धर्मनिष्ठ शासिका अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा ने किया भव्य आयोजन

महान धर्मनिष्ठ शासिका रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जनशताब्दी महोत्सव भारतीय जनता पार्टी द्वारा 23 मई से 24 मई तक भव्य रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सुमेरा तालाब पर एक विशेष आयोजन के अंतर्गत महाआरती , शिव अभिषेक , और अहिल्याबाई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई न केवल एक कुशल प्रशासिका थीं, बल्कि उन्होंने समाज कल्याण और धर्म के क्षेत्र में भी अतुलनीय कार्य किए। उनके द्वारा बनवाए गए काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या, सोमनाथ और अन्य तीर्थस्थलों पर किए गए कार्य आज भी उनके आदर्श शासन का प्रमाण हैं।

कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में महामंडलेश्वर श्री चंद्रेश्वर गिरी जी, महंत श्री बलराम पुरी जी (कुआं तला), सदर विधायक श्री रामरतन जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कैलाश निरंजन जी, सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दीपक चौबे, सह-संयोजक मोहनलाल जी व सुनीता पंथ जी, तथा भाजपा महिला मोर्चा की समस्त महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं। सभी ने रानी अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों को नमन करते हुए उन्हें महिला सशक्तिकरण की प्रतीक बताया।

  • Related Posts

    केरल के तिरुवनंतपुरम से मा.प्रधानमंत्री ने किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ, 1 लाख लाभार्थियों को वितरित किया ऋण

    ललितपुर कलेक्ट्रेट मा. जनप्रतिनिगण और जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, देखा लाइव टेलीकास्ट ललितपुर। मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के कर कमलों द्वारा तिरुवनंतपुरम, केरल से आज 23 जनवरी शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम-स्व0निधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड का शुभारम्भ एवं 1 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा. राज्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंथ के मुख्य आतिथ्य व जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा सोनाली जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।सजीव प्रसारण के दौरान मा. प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शहरी पथ विक्रेताओं की आजीविका पर बुरा प्रभाव पडा है। ये प्रायः कम पूंजी से कार्य करते हैं लॉक-डाउन के दौरान इनकी पूंजी लगभग समाप्त सी हो गयी इस लिये शहरी पथ विक्रेताओं को अपना काम फिर से शुरू करने के लिये कार्यशील पूंजी…

    Read more

    Continue reading
    शहर की बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी व मा0 सदर विधायक ने लिया जा यजा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी अफसरों पर जतायी नाराजगी 10 दिन के भीतर पुल पर स्लैव का कार्य पूर्ण कराकर यातायात सुचारु कराने के दिये निर्देश

    ललितपुर। जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने आज सोमवार को मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुश्वाहा के साथ शहर से निकली बड़ी नहर के पुल के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कई माध्यमों से पुल निर्माण के कारण आमजन को आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने रहे इस कार्य की धीमी प्रगति से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि 10 दिनों के भीतर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाते हुए स्लैव डलवाने का कार्य पूर्ण करायें और आवागमन की व्यवस्था करें। इस दौरान मा0 सदर विधायक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनवरी माह के भीतर ही…

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *