भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन — “ऑपरेशन सिंदूर” के सम्मान में निकली यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में दिनांक 17 मई 2025 को सायंकाल 4:00 बजे से श्री तुवन हनुमान मंदिर प्रांगण से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रभक्ति आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी, माननीय मंत्रीगण, माननीय विधायकगण, तथा परम पूज्य धर्मगुरुओं ने यात्रा की अगुवाई की। यात्रा में भाजपा के सभी प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता, एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सदस्यगण पूरे उत्साह के साथ उपस्थित रहे। देशभक्ति के नारों से गूंजती यह तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एकता, शौर्य एवं राष्ट्रगौरव का संदेश देती रही। इस आयोजन के माध्यम से “ऑपरेशन सिंदूर” में शामिल वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा आमजन को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का भाव जागृत करने का संदेश दिया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय के जयघोष के साथ हुआ।

Read more

Continue reading
अपना दल (एस) की ललितपुर में समीक्षा बैठक संपन्न, मुख्य अतिथि रहे दीपमाला कुशवाहा और धर्मपाल सिंह निरंजन

अपना दल (एस) की ललितपुर जिले में विधानसभा प्रभारी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बहिन दीपमाला कुशवाहा और श्री धर्मपाल सिंह निरंजन ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री मनोहर पटेल ने की, जबकि राष्ट्रीय सचिव एवं महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में अपना दल (एस) ललितपुर इकाई के समस्त पदाधिकारी शामिल हुए और पार्टी की आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस समीक्षा बैठक में जिला महासचिव श्री सोहनलाल निरंजन की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने बैठक की रूपरेखा और संचालन में अहम योगदान दिया। बैठक के दौरान विधानसभा क्षेत्र 226 और 227 की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी के मार्गदर्शन में आयोजित…

Read more

Continue reading
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी: “अभी तो ट्रेलर दिखाया है, जरूरत पड़ी तो पूरी फिल्म दिखाएंगे”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को गुजरात के भुज एयरबेस के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “अभी तो ट्रेलर दिखाया है, जरूरत पड़ी तो पूरी फिल्म दिखाएंगे।” इस बयान के साथ उन्होंने भारत की सैन्य ताकत और दृढ़ संकल्प का स्पष्ट संकेत दिया। यह दौरा हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद हुआ है, जिसमें भारतीय वायुसेना ने आतंक के खिलाफ एक निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया। भुज पहुंचने के बाद रक्षा मंत्री ने सबसे पहले एयरफोर्स स्टेशन पर जवानों से मुलाकात की और उनका मनोबल बढ़ाया। अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा, “आप सभी के बीच आकर मुझे गौरव की अनुभूति हो रही है। यह भुज 1965 और 1971 की जंगों का साक्षी रहा है, और आज एक बार फिर यह स्थान भारत की जीत की कहानी कह रहा है।” उन्होंने आगे बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Read more

Continue reading
पाकिस्तान पर मेहरबान अमेरिका, ट्रंप और PAK सेना प्रमुख मुनीर की सीक्रेट डील! जांच के घेरे में आया यह सौदा

पाकिस्तान क्रिप्टो काउंसिल ने गठन के कुछ ही दिनों के अंदर बिनांस के संस्थापक चांगपेंग झाओ को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया था जिससे इस नए संगठन को विश्वसनीयता मिल सके। अमेरिका से आई टीम का पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसीम मुनीर ने व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया और एक बंद कमरे में सौदे को लेकर बैठक आयोजित हुई थी।आखिर अमेरिका (America) आजकल पाकिस्तान (Pakistan) पर इतना मेहरबान क्यों है? यह सवाल सभी के मन में है और यह सोचकर हर कोई हैरान भी है। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसके बाद तस्वीर साफ होती दिख रही है।पाकिस्तान पर अमेरिका की मेहरबानी के पीछे का कारण डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसीम मुनीर (Asim Munir) के बीच की सीक्रेट डील है। दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की एक निजी क्रिप्टोकरेंसी कंपनी और पाकिस्तान की सिर्फ एक महीने पुरानी गठित क्रिप्टो काउंसिल के बीच एक बड़ा सौदा…

Read more

Continue reading
बलूचिस्तान की आजादी का एलान’, बलूच नेता ने लोगों से सड़कों पर उतरने की अपील की; भारत से मांगी ये मदद

नक्सलवाद बलूचिस्तान में लंबे समय से मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन होता रहा है। इसमें जबरन गायब कर दिया जाना न्यायेतर हत्याएं और असहमति को दबाना शामिल है। इसी बीच बलूच नेता मीर यार बलूच ने बुधवार को राज्य में दशकों से हो रही हिंसा जबरन गायब किए जाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान से स्वतंत्रता का एलान किया।बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से आजाद होने का एलान किया है। बलूच नेता मीर यार बलूच ने बुधवार को राज्य में दशकों से हो रही हिंसा, जबरन गायब किए जाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान से स्वतंत्रता का एलान किया।उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं हैं। उन्होंने भारत और वैश्विक समुदाय से आजादी के लिए समर्थन देने की मांग की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि बलूचिस्तान के लोगों ने अपना फैसला दे दिया है। अब दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान के लोग सड़कों पर हैं।उनका कहना है कि तुम मारोगे हम…

Read more

Continue reading
जल आपूर्ति की समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित समीक्षा बैठक

आज दिनांक 15.05.2025 को अपर जिलाधिकारी, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, ललितपुर की अध्यक्षता में मेसर्स जे०एम०सी० ललितपुर द्वारा निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं (मसौरा सिंदवाहा, गौना नाराहट व सैदपुर कुम्हैड़ी ग्राम समूह पेयजल योजना) में पेयजल आपूर्ति व सीसी रेस्टोरेशन की समीक्षा बैठक सिंदवाहा स्थित डब्ल्यूटीपी में आहूत की गयी है। बैठक में जल निगम के सहायक अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर, पीएमसी, टीपीआई एवं कार्यदायी संस्था के योजना प्रबन्धक एवं समस्त स्टाफ ने बैठक में उपस्थित रहे। मसौरा-सिंदवाहा ग्राम समूह पेयजल योजना में 45 नग ग्राम, गौना नाराहट ग्राम समूह पेयजल योजना में 54 नग ग्राम एवं सैदपुर-कुम्हैडी ग्राम समूह पेयजल योजना में 46 नग ग्राम सम्मिलित है। अपर जिलाधिकारी महोदय, द्वारा योजनावार ग्रामों में की जा रही जलापूर्ति की समीक्षा की गयी एवं ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति की समस्या न हो. इसके लिए सम्बन्धित सहायक अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर एवं कार्यदायी संस्था के योजना प्रबन्धक को निर्देशित किया गया कि अपनी देखरेख में जिन ग्रामों में लीकेज…

Read more

Continue reading
ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सुरक्षा बलों ने बड़े आतंकवादी नेटवर्क का किया पर्दाफाश

भारतीय सुरक्षा बलों ने हाल ही में “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत एक बड़ा और महत्वपूर्ण अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त एक बड़ा नेटवर्क नष्ट कर दिया गया। इस ऑपरेशन में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस बलों और सेना की विशेष टीमों ने मिलकर कई राज्यों में छापेमारी की और आतंकवादियों की कई प्रमुख गतिविधियों को नाकाम कर दिया।### ऑपरेशन का उद्देश्य:ऑपरेशन सिंदूर का मुख्य उद्देश्य भारत में आतंकवाद फैलाने वाले अंतरराष्ट्रीय और घरेलू नेटवर्क को नष्ट करना था। सूत्रों के अनुसार, यह ऑपरेशन विशेष रूप से कश्मीर घाटी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में सक्रिय आतंकवादी समूहों के खिलाफ था, जो सीमा पार से भारत में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे थे। महत्वपूर्ण घटनाएँ: 1. कश्मीर घाटी में कार्रवाई : ऑपरेशन के पहले चरण में कश्मीर घाटी के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकानों पर रेड की। इस दौरान कई आतंकवादी मारे गए और भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, और विस्फोटक सामग्री बरामद…

Read more

Continue reading
जनपद में उ0प्र0 विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति ने भ्रमण कर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 अधिकारी, जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर कृत कार्यवाही से अवगत करायें: सदस्यगण  संसदीय अध्ययन समिति का उद्देश्य कार्यपालिका व विधायिका के बीच अच्छा तालमेल बैठाकर जनता की सेवा करना है : मा0 सभापति हम सब जनता के लिए जिम्मेदार हैं, मिलकर जनपद का चौमुखी विकास करें: मा0 सदर विधायक फरियादियों से जातिसूचक व अशब्दों का प्रयोग करने की शिकायत पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा को लाइनहाजिर करने के निर्देश समिति ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर खराब सड़कों को जल्द बनवाये जाने के लिए निर्देश  बगैर जानकारी अनुपस्थिति पर समाज कल्याण अधिकारी, एक्सईएन लघु सिंचाई व प्रिंसिपल पॉलीटेक्निक का स्पष्टीकरण तलब —————————————————–ललितपुर। सरकार बनने से अब तक विभागों में मा0 जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा हेतु श्री सुरेन्द्र चौधरी सभापति उ0प्र0 विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति की अध्यक्षता एवं समिति के सदस्यगण माननीय सदस्य विधान परिषद-श्री उमेश द्विवेदी, किरणपाल कश्यप, डॉ बाबू लाल तिवारी, श्री रामरतन कुशवाहा…

Read more

Continue reading
उ0प्र0 विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति 14 मई को करेंगी समीक्षा बैठक: सीडीओ

ललितपुर। मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पाण्डेय ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति कल दिनांक 14.05.2025 को जनपद आ रही है। समिति के द्वारा प्रातः 10 बजे कलैक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की जाएगी, जिस हेतु समस्त सम्बंधित अधिकारियों को अनिवार्य रुप से वांछित सूचनाओ सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिये गए है।

Read more

Continue reading
नवीन पर्यटन नीति के प्रचार प्रसार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

ललितपुर। आज सोमवार को जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव ने जिले में नवीन पर्यटन नीति 2022 के प्रचार प्रसार को लेकर एक दिवसीय पर्यटन नीति कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया।      कार्यशाला में लखनऊ से केपीएमजी टीम ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के द्वारा पर्यटन नीति के अंतर्गत चिन्हित गतिविधियों यथा होटल, बजट होटल, वेलनेस सेंटर, स्टार वर्गीकृत होटल, हेरीटेज होम स्टे, फार्म स्टे, साह‌सिक पर्यटन परियोजना, मौसमी अस्थायी शिविर, कन्वेंसम सेंटर, कारवाँ पर्यटन ईकाइया, ईको पर्यटन रिजॉर्ट, प्रकाश एवं ध्वनि शो, स्थायी तंबू आवास, धर्मशालाओं एवं आश्रम, सार्वजनिक संग्रहालय, ग्रामीण गृह प्रवास, थीम पार्क/मनोरंजन पार्क वाटर पार्क, पर्यटन सेवा प्रदाता, ढाबे आदि में निवेश करने पर प्रोत्साहन/सब्सिडी छूट आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें बताया गया कि रु० 10 लाख से रु० 10 करोड़ तक 25 प्रतिशत सब्सिडी, रु० 10 करोड़ से अधिक तथा रु० 50 करोड़ तक 20 प्रतिशत, रु० 50 करोड़…

Read more

Continue reading