अखिल भारतीय विराट संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संघ के शीर्ष राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह बैठक संगठनात्मक चर्चा और आपसी समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल पांचाल जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आत्माराम पांचाल जी, उपाध्यक्ष सिंह राम पांचाल जी, वरिष्ठ महामंत्री रमेश पांचाल जी, महामंत्री लेखराज पांचाल जी और राधेश्याम पांचाल जी उपस्थित रहे। सविता पांचाल जी एवं वरिष्ठ समाजसेवी पुष्पा झा जी की विशेष उपस्थिति ने बैठक को गरिमा प्रदान की।
मीडिया प्रतिनिधि के रूप में ललित सुझाव न्यूज़ (ललितपुर, उत्तर प्रदेश) के संपादक ललित जी भी बैठक में मौजूद रहे।






