्षेत्र के पास की गई, जहां अतिक्रमणकारियों ने नगर पालिका की भूमि पर बाउंड्रीवाल बनाकर अवैध कब्जा कर लिया था। इस कार्रवाई का नेतृत्व अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा एवं नायब तहसीलदार सदर श्री घनेन्द्र तिवारी ने किया। मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन के माध्यम से अवैध बाउंड्रीवाल को ढहा दिया गया। पालिका प्रशासन के अनुसार, अतिक्रमणकारियों को पूर्व में कई बार समझाया गया था कि वे स्वेच्छा से अवैध कब्जा हटा लें, लेकिन चेतावनियों के बावजूद कार्रवाई आवश्यक हो गई। अतिक्रमण की गई भूमि पर गोमटी रखकर मांस, मछली, अंडा आदि का अवैध व्यवसाय भी किया जा रहा था, जिसे भी मौके पर हटाया गया। कार्रवाई के…

Read more

Continue reading
“स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान” का शुभारंभ: 200 से अधिक संगठनों की साझी पहल, आत्मनिर्भर भारत की ओर एक सशक्त कदम

नई दिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली में आज स्वदेशी विचारधारा को मजबूत करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक पहल की गई। “स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान” की औपचारिक घोषणा एक भव्य आयोजन में की गई, जिसमें देशभर के 200 से अधिक सामाजिक, व्यापारिक, किसान, युवा एवं शैक्षणिक संगठनों ने भाग लिया। यह अभियान विदेशी विकल्पों से मुक्त होकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक ठोस प्रयास है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), भारतीय मजदूर संघ, विभिन्न किसान यूनियनें और व्यापारी मंच समेत अनेक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही। अभियान का लक्ष्य इस अभियान का उद्देश्य स्पष्ट है — हर गांव और हर घर तक स्वदेशी पहुंचाना, ताकि भारत न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने, बल्कि वैश्विक आर्थिक युद्ध में भी एक सशक्त भूमिका निभा सके। अभियान का नारा: “हर युवा उद्यमी, हर घर स्वदेशी” पुस्तक विमोचन:…

Read more

Continue reading
देश में फिर से बढ़ने लगे कोविड-19 के मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या 3 हजार के पार

बार फिर कोविड-19 ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। देश और दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। भारत में पिछले कुछ दिनों में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 3758 तक पहुँच चुकी है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को वायरस के चलते चार मौतें भी दर्ज की गईं। दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में 61 नए मरीज सामने आए हैं। विशेषज्ञों ने चेताया है कि हल्के लक्षण भी नजर आएं तो सतर्क हो जाना चाहिए और तुरंत चिकित्सा सलाह लेनी चाहिए। डॉ. सुमोल रत्न  (NIIMS मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) ने कोविड-19 के लक्षणों और बचाव के उपायों को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इम्यूनिटी मजबूत करने से संक्रमण से बचाव में मदद मिलती है। कोविड-19 के सामान्य लक्षण: कोविड से बचाव के घरेलू उपाय:

Read more

Continue reading
10 ग्रामों में रिक्त चल रही राशन की दुकानों का जल्द होगा प्रस्ताव: डीएम

जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज बुधवार को जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा रिक्त 10 ग्रामों में यथाशीघ्र प्रस्ताव कराने हेतु खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया तथा 06 ग्रामों में नये उचित दर विकेता की नियुक्ति हेतु उपजिलाधिकारी स्तर पर लंबित प्ररकण में यथाशीघ्र नियुक्ति के निर्देश दिये गए। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा खाद्य एवं रसद विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया, वर्तमान में जीरो पावर्टी परिवारों के राशन कार्ड बनाये जाने का कार्य प्रक्रियाधीन है, जिसमें 2049 के सापेक्ष 1581 परिवारों के राशन कार्ड जारी कर दिये गये है, अवशेष 468 परिवारों के आय प्रमाण पत्र न होने के राशन कार्ड जारी नही हो पा रहे है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा समस्त उपजिलाधिकारियों को यथाशीघ्र आय प्रमाण पत्र बनबाने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में प्रचलित राशन कार्डाे की के०वाई०सी० उचित दर विक्रेताओं…

Read more

Continue reading
विशेष सुविधाएं और भारी अनियमितताएं उजागर: सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार ललितपुर का औचक निरीक्षण

माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर श्री नरेंद्र कुमार झा के निर्देशानुसार श्री मयंक जायसवाल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललितपुर द्वारा प्रातः 10:45 बजे जिला कारागार ललितपुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में कारागार की वास्तविक स्थिति, बंदियों को मिल रही सुविधाओं, स्वच्छता और कानून व्यवस्था की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा पुरुष बैरक, महिला बैरक, भोजनशाला, अस्पताल सहित विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया गया। पुरुष बैरक संख्या 5A और 5B में भारी अनियमितताएं देखने को मिलीं। बैरक 5A की दीवारों पर गुटखा थूकने के निशान मिले और बैरक के बाहर गुटखा व तंबाकू के खाली पाउच भारी मात्रा में फेंके हुए पाए गए, जो साफ दर्शाता है कि प्रतिबंधित वस्तुएं जेल परिसर में कैसे पहुंच रही हैं। बैरक 5B में स्थिति और भी चौंकाने वाली थी। वहां बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर को रखा गया था। उनके पास दल्लप का गद्दा,…

Read more

Continue reading
वरिष्ठ सहायक मत्स्य, अशोक कुमार को सेवा निवृत्ति के अवसर पर दी भावभीनी विदाई

ललितपुर। आज 31 मई शनिवार को मत्स्य कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार का शासकीय सेवा पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त समारोह मत्स्य विभाग के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थिति अधिकारियों व परिवारीजनों ने उनके कार्यकाल को सराहते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं, वह स्वस्थ्य रहें, दीर्घायु हों।  इस अवसर पर अशोक कुमार ने कहा कि अपने कार्यकाल में उच्चाधिकारियों के निर्देशन में मछुआ समुदाय और मत्स्य पालकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अपना योगदान दिया है। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारी/कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सरकारी कार्य में उनका पूरा सहयोग किया है।  कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल ने कहा कि आज हम एक ऐसे व्यक्तित्व को सम्मानित करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने अपने पूरे जीवनकाल में मत्स्य विभाग में अपनी अथक मेहनत, ईमानदारी, और समर्पण से कार्य करते हुए मछुआरों और ग्रामीण समुदाय के…

Read more

Continue reading
विशेष सचिव नमामि गंगे डॉ. राजेश कुमार प्रजापति का मड़ावरा क्षेत्र का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने मड़ावरा विकासखंड के तीन दिवसीय भ्रमण के अंतिम दिन क्षेत्रीय विकास कार्यों और जन सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, जल आपूर्ति, पोषण और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की प्रगति और प्रभावशीलता का मौके पर जाकर मूल्यांकन किया। डॉ. प्रजापति ने ग्राम पंचायत गिरार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से चिकित्सा सुविधाओं पर सीधा संवाद किया और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चिकित्सालय में दवाओं के स्टॉक की जांच कर संबंधित रजिस्टर से उसका मिलान किया। निरीक्षण के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पेयजल टंकी का भी अवलोकन किया गया, जहां ग्रामीणों से शुद्ध पेयजल आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Read more

Continue reading
शादी अनुदान के स्वीकृत पत्र वितरण

  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवम निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री रविंद्र मणि साहनी द्वारा जनपद में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण किए गए। जनपद के मछुवा समुदाय के श्री इमारत सिंह रायकवार ,जखौरा,हल्की बहू बमहौरिसर,दुरजु रायकवार खांदी, हरभजन रायकवार घिसौली आदि को स्वीकृति पत्र प्रदान करते हुए सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा कहा गया कि पिछड़ा वर्ग के लोग अधिक से अधिक शासकीय योजनाओं का लाभ उठाएं। वर्तमान में प्रदेश सरकार पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए विशेष कर मछुवा समुदाय के बहुत सारी योजनाओं का संचालन कर रही है। आवास योजनाओं, पेंशन योजनाओं, मछली पालन आदि के बारे में बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार में जो योजनाएं संचालित हो रही हैं उसमें मछुआ समुदाय के लिए अलग से भी कई योजनाएं संचालित हैं।समाज के जिन लोगों को आज स्वीकृति पत्र प्राप्त हुए हैं यह अन्य लोगों को भी इस योजना के संबंध में…

Read more

Continue reading
31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ललितपुर में जनजागरूकता रैली और गोष्ठी का आयोजन

ललितपुर, 31 मई 2025 — विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रतिवर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य तंबाकू और इसके उत्पादों से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक और पर्यावरणीय नुकसान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष 2025 की थीम “अपील का उजागर करना: तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति को उजागर करना” रखी गई है। यह थीम विशेष रूप से युवाओं को लक्षित करते हुए तंबाकू उद्योग की आकर्षक लेकिन खतरनाक मार्केटिंग रणनीतियों को उजागर करने पर केंद्रित है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. इम्तियाज अहमद के निर्देशन में जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा नगर क्षेत्र ललितपुर में एक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर क्षेत्र में तंबाकू विरोधी नारे लगाए गए, पंपलेट वितरित किए गए और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि “तंबाकू जानलेवा है”। इसके उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को…

Read more

Continue reading
डीएलआरएसी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

पीएबी वर्कशॉप की जिला स्तरीय प्रेरक समिति की DLRC एवं DLRC की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर श्री यशवंत फडके की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से एसडीएम राजेश मेहरका, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अरविंद टेकाम, कृषि विभाग के उपनिदेशक बलवंत दुबे, जिला समन्वयक जतिन कुमार, मुख्य पशुपालन अधिकारी डॉ. भगवकुंवर सिंह, डीडीएम नाबार्ड लीलाधर वर्मा, मुंडा विभाग के अधिकारी राकेश फडके, व अन्य विभागीय अधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि शामिल थे। बैठक के दौरान जिला समन्वयक जतिन कुमार ने बैंकों की त्रैमासिक प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। इस पर जिला कलेक्टर ने संतोष व्यक्त करते हुए सभी बैंकों को समय पर योजना पत्र जारी कर ऋण वितरण में पारदर्शिता और सरलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष महोदय ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने और रोजगार सृजन में…

Read more

Continue reading