अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नगर पालिका परिषद ललितपुर की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से हटाई गई बाउंड्रीवाल

ललितपुर, 17 जून 2025 — अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री अंकुर श्रीवास्तव के निर्देशन में नगर पालिका परिषद ललितपुर द्वारा आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पालिका की आराजी संख्या 557 पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। यह कार्रवाई सदनशाह क्षेत्र के पास की गई, जहां अतिक्रमणकारियों ने नगर पालिका की भूमि पर बाउंड्रीवाल बनाकर अवैध कब्जा कर लिया था।

इस कार्रवाई का नेतृत्व अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा एवं नायब तहसीलदार सदर श्री घनेन्द्र तिवारी ने किया। मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन के माध्यम से अवैध बाउंड्रीवाल को ढहा दिया गया।

पालिका प्रशासन के अनुसार, अतिक्रमणकारियों को पूर्व में कई बार समझाया गया था कि वे स्वेच्छा से अवैध कब्जा हटा लें, लेकिन चेतावनियों के बावजूद कार्रवाई आवश्यक हो गई। अतिक्रमण की गई भूमि पर गोमटी रखकर मांस, मछली, अंडा आदि का अवैध व्यवसाय भी किया जा रहा था, जिसे भी मौके पर हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान सभी अतिक्रमणकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि यदि भविष्य में दोबारा पालिका की भूमि पर अतिक्रमण किया गया तो उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी और मामला पंजीकृत किया जाएगा।

इस अभियान में अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा, कर अधीक्षक/प्रभारी सफाई निरीक्षक श्री राजेश जैन, नायब तहसीलदार श्री घनेन्द्र तिवारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री जितेन्द्र स्वरूप तिवारी, सिविल लाइन चौकी प्रभारी, राजस्व निरीक्षक श्री आशुतोष, नजूल लिपिक श्री सुधीर रावत, श्री पुरूषोत्तम कुशवाहा, जोन-1 प्रभारी श्री संजय कुमार, गैरिज प्रभारी श्री अमित कुमार, श्री धीरेन्द्र कुमार, श्री हितेन्द्र रैकवार सहित पालिका के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

पालिका की इस तत्परता से स्थानीय प्रशासन की सख्त मंशा स्पष्ट होती है कि अवैध कब्जों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    बजरंग सेना की वार्षिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, ‘लव जिहाद’ को बताया हिंदू संस्कृति पर सबसे बड़ा प्रहार

    ललितपुर, उत्तर प्रदेश – बजरंग सेना संगठन की वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन सिंचाई विभाग के सर्किट हाउस, ललितपुर में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के बेगूसराय से पधारे राष्ट्रीय महासचिव प्रभात सिंह जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश प्रभारी शुभम पस्तोर खड़ेरा जी की उपस्थिति रही, जबकि बैठक की अध्यक्षता बजरंग सेना जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक पस्तोर ने की। हनुमान चालीसा के पाठ से हुई शुरुआत बैठक की शुरुआत श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई, जिसका संचालन जिला महासचिव जयराम सेन ने किया। पहली बार ललितपुर आगमन पर राष्ट्रीय महासचिव का जोरदार स्वागत जिले की कार्यकारिणी द्वारा बुके एवं मालाओं के साथ किया गया। महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों का विशेष सम्मान भी इस अवसर पर किया गया। ‘लव जिहाद’ पर कड़ा रुख अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय महासचिव प्रभात सिंह ने बजरंग सेना ललितपुर की टीम की एकजुटता और अनुशासन की प्रशंसा…

    Read more

    Continue reading
    ललितपुर: व्यापारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट, स्मार्ट मीटर पर रोक की रखी मांग

    ललितपुर जिला उद्योग व्यापार मंडल के सैकड़ों व्यापारी भामाशाहों ने नवागत जिलाधिकारी श्री अमनदीप दुली से कलेक्ट्रेट सभागार में शिष्टाचार भेंट की। संगठन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। भेंट के दौरान जिला अध्यक्ष सुरेश बड़ेरा व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई ने जनपद की प्रमुख व्यापारिक समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने हाल ही में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों पर व्यापारियों की आपत्तियों को सामने रखते हुए कहा कि जब तक इनकी गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती, तब तक इन पर रोक लगाई जाए। जिलाधिकारी ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कालरा से चर्चा कर निर्णय लिया जाए, और जांच पूरी होने तक स्मार्ट मीटर की स्थापना रोक दी जाए। व्यापारियों ने अन्य समस्याओं जैसे बाजार की मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा, टैक्स संबंधी जटिलताएं आदि पर भी चर्चा की। जिलाधिकारी ने सभी मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुनते हुए…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *